Ro no D15139/23

सर्वर की तकनीकी त्रुटि हुई दूर, वंचित हितग्राहियों को प्राथमिकता से मिल रहा मार्च माह का खाद्यान्न

*जिले की 554 दुकानों में राशन वितरण व्यवस्था सुदृढ़*

रायपुर, 4 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) सार्वजनिक वितरण प्रणाली की दुकानों में राशन वितरण व्यवस्था को सुदृढ़ (मजबूत) करने के लिए सरकार द्वारा कई महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं, ताकि पारदर्शिता बनी रहे और जरूरतमंदों को समय पर अनाज मिले। राशन वितरण में तेज़ी लाने और उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए अब तीन महीने का राशन एक साथ देने की योजना पर काम किया जा रहा है।

जिला खाद्य विभाग, कोरबा ने जिले की राशन दुकानों में खाद्यान्न वितरण की स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया है कि सभी 554 शासकीय उचित मूल्य दुकानों में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राशन सामग्री का वितरण सुचारू रूप से जारी है।

*तकनीकी बाधा का समाधान*

उल्लेखनीय है कि मार्च 2026 में एईपीडीएस सर्वर के स्थानांतरण और तकनीकी त्रुटियों के कारण वितरण कार्य लगभग 10 दिनों तक प्रभावित रहा था। विभाग ने अब इन तकनीकी खामियों को पूरी तरह ठीक कर लिया है। शासन के निर्देशानुसार, ई-पॉस मशीनों में आवश्यक तकनीकी सुधार कर उन हितग्राहियों को पुनः राशन वितरण शुरू कर दिया गया है, जो मार्च माह में अपना कोटा लेने से वंचित रह गए थे।

*चना आपूर्ति और भविष्य का भंडारण*

जिले में चने की आपूर्ति के संबंध में खाद्य अधिकारी ने बताया कि छत्तीसगढ़ स्टेट सिविल सप्लाईज कॉरपोरेशन के गोदामों में चने की उपलब्धता के आधार पर दुकानों में भंडारण सुनिश्चित किया जा रहा है। अप्रैल माह में जिन 130 दुकानों में चने का स्टॉक शेष था, उसे नागरिक आपूर्ति निगम के माध्यम से निरंतर पूरा किया जा रहा है।

*नियमित निगरानी*

जिला खाद्य विभाग के अधिकारी ने बताया कि अब राशन कार्ड को आधार से लिंक करना अनिवार्य कर दिया गया है, ताकि फर्जी लाभार्थियों को हटाया जा सके। चावल वितरण में गड़बड़ी की शिकायत आने पर तत्काल कार्यवाही किया। विभाग ने हितग्राहियों को आश्वस्त किया है कि चने का स्टॉक प्राप्त होते ही नियमित रूप से वितरण किया जा रहा है। वर्तमान में जिले में मई और जून 2026 के लिए चावल का भंडारण और वितरण कार्य भी तीव्र गति से प्रगति पर है।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन से किसानों को मिल रहा संबल उन्नत मक्का बीज और कृषि आदानों से शुभम दुबे की फसल उत्पादन एवं आय में होगी वृद्धि

      अम्बिकापुर 11 अगस्त 2026/    किसानों की आय बढ़ाने, खेती की लागत कम करने तथा मोटे अनाजों के उत्पादन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा राष्ट्रीय खाद्य…

    Read more

    सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता मेें शिशु संरक्षण माह के सफल क्रियान्व्यन हेतु जिला टॉस्क फोर्स की बैठक संपन्न

    राजनांदगांव 11 अगस्त 2026। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में शिशु संरक्षण माह के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला टॉस्क फोर्स…

    Read more

    NATIONAL

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु  सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल