Ro no D15139/23

जन स्वास्थ्य अभियान छत्तीसगढ़ ने स्वास्थ्य सेवाओं पर राज्य स्तरीय बैठक का किया आयोजन

रायपुर, 18 सितंबर 2025 – जन स्वास्थ्य अभियान इंडिया की छत्तीसगढ़ इकाई ने राज्य में स्वास्थ्य और स्वास्थ्य देखभाल की स्थिति पर चिंतन करने के लिए रायपुर में राज्य स्तरीय बैठक का आयोजन किया।

बैठक का शुभारंभ डॉ. साईबाल जाना और अलका जाना को स्वास्थ्य के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए सम्मानित करते हुए किया गया | बैठक में 21 जिलों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया और अपने-अपने क्षेत्रों की स्वास्थ्य समस्याओं, उनके कारणों और संभावित समाधानों पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में स्वास्थ्य विशेषज्ञों, स्वास्थ्य प्रदाताओं और विभिन्न यूनियनों के सदस्यों ने महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपने विचार साझा किए |

महिलाओं का स्वास्थ्य- मंजीत कौर बल ने कहा कि महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए व्यापक प्रयास करने की आवश्यकता है, ताकि उन्हें पता हो कि कब डॉक्टर या अस्पताल से संपर्क करना है।

स्वास्थ्य समस्याओं के मूल कारण- डॉ. प्रबीर चटर्जी ने कुपोषण, पर्यावरणीय प्रभावों और नीतिगत कमियों को स्वास्थ्य समस्याओं का एक बड़ा कारण बताया।

यूनिवर्सल हेल्थ केयर- डॉ. राकेश गुप्ता ने कहा कि अभी भी एक ऐसे मॉडल की कमी है जो हर व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सेवा पहुँचा सके। उन्होंने छत्तीसगढ़ में सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने पर जोर दिया।

शोध और प्रचार-प्रसार- पब्लिक हेल्थ विशेषज्ञ डॉ. गजानन फुटके ने स्वास्थ्य जानकारियों के साथ-साथ शोध और उनके प्रचार-प्रसार को भी महत्वपूर्ण बताया।

सरकारी सेवाओं की मजबूती – जन स्वास्थ्य अभियान इंडिया के राष्ट्रीय संयोजक श्री अमूल्य निधि ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करना और स्वास्थ्य सेवाओं के निजीकरण को रोकना है। उन्होंने कहा कि अभियान देश के 21 राज्यों में कार्यरत है।

निजीकरण एवं पी पी मॉडल – जन स्वास्थ्य अभियान इंडिया के राष्ट्रीय संयोजक श्री गौरांग महापात्र ने कहा कि जिस तरीके से स्वास्थ्य सेवाओं का निजीकरण किया जा रहा है और उसे पीपीपी मॉडल में दी जा रही है | यह बहुत ही गंभीर विषय है, राज्य को निजीकरण को रोकना चाहिए साथ ही पीपीपी मॉडल के बजाय सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूतीकरण करने की जरूरत है |

बैठक में तकनीकी सत्र का संचालन श्री सरवत हुसैन नकवी, पुनिता कुमार और श्री प्रकाश कुमार गार्डिया द्वारा किया गया। कार्यक्रम का सफल मंच संचालन श्रीमती मीतू हेनरी ने किया, तकनीकी फैसिलिटेटर की भूमिका श्री दीपक कुमार बागरी ने निभाई।

अभियान की भविष्य की योजनाएँ –
बैठक में, जन स्वास्थ्य अभियान छत्तीसगढ़ के संयोजक चंद्रकांत यादव ने कहा कि अभियान छत्तीसगढ़ में स्थानीय स्वास्थ्य समस्याओं को हल करने और सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ के साथी मिलकर राज्य के लिए एक स्वास्थ्य प्लान तैयार करेंगे और उसे सरकार को सौंपेंगे | बैठक में 21 जिलों के प्रतिनिधियों के साथ विभिन्न स्वास्थ्य कर्मचारी परिषद, मितानिन यूनियन, सीएचओ यूनियन और नर्सिंग यूनियन के सदस्य भी मौजूद थे। इनके साथ ही राष्ट्रीय स्तर के वरिष्ठ समाजसेवी गौतम बंदोपाध्य, विजय पांडा, आलोक शुक्ला, डॉ. गजानन फुटके, विजेंद्र अजनबी, डॉ. राकेश गुप्ता, डॉ. प्रबीर चटर्जी, घांसी भाई, चुन्नी साहू, दीपक यादव ने भी भाग लिया।

 

चंद्रकांत यादव
राज्य संयोजक – जन स्वास्थ्य अभियान, छत्तीसगढ़
संपर्क: 9179364847

  • Related Posts

    भोले की भक्ति में विधायक भावना बोहरा संग दौड़े कांवड़िये, 151 किमी की यात्रा के चौथे दिन गौरकांपा से मोहतरा पहुँची कांवड़ यात्रा, क्षेत्र में हुआ भव्य स्वागत

    माँ नर्मदा मंदिर, अमरकंटक से भोरमदेव मंदिर तक विधायक भावना बोहरा और 600 कांवड़ियों की 151 किलोमीटर की पावन कांवड़ पदयात्रा चौथे दिन भी आस्था, भक्ति, अनुशासन और अद्भुत ऊर्जा…

    Read more

    गुरुकुल में छात्र संसद का गठन एवं शपथ ग्रहण समारोह संपन्न 

    हरेली के अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम भी सुचारू रूप से संपन्न कवर्धा/ नगर की प्रतिष्ठित संस्था गुरुकुल पब्लिक स्कूल में चयनित शाला नायक नायिका व आजाद ,भगत, टैगोर ,विनोबा सदनों…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!