Ro no D15139/23

रक्त दान शिविर से लाभांवित होंगे थैलेसीमिया पीड़ित और पुलिसकर्मी

कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ़ रायपुर ने छत्तीसगढ़ पुलिस के साथ मिलकर रक्तदान शिविर का आयोजन किया। रक्तदान शिविर में मुख्य अतिथि, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर श्री लाल उमेद सिंह उपस्थित थे, जिनकी उत्साहवर्धक उपस्थिति ने उपस्थित लोगों का उत्साहवर्धन किया। शिविर का शुभारंभ प्रथम रक्तदाता, सचिव डॉ. राकेश पांडे ने किया और समापन अध्यक्ष, रोटेरियन उत्तम कुमार गर्ग के रक्तदान से हुआ। शिविर में कुल 25 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ। इस रक्त दान शिविर से थैलेसीमिया पीड़ित और पुलिसकर्मी लाभांवित होंगे । प्रोजेक्ट चेयरमैन रिटायर्ड डी एस पी जयंत थोरात ने इस आयोजन को सफल बनाने वाले सभी रक्तदाताओं, समर्थकों और चिकित्सा कर्मचारियों का हार्दिक धन्यवाद दिया । शिविर में रवीन्द्र अग्रवाल , स्वरूप चंद जैन , शेखर अमीन , समीर गिरीश वोरा , भरत डागा , एन सी मोरियानी , जयंत अग्रवाल , सौरव शर्मा , विनय अग्रवाल भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

प्रदीप गोविंद शितूत
अध्यक्ष
रायपुर ब्राइट फाउंडेशन
रोटरी क्लब ऑफ रायपुर को चेयरमैन एल्युमिनी , ( 2025 – 26 )
अध्यक्ष ( 2023 – 24 )
सिटी को ऑर्डिनेटर रायपुर ( 24 – 25 )
सचिव
सौ. कुसुमताई दाबके स्मृति पाठशाला प्रबंध समिति तात्यापारा रायपुर
9424202244

  • Related Posts

    प्रदेश मेंअब तक औसतन 421 मि.मी. वर्षा दर्ज छत्तीसगढ़ में अब तक 85% बारिश, मैदानी इलाकों में जमकर बरसे बदरा

      ​रायपुर, 27 जुलाई 2026/ छत्तीसगढ़ में इस मानसून सीजन में बारिश का असमान वितरण देखने को मिल रहा है। राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा 27…

    Read more

    संवेदनशील सुशासन की सशक्त मिसाल: पक्षाघात से पीड़ित दिव्यांग महिला के घर पहुंची आधार सेवा, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की जनकेंद्रित शासन व्यवस्था का दिखा मानवीय चेहरा

      जिला प्रशासन की पहल से घर पर ही पूरी हुई आधार संबंधी प्रक्रिया, दिव्यांगों, वरिष्ठ नागरिकों और गंभीर रूप से बीमार लोगों तक पहुंचाई जा रही हैं आवश्यक शासकीय…

    Read more

    NATIONAL

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच