Ro no D15139/23

नगर पालिक निगम अम्बिकापुर अंतर्गत विज्ञापन प्रदर्शन व्यवसाय हेतु पंजीकृत व्यक्तियों/फर्मों से 28 जनवरी तक निविदाएं आमंत्रित

नगर पालिक निगम अम्बिकापुर द्वारा निकाय क्षेत्रान्तर्गत 07 जोनों में होर्डिंग बोर्ड लगाकर विज्ञापन आदि के प्रदर्शन हेतु निकाय में विज्ञापन प्रदर्शन (होर्डिंग) व्यवसाय हेतु पंजीकृत व्यक्तियों/फर्मों से 28 जनवरी 2026 को अपरान्ह 03ः30 बजे तक निविदाएं बंद लिफाफा में स्पीड पोस्ट द्वारा आमंत्रित की गई है।
नगर पालिक निगम के आयुक्त ने बताया कि निर्धारित तिथि एवं समयावधि के समाप्ति पश्चात् तथा निर्धारित प्रीमियम से कम राशि के प्राप्त निविदा पर कोई भी विचार नहीं किया जावेगा। कार्य हेतु निविदा प्रपत्र प्राप्त किये जाने हेतु 22 जनवरी 2026 तक आवेदन प्रस्तुत किया जाना होगा एवं 23 जनवरी 2026 तक निर्धारित शुल्क प्रति जोन एक हजार रूपए भुगतान उपरान्त प्रपत्र नगर पालिक निगम, अम्बिकापुर के प्रशासनिक भवन स्थित राजस्व कार्यालय से प्राप्त किये जा सकते है। निविदा प्रपत्र प्राप्त करने से पूर्व संबंधित विज्ञापन एजेन्सी/इच्छुक उम्मीदवार को निगम कार्यालय में रूपये 10 हजार नगद जमा कराकर पंजीयन कराया जाना एवं पूर्व में पंजीकृत विज्ञापन एजेन्सी/उम्मीदवार को रूपये 5 हजार नगद जमा कर पंजीयन नवीनीकरण कराया जाना अनिवार्य होगा। पंजीकृत विज्ञापन एजेन्सी/उम्मीदवार को ही ऑफर प्रपत्र प्रदान किया जावेगा, प्राप्त निविदा  28 जनवरी 2026 को सायं 05ः00 बजे उपस्थित निविदा दाता या उनके प्रतिनिधियों के उपस्थिति में नगर पालिक निगम, अम्बिकापुर के प्रशासनिक भवन कार्यालय में खोला जावेगा।
मोहर बंद निविदा प्रस्तुत करने हेतु शर्ते नगर पालिक निगम, अम्बिकापुर के प्रशासनिक भवन स्थित राजस्व कार्यालय से कार्यालयीन दिवस एवं समयावधि में तथा नगर पालिक निगम अम्बिकापुर की वेबसाइट   www.urbanecg.gov.in  पर अवलोकन की जा सकती है। प्राप्त निविदा को स्वीकृत/अस्वीकृत करने या स्थगित करने का पूर्ण अधिकार आयुक्त नगर पालिक निगम, अम्बिकापुर के पास सुरक्षित होगा, जिस पर किसी भी प्रकार का विवाद नहीं किया जा सकता।

  • Related Posts

    अम्बेडकर अस्पताल की इमरजेंसी सेवा में बदली मरीजों की एंट्री व्यवस्था, गंभीर मरीजों को सीएमओ कक्ष से मिलेगा सीधा प्रवेश

      इमरजेंसी में गंभीर मरीजों को अब नहीं गुजरना होगा भीड़ के बीच से, सोमवार से प्रवेश व्यवस्था में होगा बदलाव ओपीडी गेट स्थित कक्ष क्रमांक 100 से होगी आपात…

    Read more

    एग्रीस्टैक पंजीयन बना किसानों की डिजिटल सुरक्षा कवच

      समय पर पंजीयन से धान खरीदी, डिजिटल क्रॉप सर्वे और कृषि योजनाओं का लाभ होगा सुनिश्चित रायपुर, 08 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ में किसानों को डिजिटल कृषि व्यवस्था से जोड़ने…

    Read more

    NATIONAL

    बघेल, सिंहदेव और महन्त ने जिताया था छत्तीसगढ़ राहुल गांधी को इतना आत्मविश्वास कहां से आता है वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    बघेल, सिंहदेव और महन्त ने जिताया था छत्तीसगढ़ राहुल गांधी को इतना आत्मविश्वास कहां से आता है वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं