Ro no D15139/23

अब तक 241.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज, सामान्य के बेहद करीब पहुँचा आंकड़ा

 

​रायपुर, 7 जुलाई 2026/ छत्तीसगढ़ में इस साल मानसून अपनी सही लय में आगे बढ़ रहा है। छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार 1 जून से लेकर आज तक की स्थिति में प्रदेश में कुल 241.7 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। यह आंकड़ा पिछले 10 वर्षों की इसी अवधि की औसत वर्षा (252.7 मिमी) का 95.6 प्रतिशत है, जो यह दर्शाता है कि राज्य में मानसून की स्थिति पूरी तरह सामान्य और संतोषजनक बनी हुई है।

बलरामपुर और कोरबा में जमकर बरसे बदरा

​ दिनांक 6 जुलाई तक राज्य में औसतन 22.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। चौबीस घंटों के भीतर सबसे ज्यादा वर्षा बलरामपुर में 67.6 मिमी, कोरबा में 54.9 मिमी, रायपुर में 45.3 मिमी और सूरजपुर में 42.8 मिमी दर्ज की गई। इसके विपरीत, बस्तर संभाग के सुकमा (0.4 मिमी) और दंतेवाड़ा (0.8 मिमी) में आज कम बारिश हुई।

​सारंगढ़-बिलाईगढ़ में सामान्य से दोगुनी बारिश, सुकमा अभी भी पीछे

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला 213.3% वर्षा के साथ पूरे प्रदेश में सबसे आगे है, जहाँ अब तक 453.3 मिमी बारिश हो चुकी है। इसके अलावा राजधानी रायपुर (136.9%), सक्ती (134.7%), दंतेवाड़ा (129.2%), दुर्ग (126.6%) और बलरामपुर (126.3%) में भी सामान्य से काफी अधिक बारिश दर्ज की गई है। इसी तरह बिलासपुर में 86.1%, जांजगीर-चांपा में 101%, बेमेतरा में 93.2% और नारायणपुर में 91.8% सहित कई जिले में वर्षा संतोषजनक बने हुए हैं। सुकमा जिला 55.4% वर्षा के साथ इस सूची में सबसे पीछे है। इसके साथ ही मोहला-मानपुर (63.3%), गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही (64.3%) और सरगुजा (67.5%) में फिलहाल बारिश सामान्य से थोड़ी कम है।

​खेती-किसानी को मिली गति, बाढ़ नियंत्रण कक्ष अलर्ट पर

​ राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष के प्रभारी अधिकारी के अनुसार, प्रदेश भर में बारिश की स्थिति और नदी-नालों के जलस्तर पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। वर्तमान में हो रही यह बारिश राज्य के किसानों के लिए बेहद लाभकारी साबित हो रही है, जिससे खरीफ फसलों की बुआई और रोपाई के कार्यों ने तेजी पकड़ ली है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में बारिश की गतिविधियों में और बढ़ोतरी होने की संभावना जताई है।

  • Related Posts

    आजीविका से जोड़ना आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम : वन मंत्री केदार कश्यप

      वनौषधियों से महिलाओं को रोजगार की मिलेगी नई राह मानव-हाथी द्वंद्व रोकने सामुदायिक भागीदारी पर जोर रायपुर, 20 अगस्त 2026/ आजीविका से जोड़ना आर्थिक सशक्तिकरण की मुख्य धुरी है।…

    Read more

    वन मंत्री केदार कश्यप कल कोरबा जिले के प्रवास पर

    *अशोक वाटिका, फुटका पहाड़ और कॉफी प्वाइंट सहित विभिन्न स्थलों का करेंगे भ्रमण*   रायपुर, 19 अगस्त 2026/ वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप कल 20 अगस्त को…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ