Ro no D15139/23

व्हील चेयर मिलने से स्वरूप सिंह पोर्ते को मिला आत्मनिर्भर जीवन का सहारा

*सुशासन तिहार ने लौटाई मुस्कान*

 

*समाज कल्याण विभाग की तत्परता से दिव्यांग हितग्राही को मिली बड़ी राहत, अब आसानी से कर पा रहे दैनिक कार्य*

 

रायपुर, 17 मई 2026/ सुशासन तिहार 2026 आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण का प्रभावी माध्यम बनता जा रहा है। शासन की जनहितकारी योजनाओं का लाभ अब जरूरतमंदों तक तेजी से पहुंच रहा है, जिससे लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहे हैं। इसी क्रम में जनपद पंचायत मरवाही अंतर्गत ग्राम पंचायत कटरा निवासी दिव्यांग हितग्राही श्री स्वरूप सिंह पोर्ते के जीवन में भी सुशासन तिहार नई उम्मीद और राहत लेकर आया है। श्री स्वरूप सिंह पोर्ते 80 प्रतिशत अस्थि बाधित दिव्यांग हैं। शिविर में आवेदन देने के तुरन्त बाद श्री पोर्ते को तत्काल व्हील चेयर उपलब्ध कराई गई।

 

स्वरूप सिंह पोर्ते शारीरिक परेशानी के कारण उन्हें लंबे समय से दैनिक कार्यों और आवागमन में गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। घर से बाहर निकलना उनके लिए बेहद चुनौतीपूर्ण था। छोटी-छोटी जरूरतों के लिए भी उन्हें परिवार के सदस्यों पर निर्भर रहना पड़ता था, जिससे उन्हें मानसिक और शारीरिक दोनों प्रकार की परेशानियां होती थीं।

 

इसी दौरान उन्हें सुशासन तिहार 2026 के तहत ग्राम पंचायत उषाड़ में आयोजित समाधान शिविर की जानकारी मिली। शासन की इस पहल से प्रेरित होकर वे शिविर में पहुंचे और समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों को अपनी समस्या से अवगत कराया। उन्होंने व्हील चेयर उपलब्ध कराने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया। समाज कल्याण विभाग ने मामले को गंभीरता और संवेदनशीलता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की। आवेदन प्राप्त होने के बाद सहायक उपकरण वितरण योजना के अंतर्गत जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में श्री पोर्ते को तत्काल व्हील चेयर उपलब्ध कराई गई। शासन की इस त्वरित पहल से उनके जीवन में बड़ा परिवर्तन आया है।

 

व्हील चेयर मिलने के बाद अब श्री स्वरूप सिंह पोर्ते पहले की तुलना में अधिक आत्मनिर्भर हो गए हैं। उन्हें आने-जाने में काफी सुविधा हो रही है और वे अपने दैनिक कार्य सहजता से कर पा रहे हैं। इससे न केवल उनका आत्मविश्वास बढ़ा है, बल्कि परिवार के सदस्यों को भी बड़ी राहत मिली है।

 

श्री पोर्ते ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि पहले उन्हें हर छोटे कार्य के लिए दूसरों का सहारा लेना पड़ता था, लेकिन अब व्हील चेयर मिलने से उनका जीवन काफी आसान हो गया है। उन्होंने शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं तथा सुशासन तिहार के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।

  • Related Posts

    कुरूद में महाविद्यालयों की शैक्षणिक एवं अधोसंरचना व्यवस्था की समीक्षा

      एसडीएम ने प्राचार्यों की बैठक लेकर नामांकन, छात्र मार्गदर्शन और आगामी कार्ययोजना पर दिए आवश्यक निर्देश बालिकाओं की उच्च शिक्षा को मिलेगा संबल, ₹30 हजार छात्रवृत्ति की जानकारी पहुंचाने…

    Read more

    शिक्षक की पहल से शाला त्यागी दुर्गावती फिर लौटी शिक्षा की मुख्यधारा में

      पालकों से संवाद, समझाइश और सहयोग से छात्रा का दोबारा विद्यालय में प्रवेश रायपुर ,21 अगस्त 2026/शिक्षा हर बच्चे का अधिकार है और किसी भी परिस्थिति में बच्चों की…

    Read more

    NATIONAL

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल