Ro no D15139/23

राजधानी रायपुर में 12 से 14 जनवरी तक आयोजित हुआ राज्य स्तरीय युवा उत्सव

धमतरी जिले के चित्रकला और हस्तशिल्प विधा में प्रतिभागियों को मिला पुरस्कार

कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी ने दी बधाई

धमतरी । राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित साईंस कॉलेज मैदान में ़ राज्य स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन किया गया। इसमें धमतरी जिले के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया और अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। चित्रकला में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए अवधराम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। साथ ही हस्तशिल्प विधा में रेशमी निषाद की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, जिसके लिए प्रतीक चिन्ह और प्रशस्ति पत्र पुरस्कार स्वरूप प्रदाय किया गया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव, धमतरी जिले के प्रभारी मंत्री श्री टंकराम वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

इसी तरह सामूहिक लोकनृत्य विधा के अंतर्गत वेदप्रकाश की टीम ने बैगानी करमा नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति दी। वहीं गीतांजलि ने एकल लोकनृत्य में प्रदर्शन किया। इसी प्रकार धनेन्द्र एवं साथी ने सामूहिक लोकगीत व रॉकबैंड की प्रस्तुति दी। एकल लोकगीत में पूनम साहू द्वारा भरथरी प्रस्तुत किया गया। जीवन शैली के अंतर्गत कहानी लेखन में कविता लेखन में अंकिता ध्रुव एवं तात्कालिक भाषण में सोमेश्वर प्रसाद ने अपनी बात रखी। विज्ञान मेला सामूहिक में टेस्ला ग्रुप, विज्ञान मेला एकल में प्रिया ढीमर तथा कृषि उत्पाद में देवप्रसाद की टीम ने प्रदर्शनी लगाई। युवा उत्सव में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी सहित जिले के अधिकारियों ने पूरी टीम को बधाई दी।

  • Related Posts

    घरेलू एलपीजी के दुरुपयोग व कालाबाजारी पर जिला प्रशासन की सख्ती

     कलेक्टर के निर्देश पर खाद्य विभाग ने की कार्यवाही 350 से अधिक गैस सिलेंडर जब्त रायपुर, 12 मार्च 2026। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार खाद्य विभाग रायपुर के संयुक्त…

    Read more

    *”प्रोजेक्ट धड़कन” के अंतर्गत बच्चों की हुई निःशुल्क हृदय जांच, 1090 बच्चों की हुई स्क्रीनिंग*

    रायपुर, 12 मार्च 2026। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार, जिला प्रशासन रायपुर द्वारा बच्चों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए चलाई जा रही योजना “प्रोजेक्ट धड़कन” के अंतर्गत ज़िले…

    Read more

    NATIONAL

    छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक – 2026 के आने से धर्मांतरण में लगेगी रोक – अंजु गबेल घर वापसी प्रांत प्रमुख

    छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक – 2026 के आने से धर्मांतरण में लगेगी रोक – अंजु गबेल घर वापसी प्रांत प्रमुख

    बंगाल में सीएनजी की किल्लत से महंगाई की डबल मार, 10 रुपये तक ऑटो का किराया बढ़ाने की मांग

    बंगाल में सीएनजी की किल्लत से महंगाई की डबल मार, 10 रुपये तक ऑटो का किराया बढ़ाने की मांग

    विजय कृष्ण हत्याकांड: भाजपा छोड़ते ही चंदन मंडल की बढ़ी मुश्किलें, एनआइए ने भेजा नोटिस

    विजय कृष्ण हत्याकांड: भाजपा छोड़ते ही चंदन मंडल की बढ़ी मुश्किलें, एनआइए ने भेजा नोटिस

    विदेश मंत्री जयशंकर ने किया ईरान को कॉल, भारत के लिए खुला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता

    विदेश मंत्री जयशंकर ने किया ईरान को कॉल, भारत के लिए खुला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता

    राज्यसभा चुनाव: 5वीं सीट पर शह-मात तेज, तेजस्वी से मिले AIMIM अध्यक्ष, आज एनडीए की अहम बैठक

    राज्यसभा चुनाव: 5वीं सीट पर शह-मात तेज, तेजस्वी से मिले AIMIM अध्यक्ष, आज एनडीए की अहम बैठक

    बे-मौसम की बरसात से भारी नुकसान, जानें अगले पांच दिन कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

    बे-मौसम की बरसात से भारी नुकसान, जानें अगले पांच दिन कैसा रहेगा झारखंड का मौसम