Ro no D15139/23

फैशन शो के बीच वीर पहाड़िया पर प्यार लुटाते दिखीं तारा सुतारिया, वीडियो हुआ वायरल

इंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। तारा और वीर को इंडिया कॉउचर वीक के एक दिन पहले मुंबई एयरपोर्ट पर एक-साथ देखा गया था, जिसके बाद अब कपल का एक और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। एक्ट्रेस ने फैशन शो में एक्टर वीर को फ्लाइंग किस देकर उनके साथ अपने रोमांटिक रिलेशनशिप को कंफर्म किया है। दरअसल, प्यार का इजहार करते हुए तारा ने गुरुवार, 24 जुलाई को दिल्ली में इंडिया कॉउचर वीक में रैंप वॉक करते वक्त अचानक अपने बॉयफ्रेंड को फ्लाइंग किस करती नजर आईं।

वीर पहाड़िया और तारा सुतारिया हुए रोमांटिक

जो वीडियो अब वायरल हो रहा है। उसमें तारा स्ट्रैपलेस गाउन और बहुत ही खूबसूरत ज्वेलरी में रैंप पर दिखाई दे रही हैं। रैंप के बीचों-बीच जाते हुए वह मुस्कुरा रही थीं और इस दौरान वीर को उन पर प्यार लुटाते देखा गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे वीर, तारा से अपनी नजरें नहीं हटा पा रहे थे। इसके पहले तारा और वीर को मुंबई एयरपोर्ट पर एक साथ देखा गया था। दोनों ने स्टाइलिश व्हाइट आउटफिट्स में ट्विनिंग की और एक ही कार से बाहर निकलते दिखाई दिए। तारा और वीर के डेटिंग की अफवाहें इस साल मई में पहली बार सामने आई थीं। लैक्मे फैशन वीक में साथ रैंप वॉक करने के महीनों बाद दोनों के डेटिंग रूमर्स सामने आए थे।

तारा और वीर के एक्स पार्टनर

तारा ने इससे पहले रणबीर कपूर के कजिन आधार जैन को तीन साल तक डेट किया था और 2023 में अलग हो गए थे। उसके बाद उनका नाम ‘जिस्म 2’ के अभिनेता अरुणोदय सिंह के साथ जोड़ा गया। हालांकि उन्होंने इन अफवाहों का खंडन किया। दूसरी ओर, वीर के बारे में ऐसी अफवाहें थीं कि वह एक्ट्रेस-मिस वर्ल्ड 2017 मानुषी छिल्लर को डेट कर रहे हैं। हालांकि, उन्होंने इन अफवाहों का खंडन करते हुए कहा कि वह सिर्फ एक अच्छे दोस्त हैं। वीर ने सारा अली खान को भी डेट किया था।

  • Related Posts

    ‘रावण तीनों लोकों का स्वामी है, तीनों लोकों के सामने उसका वध करूंगा’… रणबीर कपूर के इस डायलॉग पर क्यों मचा विवाद?

    नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया. फिल्म के शानदार विजुअल्स और स्टारकास्ट की खूब तारीफ हुई, लेकिन भगवान श्रीराम बने रणबीर…

    Read more

    CWG 2026 Medal Tally: भारत के मेडल विजेताओं की पूरी लिस्ट, जानें किस खिलाड़ी ने जीता गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज

    CWG 2026 India Medal Tally: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है. स्कॉटलैंड के ग्लासगो में 23 जुलाई से 2 अगस्त तक आयोजित हो रहे इस प्रतिष्ठित…

    Read more

    NATIONAL

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन

    पीएम मोदी के नये वीडियो पर CJP का तंज: बोले दीपके- देश का भविष्य नहीं, स्किन दिख रही ज्यादा ब्राइट

    पीएम मोदी के नये वीडियो पर CJP का तंज: बोले दीपके- देश का भविष्य नहीं, स्किन दिख रही ज्यादा ब्राइट

    पीएम मोदी के AI-जनरेटेड वीडियो मामले में Meta पर शिकंजा, India Head के खिलाफ FIR

    पीएम मोदी के AI-जनरेटेड वीडियो मामले में Meta पर शिकंजा, India Head के खिलाफ FIR

    पीएम मोदी का फर्जी इस्तीफा पत्र वायरल, PIB ने किया अलर्ट

    पीएम मोदी का फर्जी इस्तीफा पत्र वायरल, PIB ने किया अलर्ट

    राहुल के ‘फायरिंग आदेश’ वाले आरोप पर CJP का समर्थन, प्रवक्ता सौरभ दास ने मांगा अमित शाह से जवाब

    राहुल के ‘फायरिंग आदेश’ वाले आरोप पर CJP का समर्थन, प्रवक्ता सौरभ दास ने मांगा अमित शाह से जवाब

    Parliament Session Live : संसद में आज अमित शाह लाएंगे जन्म-मृत्यु पंजीकरण से जुड़ा नया बिल

    Parliament Session Live : संसद में आज अमित शाह लाएंगे जन्म-मृत्यु पंजीकरण से जुड़ा नया बिल