Ro no D15139/23

अंतर्राष्ट्रीय निःशक्तजन (दिव्यांगजन) दिवस पर पूरे जिले में जागरूकता कार्यक्रमों का सफल आयोजन

छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर द्वारा जारी स्टेट प्लॉन ऑफ एक्शन में दिए गए निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, दुर्ग के मार्गदर्शन में अंतर्राष्ट्रीय निःशक्तजन (दिव्यांगजन) दिवस के विशेष अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दुर्ग द्वारा जिले के विभिन्न स्थानों पर अनेक जनजागरूकता शिविरों और कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया गया।
प्रथम कार्यक्रम जिला एवं सत्र न्यायालय दुर्ग में अधिवक्ता दिवस एवं अंतर्राष्ट्रीय निःशक्तजन दिवस को संयुक्त रूप से मनाया गया, जहाँ नवीन सभागार में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा न्यायाधीशगण, अधिवक्ताओं एवं अभियोजन अधिकारियों की संयुक्त कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, दुर्ग ने की। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ताओं का सम्मान किया गया तथा निःशक्तजनों के अधिकारों, उनकी समस्याओं और उन्हें प्रदत्त विधिक प्रावधानों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।
इसी क्रम में आयोजित द्वितीय कार्यक्रम में शासकीय तिलक उच्चतर माध्यमिक शाला दुर्ग में 7 मजिस्ट्रेट उपस्थित रहे। उनके द्वारा विद्यार्थियों को निःशक्तजन दिवस का महत्व, नशे के दुष्प्रभाव, संविधान में निहित अधिकार एवं कर्तव्य, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर तथा गुड टच-बैड टच के महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया गया। बच्चों ने न्यायाधीशगण से अनेक प्रश्न पूछे, जिनका उत्तर उन्होंने सरल और सहज भाषा में देकर विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया।
इसके साथ ही शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) दुर्ग में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के एलएडीसीएस के तीन अधिवक्ता उपस्थित रहे, जिन्होंने विद्यार्थियों को निःशक्तजन से संबंधित विधिक अधिकारों, नशामुक्ति और विभिन्न निःशुल्क विधिक सेवाओं की जानकारी दी। इसके अतिरिक्त जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दुर्ग के पैरालीगल वालेंटियर्स द्वारा भी विधिक जागरूकता शिविर आयोजित कर जनजागरूकता के प्रचार-प्रसार में अपना योगदान दिया। जिले में आयोजित उपरोक्त कार्यक्रम सामाजिक जागरूकता, संवेदनशीलता एवं विधिक साक्षरता की दिशा में सार्थक और प्रभावशाली साबित हुए।

  • Related Posts

    आधार से जुड़ी सेवाएं उपलब्ध करा आत्मनिर्भर बनी संगीता सिंह

      महिला सशक्तिकरण की बनी मिसाल संगीता सिंह धनंजय राठौर सयुक्त संचालक, जनसंपर्क लोकेश्वर सिंह सहायक जनसंपर्क अधिकारी रायपुर, 12 मार्च 2026/ स्वयं सहायता समूहों को कम ब्याज दर पर…

    Read more

    रुद्रेश्वर मंदिर परिसर का होगा समग्र विकास, 20 करोड़ की लागत से विकसित होगा धार्मिक-पर्यटन केंद्र

    ग्रीन कॉरिडोर, बोटिंग और आधुनिक सुविधाओं से बढ़ेगा आकर्षण धमतरी, 12 मार्च 2026//जिले के प्राचीन एवं आस्था के प्रमुख केंद्र रुद्रेश्वर मंदिर परिसर को धार्मिक पर्यटन के महत्वपूर्ण स्थल के…

    Read more

    NATIONAL

    बंगाल में सीएनजी की किल्लत से महंगाई की डबल मार, 10 रुपये तक ऑटो का किराया बढ़ाने की मांग

    बंगाल में सीएनजी की किल्लत से महंगाई की डबल मार, 10 रुपये तक ऑटो का किराया बढ़ाने की मांग

    विजय कृष्ण हत्याकांड: भाजपा छोड़ते ही चंदन मंडल की बढ़ी मुश्किलें, एनआइए ने भेजा नोटिस

    विजय कृष्ण हत्याकांड: भाजपा छोड़ते ही चंदन मंडल की बढ़ी मुश्किलें, एनआइए ने भेजा नोटिस

    विदेश मंत्री जयशंकर ने किया ईरान को कॉल, भारत के लिए खुला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता

    विदेश मंत्री जयशंकर ने किया ईरान को कॉल, भारत के लिए खुला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता

    राज्यसभा चुनाव: 5वीं सीट पर शह-मात तेज, तेजस्वी से मिले AIMIM अध्यक्ष, आज एनडीए की अहम बैठक

    राज्यसभा चुनाव: 5वीं सीट पर शह-मात तेज, तेजस्वी से मिले AIMIM अध्यक्ष, आज एनडीए की अहम बैठक

    बे-मौसम की बरसात से भारी नुकसान, जानें अगले पांच दिन कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

    बे-मौसम की बरसात से भारी नुकसान, जानें अगले पांच दिन कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

    ममता बनर्जी ने दिये संकेत, बोली- इस तारीख को हो सकता है बंगाल में चुनाव का एलान

    ममता बनर्जी ने दिये संकेत, बोली- इस तारीख को हो सकता है बंगाल में चुनाव का एलान