Ro no D15139/23

राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह  ने शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान के लिए निर्वाचन से जुड़े सभी लोगों के प्रति जाताया आभार

 72.48% रहा राज्य में औसत मतदान प्रतिशत
 
 173 नगरीय निकायों के लिए संपन्न हुआ मतदान
 
 15 फरवरी को की जाएगी मतगणना

रायपुर, 12 फ़रवरी 2025/ छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी  समय अनुसूची कार्यक्रम के अनुसार नगरपालिका निर्वाचन 2025 निर्धारित तिथि 11 फरवरी 2025 को प्रातः 8.00 बजे से सायं 5.00 बजे तक सम्पन्न हुआ। प्रदेश के 10 नगरपालिक निगम, 49 नगरपालिका परिषद् एवं 114 नगरपंचायतों  सहित 173 नगरीय निकायों के लिए एक चरण में चुनाव संपन्न हुआ. नगरीय निकाय निर्वाचन हेतु मतदाताओं की कुल संख्या 44 लाख 75 हज़ार 703 है. जिसमें से सभी जिलों से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार राज्य में औसत मतदान कुल 72.48% रहा.मतगणना 15 फरवरी 2025 को संपन्न कराया जाना है

नगरपालिका आम निर्वाचन मतदान मशीन  ईवीएम से कराया गया। राज्य निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने बताया कि मतदान के दौरान 12 हज़ार 500 कंट्रोल यूनिट तथा 22 हज़ार 650 बैलेट यूनिट उपयोग में लाये गये।  राज्य निर्वाचन आयोग से प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर पंचायत बसना जिला-महासमुंद में अध्यक्ष पद अभ्यर्थी निर्विरोध निर्वाचित हुए। तथा आम निर्वाचन में कुल 31 एवं उप निर्वाचन में 02 पार्षद पद के अभ्यर्थी निर्विरोध निर्वाचित हुए।

निर्वाचन के दौरान जिला – खैरागढ़- छुईखदान – गण्डई में 01, जिला-गरियाबंद में 01, जिला- जांजगीर चांपा में 03, जिला-दंतेवाड़ा में 05, जिला-महासमुंद में 03, जिला-बलरामपुर-रामानुजगंज में  03, जिला-सूरजपुर में 05 एवं जिला- मुंगेली से 02 में मतदान मशीन खराब होने के कारण बदलने की सूचना प्राप्त हुई। आदर्श आचरण संहिता उल्लंघन पर आयोग द्वारा 160 विभिन्न शिकायतों पर कार्रवाई की गई। समस्त जिलों में औसत मतदान प्रतिशत 72.48 रहा तथा सभी क्षेत्रों में मतदान के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना घटित होने की कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई।

निर्वाचन में लगे मतदान कर्मियों (महिला-पुरूष) से निर्वाचन कर्तव्य मतपत्र (EDB) कुल 7 हज़ार 879 प्राप्त हुए। मतदान शांतिपूर्वकएवं सौहार्द्र पूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। देर शाम तक कुछ मतदान केन्द्रों में लम्बीलाईन लगे रहने की सूचना प्राप्त हुई।  राज्य निर्वाचन आयुक्त  श्री अजय सिंह द्वारा इस निर्वाचन में लगे समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों, पुलिस, राजनीतिक दलों,अभ्यर्थियों एवं मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय मधुकर खेर की जयंती पर किया स्मरण

    रायपुर 20 फरवरी 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय मधुकर खेर की जयंती (21 फरवरी) पर उन्हें स्मरण करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित…

    Read more

    वन मंत्री कश्यप ने नारायणपुर में 65 करोड़ 96 लाख रूपए से अधिक के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

    *सरकार का लक्ष्य गांव-गांव तक सड़क, सिंचाई और बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना : मंत्री श्री केदार कश्यप* रायपुर, 20 फरवरी 2026(IMNB NEWS AGENCY) वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने कहा कि…

    Read more

    NATIONAL

    जेपीएससी सिविल सेवा संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा अभ्यर्थियों को राहत, फॉर्म भरने की मिली छूट

    जेपीएससी सिविल सेवा संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा अभ्यर्थियों को राहत, फॉर्म भरने की मिली छूट

    सुल्तानपुर की अदालत में पेश हुए राहुल गांधी, अमित शाह से जुड़ा है मामला

    सुल्तानपुर की अदालत में पेश हुए राहुल गांधी, अमित शाह से जुड़ा है मामला

    Pax Silica क्या है, जिसमें अमेरिका के साथ शामिल हुआ भारत? AI सप्लाई चेन से जुड़ा है मामला

    Pax Silica क्या है, जिसमें अमेरिका के साथ शामिल हुआ भारत? AI सप्लाई चेन से जुड़ा है मामला

    बिहार में राजस्व विभाग के सरकारी दस्तावेज से नहीं हटेगा भूमिहार-ब्राह्मण का नाम, मंत्री विजय सिन्हा ने क्या बताया?

    बिहार में राजस्व विभाग के सरकारी दस्तावेज से नहीं हटेगा भूमिहार-ब्राह्मण का नाम, मंत्री विजय सिन्हा ने क्या बताया?

    शिवाजी महाराज की जयंती : जब 1666 में औरंगाबाद यात्रा के दौरान उमड़ा था जनसैलाब

    शिवाजी महाराज की जयंती : जब 1666 में औरंगाबाद यात्रा के दौरान उमड़ा था जनसैलाब

    किंगमेकर बनेंगे असदुद्दीन ओवैसी? बिहार राज्यसभा चुनाव में 5वीं सीट पर सबकी नजर

    किंगमेकर बनेंगे असदुद्दीन ओवैसी? बिहार राज्यसभा चुनाव में 5वीं सीट पर सबकी नजर