Ro no D15139/23

शहर में जल वितरण व्यवस्था सुदृढ़, सभी जोनों से मंगाई गई पाइपलाइन रिपोर्ट

नगर निगम रायपुर क्षेत्र के अंतर्गत 70 वार्डों में स्थित 45 जल टंकियों के माध्यम से जल वितरण वाहिनियों द्वारा नागरिकों को नियमित एवं सुरक्षित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। यह जानकारी नगर पालिका निगम रायपुर के जल विभाग के कार्यपालन अभियंता ने दी।

उन्होंने बताया कि जल वितरण पाइपलाइन अधिकांश स्थानों पर सुरक्षित एवं उपयुक्त स्थानों से गलियों में सावधानीपूर्वक बिछाई गई है। छोटे मार्गों तथा एक वार्ड से दूसरे वार्ड के बीच पाइपलाइन बिछाते समय कई स्थानों पर नालियों को पार करना आवश्यक होता है। ऐसी स्थिति में नालियों के प्राकृतिक प्रवाह (नेचुरल फ्लो) को प्रभावित किए बिना पाइपलाइन को ऊपर उठाकर क्रॉस कराया गया है।

कार्यपालन अभियंता ने बताया कि कुछ क्षेत्रों में घरेलू नल कनेक्शन नालियों से होकर गुजर रहे थे, जिन्हें विगत दो से तीन वर्षों के दौरान विशेष अभियान चलाकर संबंधित जोनों के जल विभाग के माध्यम से ऊपर शिफ्ट किया गया है। वहीं, जिन स्थानों पर जल वितरण पाइपलाइन नालियों के ऊपर से गुजर रही है, वहां बड़े आकार की पाइपलाइनों को केसिंग लगाकर सुरक्षित किया गया है।

  • Related Posts

    कोरबा वन मंडल की बड़ी कार्रवाई: 20 घनमीटर अवैध साल लकड़ी बरामद, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

      वन विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से अंतर-जिला लकड़ी तस्करी का खुलासा रायपुर, 21 जुलाई 2026/छत्तीसगढ के कोरबा वन मंडल ने लकड़ी की अवैध तस्करी के खिलाफ बड़ी…

    Read more

    मुख्य सचिव  विकासशील ने सचिवों की ली उच्च स्तरीय बैठक योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की

    रायपुर, 21 जुलाई 2026/ मुख्य सचिव  विकासशील ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में राज्य शासन के समस्त विभागों के भार सादक सचिवों की बैठक ली। बैठक में विभागों के…

    Read more

    NATIONAL

    Parliament Session LIVE: संसद में जोरदार हंगामा, बोले पीएम मोदी- NEET मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

    Parliament Session LIVE: संसद में जोरदार हंगामा, बोले पीएम मोदी- NEET मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

    Parliament Session Live : लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    Parliament Session Live : लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    स्काईरूट के बहाने राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं

    स्काईरूट के बहाने राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं

    लोकतंत्र में युवाओं की आवाज़ को दबाना समाधान नहीं — मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी

    लोकतंत्र में युवाओं की आवाज़ को दबाना समाधान नहीं — मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव