Ro no D15139/23

राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण हेतु विशेष अभियान

*- कलेक्टर के निर्देश पर जिले के सभी तहसीलों में लंबित राजस्व प्रकरणों का किया गया निराकरण*

राजनांदगांव 18 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जिले में लंबित राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। कलेक्टर ने सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया है कि नागरिकों से जुड़े राजस्व प्रकरणों का समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने लंबित राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर निराकरण करने के निर्देश दिए। इसी क्रम में आज जिले के सभी तहसीलों में नामांतरण, सीमांकन, त्रुटि सुधार, बटवारा एवं अन्य राजस्व प्रकरणों का निराकरण किया गया। राजनांदगांव तहसील में 9 नामांतरण, 8 त्रुटि सुधार, 3 सीमांकन एवं 10 अन्य प्रकरणों सहित कुल 30 मामलों का निराकरण किया गया। वहीं विवादित बटवारा के 3 एवं अविवादित बटवारा का 1 प्रकरण भी निराकृत किया गया।
इसी तहर घुमका तहसील में अविवादित नामांतरण के 6, विवादित नामांतरण के 2 एवं अन्य 2 प्रकरणों सहित कुल 10 मामलों का निराकरण किया गया। इसी प्रकार नायब तहसीलदार न्यायालय घुमका में अविवादित नामांतरण 5, विवादित नामांतरण 2 एवं त्रुटि सुधार 1 प्रकरण का निराकरण किया गया। डोंगरगांव तहसील में अविवादित नामांतरण 8, अविवादित खाता विभाजन 4, विवादित नामांतरण 6 एवं विविध 5 प्रकरणों सहित कुल 23 मामलों का निराकरण किया गया। कुमरदा तहसील में अविवादित नामांतरण 2, विवादित नामांतरण 3 एवं त्रुटि सुधार 3 सहित कुल 8 प्रकरणों का निराकरण किया गया। इसके अतिरिक्त अन्य तहसील कार्यालयों में भी लंबित सीमांकन, नामांतरण, त्रुटि सुधार एवं खाता विभाजन से संबंधित प्रकरणों का निराकरण किया गया।
क्रमांक 98 —————–

  • Related Posts

    बस्तर संभाग में रेशम विकास कार्यों की समीक्षा

    *ग्रामोद्योग सचिव ने किसानों की आय बढ़ाने और धागाकरण मशीनों को शीघ्र शुरू करने के दिए निर्देश*   रायपुर, 19 जून 2026/ छत्तीसगढ़ शासन के ग्रामोद्योग विभाग के सचिव श्री…

    Read more

    लोकसाहित्य के दर्पण में अतीत का प्रतिबिंब विषयक दो दिवसीय राज्य स्तरीय सम्मेलन का सफल समापन

    सम्मेलन में लोक स्मृतियों, जनजातीय ज्ञान और सांस्कृतिक विरासत पर हुआ गहन मंथन महंत घासीदास स्मारक संग्रहालय में आयोजित सम्मेलन का गरिमामय समापन, देश-प्रदेश के विद्वानों ने लोककथाओं, लोकगाथाओं और…

    Read more

    NATIONAL

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा

    तेज रफ्तार में था अनंत सिंह का काफिला, अचानक लगा ब्रेक, आपस में टकराई 4 गाड़ियां, सबसे आगे थी MLA की कार

    तेज रफ्तार में था अनंत सिंह का काफिला, अचानक लगा ब्रेक, आपस में टकराई 4 गाड़ियां, सबसे आगे थी MLA की कार

    18 जून की टॉप 20 खबरें: ट्रंप का ऐलान- भारत पर हमला हुआ तो अमेरिका देगा जवाब, राज्यसभा चुनाव आज, वनडे सीरीज भी इंडिया के नाम

    18 जून की टॉप 20 खबरें: ट्रंप का ऐलान- भारत पर हमला हुआ तो अमेरिका देगा जवाब, राज्यसभा चुनाव आज, वनडे सीरीज भी इंडिया के नाम

    ईरान-अमेरिका में हुआ 14 पॉइंट समझौता, ट्रंप-पेजेश्कियान ने किए साइन, जानें किन-किन बातों पर बनी सहमति

    ईरान-अमेरिका में हुआ 14 पॉइंट समझौता, ट्रंप-पेजेश्कियान ने किए साइन, जानें किन-किन बातों पर बनी सहमति