Ro no D15139/23

दक्षिण क्षेत्रीय अंतर महाविद्यालयीन खेलकूद प्रतियोगिता का समागम रामप्रसाद पोटाई कृषि महाविद्यालय कांकेर में

इंदिरा गांधी कृषि विश्व विद्यालय रायपुर के मार्गदर्शन व भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली के नियामक अनुसार रामप्रसाद पोटाई कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र कांकेर में 26 से 29 नवम्बर तक दक्षिण क्षेत्रीय अंतर महाविद्यालयीन खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र जगदलपुर, लिंगोमुदियाल कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र नारायणपुर, कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र कुरूद, कृषि अनुसंधान केन्द्र पखांजूर, महामाया कृषि अनुसंधान केन्द्र धमतरी तथा रामप्रसाद पोटाई कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र कांकेर से 228 खिलाड़ी अपने-अपने दलों के साथ भाग लेंगे। प्रतियोगिता में बालक एवं बालिका कबड्डी, खो-खो, बॉलीबाल, टेबल-टेनिस, बैडमिंटन महाविद्यालय परिसर कांकेर में तथा एथेलेटिक्स प्रतियोगिता- दौड़, लंबीकूद, ऊंचीकूद, तवाफेक, गोलाफेक एवं भालाफेक बालक बालिका वर्ग की प्रतियोगिता नगर सैनिक परिसर खेल मैदान सिंगारभाट में आयोजित किया जाएगा।
कृषि महाविद्यालय से मिली जानकारी के अनुसार इस खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ डॉ. गिरीश चंदेल कुलपति इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर तथा कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर के आतिथ्य में किया जाएगा। समापन समारोह सह पुरस्कार वितरण विधायक विधानसभा क्षेत्र कांकेर  आशाराम नेताम, अध्यक्ष छ.ग. मछुआ कल्याण बोर्ड श्री भरत मटियारा, अधिष्ठाता छात्र कल्याण इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर डॉ. संजय शर्मा, अधिष्ठाता लिंगोमुदियाल कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र नारायणपुर डॉ. रत्ना नशीने, अधिष्ठाता शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र जगदलपुर डॉ. रघुनाथ नेताम, अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र कुरूद डॉ. नवनीत राणा, अध्यक्ष सह अधिष्ठाता रामप्रसाद पोटाई कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र कांकेर डॉ. एन.के. रस्तोगी, खेलकूद प्रतियोगिता आयोजन सचिव डॉ. जीवन लाल सलाम, व्यायाम शिक्षक, प्राध्यापक, कृषि वैज्ञानिक एवं जिला स्तरीय अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित होंगे।

  • Related Posts

    बस्तर में राष्ट्रीय साधन-सह-प्रवीण छात्रवृत्ति मॉक टेस्ट का सफल आयोजन

    111 केंद्रों में 6,654 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा   जगदलपुर, 21 अगस्त 2026/ कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के मार्गदर्शन एवं समग्र शिक्षा जिला बस्तर की पहल पर जिले भर में…

    Read more

    दिव्यांगजनों का सर्वे कर जरूरत के अनुरूप कृत्रिम अंग उपलब्ध कराएं-कमिश्नर डोमन सिंह

    पेंशन योजनाओं से पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करने के निर्देश, आंगनबाड़ी केन्द्रों में स्मार्ट टीवी और डिजिटल लर्निंग मटेरियल की व्यवस्था पर जोर   जगदलपुर, 21 अगस्त 2026/ कमिश्नर बस्तर…

    Read more

    NATIONAL

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल