Ro no D15139/23

सुशासन तिहार से बदली जिंदगी: बढ़ईटोला के बुजुर्गों को मिला सुनने का सहारा

*श्रवण यंत्र मिलने से लिखन राम वर्मा और ज्ञान राम सिन्हा के चेहरे पर लौटी मुस्कान*

रायपुर 17 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY)

सुशासन तिहार-2026 अंतर्गत खैरागढ़ जिले के ग्राम पंचायत बढ़ईटोला में आयोजित समाधान शिविर ग्रामीणों के लिए राहत और संवेदनशील प्रशासन का उदाहरण बनकर सामने आया। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाया गया। इसी क्रम में दो बुजुर्ग हितग्राहियों को श्रवण यंत्र प्रदान कर उनकी वर्षों पुरानी समस्या का समाधान किया गया।

ग्राम पंचायत बढ़ईटोला निवासी श्री लिखन राम वर्मा एवं श्री ज्ञान राम सिन्हा लंबे समय से सुनने में परेशानी का सामना कर रहे थे। सुनने में दिक्कत होने के कारण उन्हें दैनिक जीवन, बातचीत और सामाजिक गतिविधियों में कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। सुशासन तिहार शिविर में स्वास्थ्य विभाग एवं समाज कल्याण विभाग के माध्यम से दोनों हितग्राहियों को श्रवण यंत्र उपलब्ध कराया गया।

श्रवण यंत्र प्राप्त करने के बाद दोनों बुजुर्गों के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दी। उन्होंने कहा कि अब वे लोगों की बातें आसानी से सुन सकेंगे और परिवार तथा समाज के साथ बेहतर संवाद कर पाएंगे। हितग्राहियों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार जताते हुए कहा कि शासन की योजनाएं वास्तव में जरूरतमंद लोगों तक पहुंच रही हैं।

शिविर में उपस्थित अधिकारियों ने बताया कि सुशासन तिहार का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करना तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ मौके पर उपलब्ध कराना है। शिविर में स्वास्थ्य, पंचायत, राजस्व एवं समाज कल्याण विभाग सहित विभिन्न विभागों द्वारा सेवाएं प्रदान की गईं।

  • Related Posts

    सेवा सेतु पोर्टल: पारदर्शी, तेज और आसान हुई सरकारी सेवाओं की व्यवस्था

    *डिजिटल गवर्नेंस की दिशा में बड़ा बदलाव, अब घर बैठे मिलेंगी 441 शासकीय सेवाएं*   रायपुर, 06 अगस्त 2026/ डिजिटल सुशासन की दिशा में राज्य शासन ने एक ऐतिहासिक पहल…

    Read more

    नक्सल साये से निकलकर शिक्षा की ओर बढ़ता सुकमा

    *पालक कनेक्ट अभियान से संवर रहा बच्चों का भविष्य*   रायपुर, 6 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ में पालक कनेक्ट (पालक-शिक्षक संवाद) अभियान के माध्यम से सरकारी स्कूलों के बच्चों का भविष्य…

    Read more

    NATIONAL

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई