Ro no D15139/23

साउथ एक्टर कोटा श्रीनिवास राव का निधन, 83 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

इंटरटेनमेंट डेस्क। तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद खबर मिली है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है। दिग्गज एक्टर कोटा श्रीनिवास राव का लंबी बीमारी के बाद रविवार, 13 जुलाई की सुबह 4 बजे हैदराबाद स्थित उनके आवास पर निधन हो गया है। एक्टर की उम्र 83 वर्ष की थी। श्रीनिवास राव ने अपनी पूरी जिंदगी थिएटर में बिताई है और तेलुगू फिल्मों में भी खूब नाम कमाया। उनके निधन से न केवल साउथ सिनेमा के लोगों को बल्कि पूरे भारतीय फिल्म इंडस्ट्री को भी झटका लगा है। कमाल की बात यह है कि बहुत ही कम समय में उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना ली। कोटा श्रीनिवास राव को खलनायक के किरदार में सबसे ज्यादा पसंद किया जाता था।

कोटा श्रीनिवास राव की इस वजह हुई मौत

10 जुलाई 1942 को आंध्र प्रदेश के कांकीपाडु में जन्मे कोटा श्रीनिवास एक प्रतिष्ठित परिवार से थे, जिन्होंने लंबी बीमारी के चलते 83 की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके पिता सीता राम अंजनेयुलु एक डॉक्टर थे। कोटा श्रीनिवास राव बचपन में अपने पिता के नक्शेकदम पर चलना चाहते थे। लेकिन, बाद में उन्होंने एक्टर बनाने का फैसला किया और उन्होंने कॉलेज के दिनों में अपने एक्टिंग के जुनून को पूरा करने के लिए थिएटर से जुड़ गए। साथ ही साथ स्टेट बैंक में नौकरी भी की। उन्होंने 1978 में ‘प्रणाम खरीदु’ से अपनी शुरुआत की थी। वह 1990 के दशक में भाजपा में शामिल हुए और 1999 में विजयवाड़ा सीट से आंध्र प्रदेश विधानसभा के सदस्य चुने गए थे। बता दें कि इसके पहले भी कोटा श्रीनिवास के मौत की खबर आई थी, जिसे उन्होंने सोशल मीडिया पर खारिज करते हुए एक वीडियो जारी किया था। श्रीनिवास राव ने कहा कि जो लोग अफवाह फैला रहे हैं, उन्हें किसी की जान से नहीं खेलना चाहिए। विलेन की भूमिकाओं से मशहूर हुए साउथ एक्टर कोटा श्रीनिवास ने 700 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय किया था।

  • Related Posts

    Dhurandhar 2: धुरंधर 2 का दूसरा दिन भी सुपरहिट, रणवीर सिंह ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका

    Dhurandhar 2 Box Office Day 2: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त धमाका कर रही है. पहले दिन फिल्म ने 102.55 करोड़ की कमाई की. दूसरे दिन…

    Read more

    नेशनल ट्राइबल गेम्स : रायपुर में होंगे हॉकी, फुटबॉल, तैराकी, तीरंदाजी और वेट-लिफ्टिंग के आयोजन

    *जगदलपुर में एथलेटिक्स और अंबिकापुर में कुश्ती की प्रतियोगिताएं होंगी* *32 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के 3000 जनजातीय खिलाड़ी करेंगे भागीदारी* *डेमो गेम्स के रूप में दो परंपरागत खेल कबड्डी…

    Read more

    NATIONAL

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    ममता बनर्जी ने कहा- बंगाल को निशाना बनाने वालों को जहन्नुम में जाना चाहिए

    ममता बनर्जी ने कहा- बंगाल को निशाना बनाने वालों को जहन्नुम में जाना चाहिए

    समाप्त होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप बोले- US अपने लक्ष्य के करीब, लेकिन सीजफायर से इनकार, क्या है प्लान?

    समाप्त होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप बोले- US अपने लक्ष्य के करीब, लेकिन सीजफायर से इनकार, क्या है प्लान?

    खरसावां में ओड़िया नाट्य कलाकारों का जलवा, दूसरे दिन भी उमड़ी दर्शकों की भारी भीड़

    खरसावां में ओड़िया नाट्य कलाकारों का जलवा, दूसरे दिन भी उमड़ी दर्शकों की भारी भीड़

    ईद की वजह से दुबई में फंसा अवाना शिप के कैप्टन का पार्थिव शरीर, होर्मुज में हुई थी मौत

    ईद की वजह से दुबई में फंसा अवाना शिप के कैप्टन का पार्थिव शरीर, होर्मुज में हुई थी मौत