Ro no D15139/23

प्रदेश के किसानों को अब तक 8.35 लाख मीट्रिक टन रासायनिक खाद वितरित

*लक्ष्य का 57 प्रतिशत खाद का हो चुका वितरण*

रायपुर, 09 जुलाई 2025/ प्रदेश में चालू खरीफ सीजन के लिए किसानों को विभिन्न प्रकार के रासायनिक उर्वरकों का वितरण जारी है। 7 जुलाई 2025 की स्थिति में किसानों को 8 लाख 35 हजार 692 मीट्रिक टन से अधिक उर्वरक का वितरण किया जा चुका हैं, जो लक्ष्य का 57 प्रतिशत है।

वितरित किए गए उर्वरक में 04 लाख 409 मीट्रिक टन यूरिया, 01 लाख 14 हजार 276 मीट्रिक टन डीएपी, 01 लाख 41 हजार 064 मीट्रिक टन एनपीके, 46 हजार 463 मीट्रिक टन पोटाश तथा एक लाख 33 हजार 480 मीट्रिक टन सुपर फास्फेट का वितरण किया गया हैं।

गौरतलब है कि इस खरीफ सीजन में राज्य में सहकारिता एवं निजी क्षेत्र के माध्यम से किसानों को 14.62 लाख मीट्रिक टन खाद वितरण का लक्ष्य रखा गया है, जिसके विरूद्ध अब तक 12 लाख 60 हजार 731 मीट्रिक टन रासायनिक खाद का भण्डारण करा लिया गया है। भण्डारण के विरूद्ध 8 लाख 35 हजार 692 मीट्रिक टन उर्वरक का वितरण किसानों को किया जा चुका है। किसानों को सुगमता पूर्वक खाद का वितरण सोसायटी और निजी विक्रेताओं द्वारा किया जा रहा है। किसानों को किसी प्रकार से परेशानी का सामना नहीं करना पड़ रहा है। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा खाद बीज वितरण पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

  • Related Posts

    दृष्टिबाधित योगेश जंघेल को मिली स्मार्ट छड़ी, जिला प्रशासन की पहल से मिला सहारा

    रायपुर 29 जुलाई 2026// खैरागढ़ जिले के खैरा नवापारा निवासी 100 प्रतिशत दृष्टिबाधित श्री योगेश जंघेल की समस्या का जिला प्रशासन ने संवेदनशीलता के साथ त्वरित समाधान किया। दृष्टिबाधिता के…

    Read more

    85 की उम्र में भी स्वच्छता का जज्बा बरकरार: तिरिथ राम साहू बना रहे गांव को प्लास्टिक मुक्त

    घर-घर पहुंचकर दे रहे स्वच्छता का संदेश, ग्रामीणों के लिए बने प्रेरणास्रोत   रायपुर 29 जुलाई 2026/ स्वच्छ भारत मिशन को जन आंदोलन बनाने में उम्र कोई बाधा नहीं है।…

    Read more

    NATIONAL

    Parliament Session Live : संसद में आज अमित शाह लाएंगे जन्म-मृत्यु पंजीकरण से जुड़ा नया बिल

    Parliament Session Live : संसद में आज अमित शाह लाएंगे जन्म-मृत्यु पंजीकरण से जुड़ा नया बिल

    Parliament Session Live : आज लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर होगी चर्चा, सरकार और विपक्ष आमने-सामने

    Parliament Session Live : आज लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर होगी चर्चा, सरकार और विपक्ष आमने-सामने

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए