Ro no D15139/23

शिव महापुराण कथा में “पतिव्रता धर्म” पर विशेष व्याख्यान

*पंचम दिवस*
स्थान: हाऊसिंग बोर्ड कालोनी जोराताल, कवर्धा

हाउसिंग बोर्ड कालोनी समिति, जोराताल में चल रही शिव महापुराण महाकथा के अंतर्गत आज कथा व्यास वैष्णवाचार्य श्री सुरेन्द्र दास जी महाराज (श्रीधाम वृंदावन) द्वारा “पतिव्रता धर्म” पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। कथा में उपस्थित श्रद्धालुओं को भगवान शिव और पार्वती माता के संवादों के माध्यम से पत्नी धर्म, पतिव्रत धर्म के प्रकार, और गृहस्थ जीवन में नारी की भूमिका के विषय में बताया गया।

शिव महापुराण में वर्णित शिक्षाओं के अनुसार पत्नी का धर्म केवल पति की सेवा करना ही नहीं, बल्कि समर्पण, निष्ठा, और सदाचार के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना भी है। व्यास जी ने बताया कि स्त्री अगर पतिव्रता धर्म का पालन करती है, तो वह देवी तुल्य मानी जाती है।

पतिव्रता के चार प्रकार:

1. उत्तम पतिव्रता – जो केवल पति की सेवा ही नहीं, बल्कि उसके दुख-सुख में समान रूप से सहभागी बनती है, उसके जीवन की उन्नति में सहायक होती है।

2. मध्यम पतिव्रता – जो सामान्य सेवा करती है और धर्म के अनुसार पति के प्रति निष्ठावान रहती है।

3. निकृष्ट पतिव्रता – जो केवल सामाजिक डर या स्वार्थ के कारण पति के साथ रहती है।

4. अतिनिकृष्ट पतिव्रता – जो पति के प्रति वफादार नहीं होती और छल-कपट से घर को कलुषित करती है।

 

इसके साथ ही आज की कथा में भगवान गणेश के जन्म, पार्वती जी द्वारा बालक के निर्माण, और शिव द्वारा बालक का मस्तक काटने की कथा का भी वर्णन हुआ, जिसे सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और संत प्रवचन का लाभ उठाया।

अंत में व्यास जी ने श्रद्धालुओं से पारिवारिक मूल्यों की रक्षा करने और धार्मिक जीवन जीने का आह्वान किया। कथा मे प्रमुख रूप से कालोनी वासीगण के साथ लक्ष्मीनायन तिवारी, पवन कन्नौज , संजय राव , संदीप वर्मा , महेश चंद्राकर, शिवा कसार , देवी चंद्राकर , संतोष भारद्वाज , राजकुमार शामिल हुए।

  • Related Posts

    भोले की भक्ति में विधायक भावना बोहरा संग दौड़े कांवड़िये, 151 किमी की यात्रा के चौथे दिन गौरकांपा से मोहतरा पहुँची कांवड़ यात्रा, क्षेत्र में हुआ भव्य स्वागत

    माँ नर्मदा मंदिर, अमरकंटक से भोरमदेव मंदिर तक विधायक भावना बोहरा और 600 कांवड़ियों की 151 किलोमीटर की पावन कांवड़ पदयात्रा चौथे दिन भी आस्था, भक्ति, अनुशासन और अद्भुत ऊर्जा…

    Read more

    गुरुकुल में छात्र संसद का गठन एवं शपथ ग्रहण समारोह संपन्न 

    हरेली के अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम भी सुचारू रूप से संपन्न कवर्धा/ नगर की प्रतिष्ठित संस्था गुरुकुल पब्लिक स्कूल में चयनित शाला नायक नायिका व आजाद ,भगत, टैगोर ,विनोबा सदनों…

    Read more

    NATIONAL

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल