Ro no D15139/23

पिता को मानसिक पीड़ा दे रहे तेजस्वी यादव’,- जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार

पटना, । राजद प्रमुख लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य के अपने परिवार पर गंभीर आरोपों के बाद बिहार की राजनीति गरमाई हुई है। सोमवार को जदयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बीमारी की अवस्था में तेजस्वी यादव अपने पिता को मानसिक पीड़ा दे रहे हैं।

जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने रोहिणी आचार्य के विषय पर आईएएनएस से बातचीत में कहा, “यह राष्ट्रीय जनता दल परिवार का अंदरूनी मामला है। लेकिन, महत्वपूर्ण बात यह है कि रोहिणी आचार्य सिर्फ राजद परिवार की बेटी नहीं हैं, बल्कि बिहार की बेटी हैं। परिवार का अंदरूनी कलह अब सार्वजनिक हो गया है।”

उन्होंने कहा कि लालू और राबड़ी देवी ने रोहिणी का कन्यादान किया। उस समय भी आंख से आंसू निकले होंगे। अभी भी रोहिणी आचार्य ने कहा कि माता-पिता की आंख से आंसू निकले। नीरज कुमार बोले, “जिसने पिता की प्राण रक्षा की हो, अपने भाई की कलाई में रक्षा सूत्र बांधा हो, उस बहन-बेटी के मन में पीड़ा हो जाए तो क्या मानें कि लालू यादव को राजनीतिक तौर पर नजरबंद कर दिया गया है? क्या लालू प्रसाद यादव की भूमिका को सीमित किया गया है?”

रोहिणी आचार्य के एक वीडियो का जिक्र करते हुए जदयू प्रवक्ता ने कहा, “कुछ लोग रोहिणी आचार्य के पैर छू रहे थे। वे वही लोग होंगे, जो उनके सहकर्मी और कर्मी होंगे। इसका मतलब है कि उनके मन में भी पीड़ा होगी कि रोहिणी आचार्य के खिलाफ सरासर गलत हुआ है। अब लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी लाचार हैं। यह हमारे लिए चिंता का विषय है।”

राजद नेता तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए नीरज कुमार ने कहा, “तेजस्वी को अपनी आंखें खोलकर देखना चाहिए कि उनके साथ कौन लोग हैं। ये लोग बिहार की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा करते हैं, लेकिन हत्याओं में शामिल और तमाम केसों में जेल जाने वाले लोग आपके प्रेरणास्त्रोत हो गए। इसी की सजा जनता ने दी है।”

बता दें कि रोहिणी आचार्य ने अपने परिवार के सदस्यों पर गाली देने और चप्पल दिखाने के आरोप लगाए। लालू प्रसाद यादव को किडनी देने वाली रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि भूल कर भी अपने भगवान रूपी पिता को नहीं बचाएं।

  • Related Posts

    वीडियो: इजरायल के PM का ‘देसी अवतार’, मोदी जैकेट में नेतन्याहू ने दिया सरप्राइज

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों इजरायल के दो दिवसीय आधिकारिक दौरे पर हैं. इस यात्रा के दौरान एक खास नजारा देखने को मिला. बुधवार को साझा डिनर (जॉइंट डिनर) से…

    Read more

    जमशेदपुर में आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का कार्यक्रम, स्वागत के लिए सजकर तैयार है शहर

    Droupadi Murmu Jamshedpur Visits: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरुवार (26 फरवरी) को जमशेदपुर आयेंगी. करीब दो माह के भीतर उनका दूसरी बार जमशेदपुर में आगमन हो रहा है. राष्ट्रपति बनने के बाद…

    Read more

    NATIONAL

    वीडियो: इजरायल के PM का ‘देसी अवतार’, मोदी जैकेट में नेतन्याहू ने दिया सरप्राइज

    वीडियो: इजरायल के PM का ‘देसी अवतार’, मोदी जैकेट में नेतन्याहू ने दिया सरप्राइज

    जमशेदपुर में आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का कार्यक्रम, स्वागत के लिए सजकर तैयार है शहर

    जमशेदपुर में आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का कार्यक्रम, स्वागत के लिए सजकर तैयार है शहर

    बांग्लादेश में समुद्री लुटेरों की आहट, सुंदरबन में भारत ने कसा सुरक्षा घेरा

    बांग्लादेश में समुद्री लुटेरों की आहट, सुंदरबन में भारत ने कसा सुरक्षा घेरा

    पीएम मोदी का इजरायल दौरा: आयरन बीम से ‘सुदर्शन चक्र’ होगा और भी घातक

    पीएम मोदी का इजरायल दौरा: आयरन बीम से ‘सुदर्शन चक्र’ होगा और भी घातक

    मोदी राहुल के सामने बोल नहीं पाएंगे-जोक आॅफ द ईयर, राहुल को खुश करने के लिये गिरने की होड़, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मोदी राहुल के सामने बोल नहीं पाएंगे-जोक आॅफ द ईयर, राहुल को खुश करने के लिये गिरने की होड़,  वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    पीएम मोदी इजरायल दौरा: तिरंगे में रंगी संसद में देंगे भाषण, किन मुद्दों पर ‘बीबी’ से होगी बात

    पीएम मोदी इजरायल दौरा: तिरंगे में रंगी संसद में देंगे भाषण, किन मुद्दों पर ‘बीबी’ से होगी बात