Ro no D15139/23

अवैध धान परिवहन पर सख्त कार्रवाई, तीन अलग-अलग मामलों में कुल 1420 कट्टा धान जब्त

 जिले में कलेक्टर  विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार अवैध धान परिवहन के विरुद्ध सतत कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में आज विकासखण्ड सरायपाली एवं बागबाहरा क्षेत्र में संयुक्त टीम द्वारा अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए कुल 1420 कट्टा अवैध धान जब्त किया गया।
विकासखण्ड सरायपाली अंतर्गत एसडीएम अनुपमा आनंद के नेतृत्व में संयुक्त टीम द्वारा ओड़िशा राज्य से अवैध रूप से धान परिवहन करते हुए कोचिया विद्या मिरि के पिकअप वाहन को पकड़ा गया। वाहन में कुल 70 कट्टा धान लोड था। मौके पर धान सहित वाहन को जब्त कर अग्रिम कार्रवाई हेतु थाना सिंघोड़ा को सुपुर्द किया गया। वहीं बागबाहरा विकासखंड अंतर्गत एसडीएम श्रीमती नमिता मारकोले के नेतृत्व में संयुक्त टीम द्वारा ग्राम छुईहा में अवैध धान परिवहन के दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई की गई। पहले मामले में एक ट्रक को रोककर जांच की गई, जिसमें लगभग 600 कट्टा धान अवैध रूप से परिवहन करते पाया गया। धान को जब्त कर नियमानुसार मंडी के सुपुर्द किया गया। इसके अलावा ग्राम छुईहा में ही दूसरी कार्रवाई करते हुए एक अन्य वाहन से लगभग 750 कट्टा अवैध धान जब्त किया गया। इस धान को भी मंडी के सुपुर्द करते हुए आगे की वैधानिक प्रक्रिया प्रारंभ की गई। जिला प्रशासन ने निर्देशित किया है कि जिले में अवैध धान परिवहन, भंडारण एवं खरीदी के विरुद्ध कार्रवाई आगे भी सख्ती से जारी रहेगी।
  • Related Posts

    साय सरकार ने अवैध धर्मांतरण रोकने और धार्मिक स्वतंत्रता की रक्षा के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक, 2026 का प्रारूप तैयार किया है

    छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक, 2026 मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में इसके मसौदे को मंजूरी दी गई है। • प्रस्तावित कानून के अनुसार बल, प्रलोभन,…

    Read more

    खाद्य मंत्री दयालदास बघेल के विभागों के लिए 6216 करोड़ रुपए से अधिक की अनुदान मांगें पारित

    *किसानों और गरीबों की खाद्य सुरक्षा पर सरकार का जोर* *धान खरीदी में पारदर्शिता और किसानों को 72 घंटे में भुगतान : खाद्य मंत्री* *73 लाख राशन कार्डधारियों को मुफ्त…

    Read more

    NATIONAL

    राष्ट्रपति के ‘प्रोटोकॉल उल्लंघन’ पर बंगाल की ममता बनर्जी सरकार ने केंद्र को भेजी सीक्रेट रिपोर्ट, दी सफाई

    राष्ट्रपति के ‘प्रोटोकॉल उल्लंघन’ पर बंगाल की ममता बनर्जी सरकार ने केंद्र को भेजी सीक्रेट रिपोर्ट, दी सफाई

    ईरान युद्ध ‘बहुत जल्द समाप्त’ होगा: ट्रंप, IRGC का पलटवार; वॉर का द एंड हम तय करेंगे

    ईरान युद्ध ‘बहुत जल्द समाप्त’ होगा: ट्रंप, IRGC का पलटवार; वॉर का द एंड हम तय करेंगे

    अनुराग ठाकुर ने ममता को बताया जिहादियों का कायदे आजम, बोले – बांग्लादेश भेजे जायेंगे घुसपैठिये

    अनुराग ठाकुर ने ममता को बताया जिहादियों का कायदे आजम, बोले – बांग्लादेश भेजे जायेंगे घुसपैठिये

    Iran: तेहरान बना ‘गैस चैंबर’, इजरायली हमले के बाद आसमान से बरस रही ‘काली मौत’

    Iran: तेहरान बना ‘गैस चैंबर’, इजरायली हमले के बाद आसमान से बरस रही ‘काली मौत’

    चिराग पासवान को मुख्यमंत्री बनाने की मांग, पोस्टर लगे- ‘बिहार का CM सिर्फ चिराग हो’

    चिराग पासवान को मुख्यमंत्री बनाने की मांग, पोस्टर लगे- ‘बिहार का CM सिर्फ चिराग हो’

    नेपाल चुनाव: रैपर बालेन शाह का कमाल, RSP ने 18 सीटें जीतीं, 99 पर आगे

    नेपाल चुनाव: रैपर बालेन शाह का कमाल, RSP ने 18 सीटें जीतीं, 99 पर आगे