Ro no D15139/23

दिव्यांगजनों के लिए रायपुर में 25 सितंबर को विशेष प्लेसमेंट कैंप, डाटा एंट्री ऑपरेटर और एजेंट पदों पर होगी भर्ती

रायपुर, 24 सितंबर 2025/ दिव्यांगजनों को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विशेष रोजगार कार्यालय, रायपुर द्वारा 25 सितंबर 2025 को एक विशेष प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह कैंप सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक विशेष रोजगार कार्यालय (दिव्यांगजनों के नियोजन हेतु), रायपुर में आयोजित किया जाएगा।

इस प्लेसमेंट कैंप में कंप्यूटर ऑपरेटर एवं एजेंट पदों के लिए साक्षात्कार के माध्यम से भर्ती की जाएगी। कंप्यूटर ऑपरेटर के लिए शैक्षणिक योग्यता PGDCA उत्तीर्ण तथा आयु सीमा 25 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है। इन पदों के लिए वेतन ₹10,000 से ₹20,000 प्रतिमाह तक होगा। एजेंट पद के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता आठवीं पास और आयु सीमा 20 से 60 वर्ष रखी गई है।

यह भर्ती सिक्योरिटी क्षेत्र के लिए होगी तथा कार्यक्षेत्र रायपुर रहेगा। छत्तीसगढ़ के सभी इच्छुक अस्थिबाधित दिव्यांग अभ्यर्थी (जो चलने फिरने तथा बोलने में सक्षम हों) इस प्लेसमेंट कैंप में भाग ले सकते हैं।

आवेदकों को कैंप में शामिल होने के लिए अपने सभी प्रमाण पत्रों की प्रति व एक सेट फोटोप्रति के साथ स्थानीय निवास प्रमाण पत्र, रोजगार पंजीयन प्रमाण पत्र, आधार कार्ड की फोटोकॉपी, और पासपोर्ट साइज फोटो लाना अनिवार्य है। किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा।

अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी कार्यालयीन समय में दूरभाष नंबर 0771-4044081 पर संपर्क कर सकते हैं।

  • Related Posts

    पुलिस का जज़्बा ही सुरक्षित, शांत और विकसित छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी ताकत : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    पत्रिका जज़्बा पुलिस अवार्ड्स-2026 में मुख्यमंत्री श्री साय ने उत्कृष्ट पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को किया सम्मानित*   *नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक विजय में पुलिस जवानों के अदम्य साहस और…

    Read more

    स्वास्थ्य शिक्षक पदों पर पदोन्नति हेतु अंतिम चयन व प्रतीक्षा सूची जारी

      अम्बिकापुर 28 जुलाई 2026/ कार्यालय संभागीय संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवायें, सरगुजा संभाग द्वारा स्वास्थ्य शिक्षक (हेल्थ एजुकेटर) और सेनेटोरियन-कम-हेल्थ एजुकेटर के पद पर पदोन्नति के लिए अंतिम चयन एवं अंतिम…

    Read more

    NATIONAL

    Parliament Session Live : आज लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर होगी चर्चा, सरकार और विपक्ष आमने-सामने

    Parliament Session Live : आज लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर होगी चर्चा, सरकार और विपक्ष आमने-सामने

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends