Ro no D15139/23

जवाहर लाल नेहरू उत्कर्ष योजना के तहत कक्षा छठवीं में प्रवेश के लिए परीक्षा 21 मार्च को

इच्छुक विद्यार्थियों से 14 फरवरी तक आवेदन आमंत्रित

धमतरी । जवाहर लाल नेहरू उत्कर्ष योजना (यथा संशोधित 2021) वर्ष 2025-26 में कक्षा छठवीं में राज्य के उत्कृष्ठ शैक्षणिक संस्थाओं में निःशुल्क अध्ययन एवं प्रवेश हेतु 21 मार्च 2025 को दोपहर 12 से 2 बजे तक लिखित परीक्षा आयोजित किया जाना है। सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग ने बताया कि परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए इच्छुक विद्यार्थियों का वर्तमान में कक्षा पांचवीं में नियमित अध्ययनरत होना तथा कक्षा चौथी की परीक्षा में 80 प्रतिशत से अधिक अंक या समकक्ष ग्रेड प्राप्त किया होना अनिवार्य है। ऐसे विद्यार्थी उक्त योजना के तहत आयोजित चयन परीक्षा में शामिल होने के पात्र हांगे। चयन परीक्षा के प्राप्तांकों की मेरिट के आधार पर कक्षा छठवीं के लिये अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति वर्ग हेतु आवंटित किये गये राज्य में स्थित उत्कृष्ठ शिक्षण संस्थाओं में प्रवेश दिया जावेगा।

प्रवेश हेतु आयोजित चयन परीक्षा में सम्मिलित होने वाले विद्यार्थियों के पालक की वार्षिक आय ढाई लाख से अधिक नहीं होना चाहिए। साथ ही योजनांतर्गत विद्यार्थियों का चयन पूर्णतः ग्रामीण क्षेत्र अर्थात् ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत, नगर पंचायत क्षेत्र में स्थित शालाओं के विद्यार्थियों से जो कक्षा पांचवीं में अध्ययनरत हो, वे इस योजना का लाभ लेने पात्र होंगे। शैक्षणिक सत्र 2024-25 में कक्षा छठवीं में प्रवेश दिलाने हेतु आयोजित परीक्षा में सम्मिलित होने कक्षा पांचवीं में अध्ययनरत विद्यार्थी अपने आवेदन पत्र के साथ कक्षा चौथी की अंक सूची, जाति प्रमाण-पत्र पालक का आयकरदाता नहीं होने का प्रमाण पत्र, संस्था का ग्रामीण क्षेत्र में स्थित होने का प्रमाण-पत्र अपने शाला में 14 फरवरी 2025 (दिन शुक्रवार) तक जमा कर सकते है। शाला प्रमुख द्वारा विद्यार्थी के आवेदन का परीक्षण किया जाकर विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में 20 फरवरी 2025 (दिन-गुरुवार) तक अग्रेषित करेंगे। विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा समस्त आवेदनों की सूची तैयार कर इस कार्यालय में दिनांक 25 फरवरी 2025 (दिन-मंगलवार) तक जमा करेंगे। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक पालक/विद्यार्थीगण अपने विकासखण्ड के विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी से सम्पर्क कर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते है अथवा कार्यालय के फोन नम्बर-07722-232142 में सम्पर्क कर सकते है।

  • Related Posts

    सहयोग केंद्र में शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने कार्यकर्ताओं से किया सीधा संवाद, 1500 से अधिक कार्यकर्ता मिलने पहुंचे

        *​रायपुर।* भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय स्थित ‘सहयोग केंद्र’ में गुरुवार को प्रदेश के शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया। इस…

    Read more

    वन्यजीवों की सुरक्षा में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं:वन मंत्री केदार कश्यप

    *बारनावापारा अभयारण्य में मृत मिले तीन चीतलों की वैज्ञानिक जांच शुरू*   *पोस्टमार्टम कराया गया, ट्रैप कैमरे से हो रही निगरानी*   रायपुर, 09 जुलाई 2026/ बारनावापारा अभयारण्य में मृत…

    Read more

    NATIONAL

    पहाड़ों की रानी मिरिक का होगा सौंदर्यीकरण, पर्यटन मंत्री शंकर घोष ने 100 करोड़ के मेगा प्लान का किया ऐलान

    पहाड़ों की रानी मिरिक का होगा सौंदर्यीकरण, पर्यटन मंत्री शंकर घोष ने 100 करोड़ के मेगा प्लान का किया ऐलान

    TMC 440 crore Freeze : तृणमूल कांग्रेस के तीन खाते फ्रीज, 19 खातों पर ED की नजर

    TMC 440 crore Freeze : तृणमूल कांग्रेस के तीन खाते फ्रीज, 19 खातों पर ED की नजर

    PM मोदी का मेलबर्न में भव्य स्वागत, कहा- संगीत से गहरे होते भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंध

    PM मोदी का मेलबर्न में भव्य स्वागत, कहा- संगीत से गहरे होते भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंध

    अमेरिका ने जारी किया ईरान पर तबाही का VIDEO; 90 ठिकानों को किया ध्वस्त, US सेना अगले हमले के लिए तैयार

    अमेरिका ने जारी किया ईरान पर तबाही का VIDEO; 90 ठिकानों को किया ध्वस्त, US सेना अगले हमले के लिए तैयार

    अमित शाह ने कोलकाता में श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125 फुट ऊंची प्रतिमा का किया शिलान्यास

    अमित शाह ने कोलकाता में श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125 फुट ऊंची प्रतिमा का किया शिलान्यास

    बंगाल में अमित शाह की घोषणा, UCC लागू करने की तैयारी, CAA की प्रक्रिया होगी तेज

    बंगाल में अमित शाह की घोषणा, UCC लागू करने की तैयारी, CAA की प्रक्रिया होगी तेज