Ro no D15139/23

’समर कैंप के बच्चों को जिला संग्रहालय का कराया गया भ्रमण

’जनजाति समुदाय के जीवन शैली से संग्रहित पुरातत्व चीजों का अवलोकन कर ली जानकारी

जशपुरनगर 22  मई 2025/ जिला प्रशासन एवं शिक्षा  विकास के संयुक्त तत्वाधान से जिले के बच्चों के लिए समर कैम्प का आयोजन संचालित किया जा रहा है। जहां बच्चों को अनके गतिविधियों में शामिल कर उनका बौद्धिक विकास किया जा रहा है।
ग्रीष्मकालीन समर कैंप में बच्चों को स्विमिंग, तीरंदाजी, क्रिकेट, नृत्य, गीत संगीत, चित्रकला, कैरम, शतरंज, बैडमिंटन, क्राफ्ट हस्तशिल्प, आदि गतिविधियां भी कराई जा रही है। बच्चों अपने हुनर और रूचि के अनुसार इन गतिविधियां में शामिल होकर समर कैंप का आनंद ले रहे हैं। समर कैंप के इन विभिन्न गतिविधियों के अलावा भी बच्चों को जिले के प्रमुख, ऐतिहासिक और पुरातात्विक स्थलों का इक्स्पोशर विजिट कराया जा रहा है। इसी कड़ी में कैंप के बच्चों को जिला संग्रहालय का विजिट कराया गया। जहां बच्चों ने 13 जनजाति समुदाय के जीवन शैली से संग्रहित पुरातत्व चीजों को देखा और उनसे जुड़ी बातों के बारे में जानकारी प्राप्त की।
बच्चों ने जिला संग्रहालय का अवलोकन करते हुए जनजातियों के संस्कृति, उनके रहन सहन, रीति रिवाज, आभूषण, औजार, दैनिक जीवन में उपयोग की जाने वाली वस्तुओं का अवलोकन कर संग्रहित चीजों को बारिकी से जानकारी प्राप्त किए ।
संग्रहालय में लघु पाषाण उपकरण, नवपाषाण उपकरण, ऐतिहासिक उपकरणों को रखा गया है। साथ ही भारतीय सिक्के 1835 से 1940 के सिक्कों को संग्रहित करके रखा गया है। संग्रहालय में मृदभांड, कोरवा जनजाति के डेकी, आभूषण, तीर-धनुष, चेरी, तवा, डोटी, हरका, प्रागैतिहासिक काल के पुरातत्व अवशेष के शैलचित्र को भी रखा गया है। साथ ही जशपुर में पाए गए शैल चित्र के फोटोग्राफर को भी रखा गया है। अनुसूचित जनजाति के सिंगार के सामान चंदवा, माला, ठोसामाला, करंज फूल, हसली, बहुटा, पैरी, बेराहाथ आदि को भी संरक्षित किया गया है। संग्राहलय में चिम्टा, झटिया, चुना रखने के लिए गझुआ, खड़रू, धान रखने के लिए, नमक रखने के लिए बटला, और खटंनशी नगेड़ा, प्राचीन उपकरणों ब्लेड, स्क्रेपर, पाईट को संग्रहित किया गया हैं।

  • Related Posts

    कलेक्टर  रोहित व्यास की पहल पर 5 दिवसीय रोबोटिक्स प्रशिक्षण का शुभारंभ, जिले के 40 विद्यार्थी ले रहे हैं प्रशिक्षण

      कम उम्र में रोबोटिक्स का प्रशिक्षण विद्यार्थियों के अध्ययन को देगा नई दिशा रू डिप्टी कलेक्टर समीर बड़ा जशपुरनगर 27 जुलाई 2026/ कलेक्टर रोहित व्यास की पहल पर संकल्प शिक्षण…

    Read more

    विधिक साक्षरता शिविर का सफल आयोजन

      जशपुरनगर 27 जुलाई 2026/ नालसा की योजना के तहत माननीय श्री सत्येन्द्र कुमार साहू, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जशपुर जिला जशपुर (छ०ग०) के मार्गदर्शन में…

    Read more

    NATIONAL

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच