Ro no D15139/23

अधीक्षक  संजय मेहता हुए सेवानिवृत्त, अपर कलेक्टर सुनील नायक ने अच्छे स्वास्थ्य, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की शुभकामनाएं दीं

 

अम्बिकापुर 31 जुलाई 2026/   जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय अम्बिकापुर में अधीक्षक के पद से सेवानिवृत्त हुए श्री संजय मेहता को उनके सेवानिवृत्ति अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में अपर कलेक्टर  सुनील नायक ने पुष्पगुच्छ एवं शॉल श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर श्री संजय मेहता को पेंशन भुगतान आदेश (पीपीओ) प्रदाय कर भावभीनी विदाई दी गई।

गौरतलब है कि श्री संजय मेहता ने 8 जनवरी 1988 को द्वितीय श्रेणी लिपिक के पद पर शासकीय सेवा प्रारंभ की थी। प्रारंभिक पदस्थापना अविभाजित सरगुजा जिले के जनपद पंचायत भैयाथान में हुई। इसके उपरांत उन्होंने विकास शाखा सहित जिला कार्यालय की वित्त शाखा, भू-अभिलेख शाखा, लाइसेंस शाखा, खाद्य शाखा एवं अन्य महत्वपूर्ण शाखाओं में सहायक ग्रेड-3 के रूप में अपनी सेवाएं प्रदान कीं।

दिनांक 23 नवंबर 2007 को सहायक ग्रेड-2 के पद पर पदोन्नत होने के बाद उन्होंने खाद्य शाखा में कार्य किया। 22 जुलाई 2013 से उन्हें जिला निर्वाचन कार्यालय अम्बिकापुर में पदस्थ किया गया। इसके पश्चात आयुक्त, सरगुजा संभाग द्वारा 10 नवंबर 2022 को उन्हें ऑडिटर के पद पर पदोन्नत कर कार्यालय आयुक्त, सरगुजा संभाग, अम्बिकापुर में पदस्थ किया गया।

बाद में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग, रायपुर द्वारा उन्हें अधीक्षक के पद पर पदोन्नत कर जिला कार्यालय अम्बिकापुर में पदस्थ किया गया। उन्होंने 18 मई 2026 से अधीक्षक के रूप में कार्यभार ग्रहण किया तथा लगभग दो माह 13 दिन तक इस दायित्व का निर्वहन करते हुए 31 जुलाई 2026 को 62 वर्ष की अधिवार्षिकी आयु पूर्ण करने पर शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त हुए।

श्री मेहता ने अपने शासकीय सेवाकाल में एकीकृत मध्यप्रदेश में 153 माह तथा छत्तीसगढ़ राज्य में 309 माह सहित कुल 462 माह अर्थात 38 वर्ष 6 माह 24 दिन की उल्लेखनीय सेवाएं प्रदान कीं। सभी अधिकारी-कर्मचारियों ने उनके समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा एवं प्रशासनिक अनुभव की सभी ने सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल एवं स्वस्थ भविष्य की कामना की। इस दौरान श्री संजय मेहता मिले सभी सहयोग, मार्गदर्शन एवं सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया।

  • Related Posts

    अम्बिकापुर में नवीन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन का वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न’

    मान. छ.ग. उच्च न्यायालय के मान. मुख्य न्यायमूर्ति श्री जस्टिस रमेश सिन्हा ने किया वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास अम्बिकापुर 18 अगस्त 2026/  सरगुजा जिला में न्यायिक अधोसंरचना के विस्तार की…

    Read more

    नशे के खिलाफ युवाओं ने बुलंद की आवाज, जिलेभर में चला जागरूकता अभियान

    नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में हुए जागरूकता कार्यक्रम, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प   धमतरी, 18 अगस्त 2026। युवाओं…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल