Ro no D15139/23

लाखासार स्थित सुरभि गौधाम की व्यवस्थाएं सुदृढ़, 25 एकड़ में फैला है परिसर

*13 एकड़ में हो रहा हरे चारे का उत्पादन, पर्याप्त चारा उपलब्ध*

रायपुर, 4 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) ग्राम लाखासार स्थित गौधाम बेसहारा मवेशियों के आश्रय, हरे चारे की खेती, और गोबर- आधारित उत्पादों के प्रशिक्षण के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को आत्मनिर्भर बनाने का एक प्रमुख केंद्र है। ज्ञातव्य है कि ग्राम लाखासार में 25 एकड़ में विकसित सुरभि गौधाम का मार्च 2026 में शुभारंभ किया गया। पशु चिकित्सा विभाग ने बिलासपुर जिले के विकासखंड तखतपुर के सुरभि गौधाम, लाखासार की व्यवस्थाओं को पूर्णतः सुदृढ़ और संतोषजनक बताया है। विभाग ने 3 मई 2026 को किए गए औचक निरीक्षण में यहाँ की समस्त व्यवस्थाएं मानक के अनुरूप पाई गई हैं।

*विशाल रकबा और चारे का आत्मनिर्भर उत्पादन*

विभागीय अधिकारियों के अनुसार, सुरभि गौधाम कुल 25 एकड़ के विशाल क्षेत्र में संचालित है। इसकी विशेषता यह है कि इसके 13 एकड़ क्षेत्र में विशेष रूप से पशुओं के लिए हरे चारे का उत्पादन किया जा रहा है। इसमें 5 एकड़ में नेपियर, 1 एकड़ में सूडान और 1 एकड़ में बरसीम की फसल लहलहा रही है। यहाँ गोबर से उत्पाद (कंडे, गमले, आदि) बनाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा।

*पशुओं की संख्या और आवास*

वर्तमान में यहाँ कुल 219 गौवंश आश्रित हैं, जिनमें 131 गायें, 51 बछिया, 21 बछड़े और 16 छोटे बछड़े शामिल हैं। गौधाम में आवास की कोई कमी नहीं है, निरीक्षण के दौरान यहाँ तीन बड़े शेड पाए गए, जिनका क्षेत्रफल पशुओं के लिए पर्याप्त है। बेसहारा मवेशियों को आश्रय, प्रदान करना, उनकी सुरक्षा और स्वास्थ्य देखभाल प्रदान करना गौधाम का उद्देश्य है।

*चारे, पानी और स्वास्थ्य की पुख्ता व्यवस्था*

मवेशियों के लिए 13 एकड़ भूमि पर हरे चारे की खेती की जा रही है।निरीक्षण के समय गौधाम में चारे का पर्याप्त भंडार मिला, जिसमें 400-450 क्विंटल पैरा, 150 क्विंटल पैरा कुट्टी और 10 क्विंटल पशु आहार का स्टॉक उपलब्ध था। पेयजल के लिए यहाँ तीन बोर पंप संचालित हैं। बिजली कटौती की स्थिति से निपटने के लिए एक पंप को सौर ऊर्जा से जोड़ा गया है। साथ ही, पशुओं के नियमित टीकाकरण और स्वास्थ्य निगरानी के लिए एक विशेषज्ञ की नियुक्ति की गई है, जो निरंतर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन से किसानों को मिल रहा संबल उन्नत मक्का बीज और कृषि आदानों से शुभम दुबे की फसल उत्पादन एवं आय में होगी वृद्धि

      अम्बिकापुर 11 अगस्त 2026/    किसानों की आय बढ़ाने, खेती की लागत कम करने तथा मोटे अनाजों के उत्पादन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा राष्ट्रीय खाद्य…

    Read more

    सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता मेें शिशु संरक्षण माह के सफल क्रियान्व्यन हेतु जिला टॉस्क फोर्स की बैठक संपन्न

    राजनांदगांव 11 अगस्त 2026। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में शिशु संरक्षण माह के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला टॉस्क फोर्स…

    Read more

    NATIONAL

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु  सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल