
धनुष और कृति सेनन की फिल्म ने 5 दिनों में 65 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. जाने अब फिल्म का डे वाइज कलेक्शन और बॉक्स ऑफिस की पूरी रिपोर्ट.
धनुष और कृति सेनन की मच अवेटेड रोमांटिक-ड्रामा ‘तेरे इश्क में’ 28 नवंबर 2025 को हिंदी, तमिल और तेलुगु में दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई. आनंद एल राय के निर्देशन में बनी इस फिल्म की कहानी हिमांशु शर्मा और नीरज यादव ने लिखी है, जबकि ए.आर. रहमान के संगीत और इरशाद कामिल के लिरिक्स ने फिल्म को और प्रभावशाली बना दिया है.
रांझणा और अतरंगी रे के बाद निर्देशक आनंद एल राय और धनुष की तीसरी कोलैबोरेशन होने के कारण फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला. नतीजा यह रहा कि फिल्म ने शुरुआती वीकेंड से ही बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बना ली. अब पांचवें दिन के बिजनेस में कुछ गिरावट दर्ज की गई, बावजूद इसके फिल्म ने 65 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. ऐसे में आइए इसका बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट बताते हैं.
Sacnilk की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने रिलीज के पांचवें दिन शाम 7 बजे तक 6.16 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया. इसके साथ फिल्म का कुल 5-दिवसीय नेट इंडिया कलेक्शन 66.91 करोड़ रुपये पहुंच गया है. रात के शोज के बाद यह आंकड़ा और बढ़ने की उम्मीद है. फिल्म आने वाले वीकेंड तक 100 करोड़ क्लब में एंट्री मार सकती है.









