Ro no D15139/23

डिजिटल नवाचार से सुकमा ने बनाई नई पहचान

*पूवर्ती और चिंतलनार में लाइव जनगणना देख प्रभावित हुए केंद्रीय अधिकारी*

 

*सुदूर और संवेदनशील क्षेत्र में डिजिटल गवर्नेंस की अनूठी मिसाल, तय समय-सीमा से पहले कार्य पूरा करने की ओर अग्रसर*

 

रायपुर, 20 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) देश के सबसे सुदूर और संवेदनशील क्षेत्रों में शुमार सुकमा जिले ने डिजिटल नवाचार और प्रशासनिक कार्यकुशलता के दम पर जनगणना कार्य में एक नई मिसाल पेश की है। भारत की जनगणना 2027 के प्रारंभिक चरणों के तहत नई दिल्ली स्थित महारजिस्ट्रार एवं जनगणना आयुक्त कार्यालय तथा राज्य जनगणना निदेशालय (रायपुर) के वरिष्ठ अधिकारियों की संयुक्त टीम ने जगरगुंडा तहसील के ग्राम पूवर्ती और चिंतलनार का जमीनी निरीक्षण किया।

 

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पाया कि सुकमा जिला तमाम कठिन भौगोलिक और विषम परिस्थितियों के बावजूद जनगणना कार्य को तय समय-सीमा से पहले पूरा करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। केंद्रीय एवं राज्य स्तरीय टीम ने स्थानीय प्रशासन की इस त्वरित कार्यशैली और मुस्तैद तैयारियों की मुक्तकंठ से सराहना की।

 

*मोबाइल ऐप से लाइव डिजिटल जनगणना ने खींचा ध्यान*

 

क्षेत्र में तकनीकी दक्षता का आकलन करने के लिए अधिकारियों ने दोनों गांवों में प्रगणकों के कार्यों को बारीकी से देखा। ग्राम पूवर्ती का प्रगणक श्री जवाराम पटेल के कार्यों का निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने स्वयं कुछ घरों का दौरा किया और नागरिकों से पूछे गए 33 सवालों के उत्तरों का मोबाइल ऐप में दर्ज डेटा से मिलान किया, जो शत-प्रतिशत सही पाया गया। ग्राम चिंतलनार में प्रगणक श्री संतुराम नेताम ने मोबाइल ऐप के माध्यम से लाइव जनगणना कार्य का प्रदर्शन किया। अधिकारियों ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर ऐप में रियल-टाइम जानकारी दर्ज करवाई और पूरी तकनीकी प्रक्रिया का अवलोकन किया। इस पेपरलेस डिजिटल व्यवस्था ने प्रशासन की पारदर्शिता और फील्ड स्टाफ की तकनीकी दक्षता को साबित किया।

 

*मौके पर ही तकनीकी समस्या का त्वरित समाधान*

 

निरीक्षण के दौरान तहसील कार्यालय में हाउस लिस्टिंग ब्लॉक के नक्शा आवंटन से जुड़ी एक तकनीकी समस्या सामने आई। अधिकारियों के संज्ञान में आते ही जिला प्रशासन और तकनीकी नोडल टीम ने फौरन कार्रवाई की और मौके पर ही समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित किया, जिससे कार्य की गति प्रभावित नहीं हुई।

 

*सुशासन और जन-भागीदारी का समन्वय*

 

तहसीलदार एवं चार्ज अधिकारी श्री योचेंद्र कुमार पात्रे, सुपरवाइजरों और स्थानीय ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी से संपन्न यह निरीक्षण सुकमा जिला प्रशासन के सुशासन, तत्परता और मजबूत कार्यप्रणाली का बेहतरीन उदाहरण बना। अधिकारियों ने सुदूर पूवर्ती क्षेत्र के नैसर्गिक सौंदर्य के साथ-साथ विकास कार्यों में ग्रामीणों के सकारात्मक सहयोग की भी सराहना की। सुकमा जिले की यह शानदार उपलब्धि स्पष्ट करती है कि यदि प्रशासनिक इच्छाशक्ति मजबूत हो, तो डिजिटल तकनीक के सही इस्तेमाल से देश के अत्यंत दूरस्थ और चुनौतीपूर्ण क्षेत्रों में भी सुशासन तथा विकास को प्रभावी ढंग से धरातल पर उतारा जा सकता है।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 के लिए 10 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

      अम्बिकापुर 03 जुलाई 2026/   भारत सरकार, शिक्षा मंत्रालय, स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, शास्त्री भवन नई दिल्ली एवं लोक शिक्षण संचालनालय रायपुर द्वारा प्राप्त निर्देशानुसार ’’राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026’’…

    Read more

    कलेक्टर  अजीत वसंत ने बतौली विकासखण्ड का किया दौरा विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्र, पहाड़ी कोरवा आश्रम, पीएम जनमन आवास एवं सड़क सहित विकास कार्यों का लिया जायजा, दिए आवश्यक दिशा- निर्देश

      ग्रामीणों से सीधे संवाद कर योजनाओं के क्रियान्वयन की ली जानकारी आंगनबाड़ी केंद्र गोविन्दपुर में मात्र एक बच्चा उपस्थित पाए जाने पर सुपरवाइजर को नोटिस जारी कर वेतन रोकने…

    Read more

    NATIONAL

    हिमांशु सिंह हत्याकांड: जमशेदपुर पुलिस ने 2 मुख्य आरोपियों को दबोचा, अन्य की तलाश में SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी

    हिमांशु सिंह हत्याकांड: जमशेदपुर पुलिस ने 2 मुख्य आरोपियों को दबोचा, अन्य की तलाश में SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी

    रांची एयरपोर्ट से जल्द शुरू हो सकती हैं अंतरराष्ट्रीय उड़ानें, AAI ने मंत्रालय को सौंपी रिपोर्ट

    रांची एयरपोर्ट से जल्द शुरू हो सकती हैं अंतरराष्ट्रीय उड़ानें, AAI ने मंत्रालय को सौंपी रिपोर्ट

    बिहार में बुलेट ट्रेन के लिए बिछेगा 400 किमी लंबा ट्रैक, इन 3 जिलों में बनेंगे स्टेशन, हाई स्पीड रेल कॉरिडोर के निर्माण को मंजूरी

    बिहार में बुलेट ट्रेन के लिए बिछेगा 400 किमी लंबा ट्रैक, इन 3 जिलों में बनेंगे स्टेशन, हाई स्पीड रेल कॉरिडोर के निर्माण को मंजूरी

    ईरान को इजरायल की खुली चेतावनी, नेतन्याहू बोले- हमला करने से नहीं हिचकेंगे

    ईरान को इजरायल की खुली चेतावनी, नेतन्याहू बोले- हमला करने से नहीं हिचकेंगे

    श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर कोलकाता आयेंगे अमित शाह, जनसंघ के संस्थापक की प्रतिमा का करेंगे शिलान्यास

    श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर कोलकाता आयेंगे अमित शाह, जनसंघ के संस्थापक की प्रतिमा का करेंगे शिलान्यास

    मुरादाबाद को सीएम योगी ने दी 365 करोड़ की सौगात, बोले-समाजवादी पार्टी की सोच बाबरी वाली

    मुरादाबाद को सीएम योगी ने दी 365 करोड़ की सौगात, बोले-समाजवादी पार्टी की सोच बाबरी वाली