Ro no D15139/23

राज्य खाद्य आयोग अध्यक्ष ने पीडीएस एवं पोषण योजनाओं की समीक्षा की, गुणवत्ता एवं समयबद्ध वितरण के दिए निर्देश

 

अम्बिकापुर 28 अप्रैल 2026/  छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष श्री संदीप शर्मा ने आज  जिले के प्रवास के दौरान कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस), पूरक पोषण आहार योजना, मध्यान्ह भोजन योजना तथा शासकीय आश्रम-छात्रावासों में बीपीएल दर पर खाद्यान्न वितरण की विस्तृत समीक्षा की।

समीक्षा बैठक में अध्यक्ष श्री शर्मा ने निर्देशित किया कि जिले की सभी उचित मूल्य दुकानों का नियमित एवं समय पर संचालन सुनिश्चित किया जाए। दुकानों में आवश्यक सूचनाओं का स्पष्ट प्रदर्शन किया जाए तथा नान के माध्यम से प्रत्येक माह समय पर खाद्यान्न का भंडारण एवं निर्धारित गुणवत्ता बनाए रखी जाए। निरीक्षण के दौरान लुण्ड्रा विकासखंड की तीन एवं अंबिकापुर नगर की एक दुकान में चावल की गुणवत्ता संतोषजनक नहीं पाए जाने पर उन्होंने अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए संबंधित नमूनों की शीघ्र जांच के निर्देश दिए।

उन्होंने राज्य शासन के निर्देशानुसार तीन माह के खाद्यान्न भंडारण की समीक्षा करते हुए शेष चावल का त्वरित भंडारण कर वितरण सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही अप्रैल से जून माह तक का तीन माह का चावल एकमुश्त हितग्राहियों को वितरित करने के निर्देश दिए। जिले में शेष 78 हजार सदस्यों का ई-केवाईसी विशेष अभियान चलाकर शीघ्र पूर्ण करने को कहा।

आंगनबाड़ी केंद्रों की समीक्षा के दौरान सभी केंद्रों में विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने एवं स्टील के प्रेशर कुकर शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। पोषण ट्रैकर में दर्ज बच्चों की संख्या एवं वास्तविक उपस्थिति के मिलान हेतु औचक निरीक्षण करने तथा सभी आवश्यक सूचनाओं का प्रदर्शन सुनिश्चित करने को कहा गया।

मध्यान्ह भोजन योजना अंतर्गत सभी स्कूलों में प्रति डाइट खाद्यान्न, दाल एवं सब्जी की निर्धारित मात्रा प्रदर्शित करने एवं उसके प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए गए। शासकीय आश्रम एवं छात्रावासों में दोनों समय दाल प्रदाय सुनिश्चित करने, खाद्य सामग्री की निर्धारित मात्रा प्रदर्शित करने तथा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को लंच बॉक्स उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही खाद्य विभाग के कॉल सेंटर नंबर का स्थायी प्रदर्शन भी सुनिश्चित करने को कहा गया।

बैठक के पूर्व आयोग के दल द्वारा लुण्ड्रा विकासखंड के ग्राम पंचायत बटवाही एवं सुमेरपुर, बतौली विकासखंड के बेलकोटा एवं गहिला तथा अंबिकापुर नगर के वार्ड क्रमांक 12 की उचित मूल्य दुकानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कुछ स्थानों पर चावल की गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर नमूना जांच के निर्देश दिए गए। वहीं आंगनबाड़ी केंद्र सुमेरपुर एवं बटवाही में खाद्यान्न की गुणवत्ता संतोषजनक पाई गई।

समीक्षा बैठक में जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल, श्री राजीव कुमार जयसवाल सदस्य सचिव छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य आयोग, खाद्य अधिकारी, सहायक आयुक्त आदिवासी विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यक्रम अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, जिला प्रबंधक नान सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    मलेरिया नियंत्रण को लेकर सघन अभियान जारी, प्रभावित क्षेत्रों में घर-घर पहुंच रही स्वास्थ्य विभाग की टीम

      अम्बिकापुर 07 अगस्त 2026/   जिले में राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत मलेरिया नियंत्रण एवं रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। कलेक्टर…

    Read more

    कलेक्टर ने ग्राम सुंदरा पटवारी कार्यालय का किया आकस्मिक निरीक्षण

    – कलेक्टर ने ग्राम सुंदरा के पटवारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के दिए निर्देश*   *- नक्शा बटांकन में कम प्रगति पर जताई नाराजगी, एक सप्ताह में 75…

    Read more

    NATIONAL

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन