Ro no D15139/23

सरगुजा ओलम्पिक 2026ः सभी तैयारियां पूरी कलेक्टर   अजीत वसंत ने अंतिम तैयारियों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

अम्बिकापुर 20 मार्च 2026/  सरगुजा ओलम्पिक 2026 की अंतिम तैयारियों पर कलेक्टर  अजीत वसंत ने जिला कलेक्टरेट सभाकक्ष में अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कार्यक्रम स्थल में पीजी कॉलेज ग्राउण्ड में मंचीय व्यवस्था, पार्किंग, कार्यक्रम स्थल में एंट्री, सुरक्षा व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, भोजन, पार्किंग, चिकित्सकीय व्यवस्था, आवागमन आदि की जानकारी ली। उन्होंने वीवीआईपी, वीआईपी, मीडिया, आमजनों, खिलाड़ियों की बैठक व्यवस्था की जानकारी ली। कलेक्टर  वसंत ने खिलाड़ियों हेतु समुचित व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने आवासीय व्यवस्था, खेल मैदानों की व्यवस्था, भोजन व्यवस्था, आवागमन हेतु वाहन सहित अन्य व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में जानकारी ली। उन्होंने नोडल अधिकारियों को अपनी जिम्मेदारी गम्भीरतापूर्वक निर्वहन करने कहा। उन्होंने कहा कि जहां खिलाड़ियों हेतु रहने की व्यवस्था है, वहां सुरक्षा हेतु होम गार्ड, महिला दल तैनात रहें। नोडल अधिकारी एक्टिव रहें, सभी जिलों के नोडल से संपर्क रखें। खिलाड़ियों को किसी प्रकार की असुविधा ना हो, समस्या संज्ञान में आने पर तत्काल निराकरण करें। कलेक्टर  वसंत ने कहा कि यह सरगुजा जिले के लिए अच्छा मौका है, कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु अच्छी रणनीति तैयार कर सम्पादित करें। बैठक में जिला पंचायत सीईओ  विनय कुमार अग्रवाल, अपर कलेक्टर श्री सुनील नायक, अपर कलेक्टर श्री राम सिंह ठाकुर, नगर निगम कमिश्नर  डी एन कश्यप सहित सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    मलेरिया नियंत्रण को लेकर सघन अभियान जारी, प्रभावित क्षेत्रों में घर-घर पहुंच रही स्वास्थ्य विभाग की टीम

      अम्बिकापुर 07 अगस्त 2026/   जिले में राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत मलेरिया नियंत्रण एवं रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। कलेक्टर…

    Read more

    कलेक्टर ने ग्राम सुंदरा पटवारी कार्यालय का किया आकस्मिक निरीक्षण

    – कलेक्टर ने ग्राम सुंदरा के पटवारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के दिए निर्देश*   *- नक्शा बटांकन में कम प्रगति पर जताई नाराजगी, एक सप्ताह में 75…

    Read more

    NATIONAL

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन