Ro no D15139/23

शहर के बीच सड़क पर फटाके फोड़कर शान दिखाना पड़ा भारी

– कवर्धा पुलिस ने चारों उपद्रवियों को किया गिरफ्तार, बाकियों की भी पहचार कर जल्द होगी कार्यवाही*

दिनांक 20.10.2025 को दीपावली के दिन रात्रि में अम्बेडकर चौक, कवर्धा के पास कुछ युवकों ने सड़क को ही पटाखा मैदान बना दिया। उन्होंने राहगीरों की सुरक्षा की परवाह किए बिना फटाके फोड़े और वीडियो बनाए जो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा था।

पुलिस अधीक्षक कबीरधाम श्री धर्मेन्द्र सिंह के द्वारा मामले को गंभीरता पूर्वक लेकर कार्यवाही करने के निर्देश दिए जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र बघेल एवं श्री पंकज पटेल के मार्गदर्शन में थाना कवर्धा और साइबर सेल की टीम घटना में शामिल 4 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध धारा 170, 126, 135(3) बी.एन.एस.एस. के तहत प्रकरण दर्ज किया तथा उन्हें आज दिनांक 23.10.2025 को एस.डी.एम. न्यायालय, कवर्धा में पेश किया गया।
गिरफ्तार –

1. आशुतोष गुप्ता पिता दिनेश गुप्ता, उम्र 20 वर्ष, निवासी रामनगर, कवर्धा
2. प्रकाश साहू पिता तिरीथ राम साहू, उम्र 24 वर्ष, निवासी भेदली, कवर्धा
3. दुर्गेश धनकर पिता शत्रुहन धनकर, उम्र 25 वर्ष, निवासी मठपारा, कवर्धा
4. रूपेश देवदास पिता तिजऊ राम, उम्र 23 वर्ष, निवासी रामनगर, कवर्धा

जांच में अन्य संलिप्त युवकों की भी पहचान कर ली गई है। उनकी भी पता तलाश की जा रही है जल्द ही उनको भी हिरासत में लिया जाएगा।

पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह ने स्पष्ट किया है कि दीपावली खुशियों का पर्व है, शोरगुल और उपद्रव का नहीं। जो लोग सार्वजनिक स्थानों पर इस प्रकार की हरकत कर करेंगे या अव्यवस्था फैलाएंगे, उनके विरुद्ध कबीरधाम पुलिस सख्ततम वैधानिक कार्रवाई करेगी। ऐसे लोग समझ लें कि भविष्य में दोबारा ऐसा करने की हिम्मत नहीं कर पाएंगे। शहर की सड़कों पर हुड़दंग और अव्यवस्था करने वालों को अब त्यौहार की नहीं, कानून की ‘आतिशबाजी’ का अनुभव होगा। कोई भी असामाजिक तत्व शहर की शांति भंग करेगा, उसे कड़ा सबक मिलेगा।”

त्यौहार खुशियों का है, शोर-शराबे और दिखावे का नहीं। किसी भी व्यक्ति द्वारा सार्वजनिक स्थलों पर फटाके फोड़ने, हुड़दंग मचाने या शांति भंग करने का प्रयास किया गया तो उसे कानून की पूरी शक्ति के साथ सामना करना पड़ेगा। कबीरधाम पुलिस हमेशा मुस्तैद है और किसी को भी अपनी कार्रवाई से बचने नहीं दिया जाएगा।

  • Related Posts

    भोले की भक्ति में विधायक भावना बोहरा संग दौड़े कांवड़िये, 151 किमी की यात्रा के चौथे दिन गौरकांपा से मोहतरा पहुँची कांवड़ यात्रा, क्षेत्र में हुआ भव्य स्वागत

    माँ नर्मदा मंदिर, अमरकंटक से भोरमदेव मंदिर तक विधायक भावना बोहरा और 600 कांवड़ियों की 151 किलोमीटर की पावन कांवड़ पदयात्रा चौथे दिन भी आस्था, भक्ति, अनुशासन और अद्भुत ऊर्जा…

    Read more

    गुरुकुल में छात्र संसद का गठन एवं शपथ ग्रहण समारोह संपन्न 

    हरेली के अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम भी सुचारू रूप से संपन्न कवर्धा/ नगर की प्रतिष्ठित संस्था गुरुकुल पब्लिक स्कूल में चयनित शाला नायक नायिका व आजाद ,भगत, टैगोर ,विनोबा सदनों…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!