Ro no D15139/23

पहले दिन जिले के अकलाडोंगरी, जोरातराई और कुकरेल में लगेंगे समाधान शिविर 

सुशासन तिहार : तीसरा चरण 5 मई से

अधिक से अधिक लोग शिविर में उपस्थित होकर शासन की योजनाओं का लाभ उठाने की कलेक्टर की अपील

धमतरी । राज्य शासन की महत्वाकांक्षी कार्यक्रम सुशासन तिहार का तीसरा चरण सोमवार पांच मई से शुरू होगा। पहले दिन धमतरी विकासखण्ड के अकलाडोंगरी, कुरूद विकासखण्ड के ग्राम जोरातराई और नगरी विकासखण्ड के ग्राम कुकरेल में समाधान शिविर लगेंगे। यह समाधान शिविर आयोजन स्थल के आसपास की 10-12 ग्राम पंचायतों का क्लस्टर बनाकर आयोजित होंगे। अकलाडोंगरी में आयोजित समाधान शिविर में चिखली, तिर्रा, मोंगरागहन, कोड़ेगांव रै, कोड़ेगांव बी और अकलाडोंगरी के क्लस्टर शामिल होंगे। कुरूद के जोरातराई में आयोजित समाधान शिविर में ग्राम कोर्रा, सेमरा सी, जोरातराई सी, जुगदेही, ईर्रा, चरोटा, भेण्डरा, सिलौटी, गातापार को और तर्रागांदी के ग्रामीण शामिल होंगे। इसी तरह नगरी के कुकरेल के समाधान शिविर में माकरदोना, कुकरेल, सियादेही, कांटाकुर्रीडीह, बनबगौद, दरगहन, सलोनी, छुही, केरेगांव, बाजार कुर्रीडीह, डोकाल, झूरातराई, सियारीनाला, चनागांव, भोथीपार और कुम्हड़ा के लोग शामिल होंगे।

इन समाधान शिविरों में अभियान के पहले चरण में जिलेवासियों से मिले आवेदनों के निराकरण की जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही उपस्थित लोगों को उनके आवेदनों पर की गई कार्रवाई, मांगों की पूर्ति और समस्याओं पर किए गए समाधान की जानकारी विभागवार, ग्राम पंचायतवार दी जाएगी। इन शिविरों में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित शासकीय योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी। इसके साथ ही पात्र हितग्राहियों से आवेदन आदि लेने का काम भी किया जाएगा। स्वास्थ्य शिविर, पोषण शिविर, कृषि यंत्र-सामग्री वितरण, सामाजिक सुरक्षा के तहत विभिन्न उपकरण, सामग्रियों का वितरण आदि भी इन समाधान शिविरों के दौरान होगा। कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने इन समाधान शिविरों में अधिक से अधिक लोगों को उपस्थित होकर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने की अपील की है।

  • Related Posts

    विधायक भावना बोहरा ने रायपुर में किया पंडरिया सेवा सदन की शुरुआत, कहा यह भवन पंडरिया विधानसभा के मेरे परिवारजनों के विश्वास और सेवा का संकल्प है

    *भावना दीदी की एक और गारंटी हुई पूरी, रायपुर में पंडरिया सेवा सदन की शुरुआत से मरीजों के परिजनों को मिलेगी निःशुल्क ठहरने व भोजन की सुविधा* *अब पंडरिया विधानसभा…

    Read more

    कलेक्टर की पहल से धमतरी में हाईटेक खेती की ओर कदम ड्रोन तकनीक से किसानों को मिलेगा लाभ

    धमतरी, 02 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जिले में ‘सहकारिता से समृद्धि’ के उद्देश्य को धरातल पर उतारते हुए कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के नेतृत्व में कृषि क्षेत्र में नवाचार…

    Read more

    NATIONAL

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?