Ro no D15139/23

आपातकाल की 50 वीं वर्षगांठ: महापौर रामू रोहरा ने किया मीसाबंदियों और उनके परिजनों का सम्मान

सम्मान पाकर अभिभूत हुए मीसाबंदी

धमतरी । आपातकाल के 50 वीं वर्षगांठ के अवसर पर आज जिला प्रशासन द्वारा कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मीसाबंदियों और उनके परिजनों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर महापौर श्री रामू रोहरा ने आपातकाल के दौरान मीसा के तहत जेल गए स्वतंत्रता सेनानियों और लोकतंत्र रक्षकों को स्मृति चिन्ह और पुष्पगुच्छ प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान श्री रोहरा ने कहा कि मीसाबंदियों ने आपातकाल के कठिन समय में लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए जो संघर्ष किया, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा है। उन्होंने मीसाबंदियों से आपातकाल के दौरान घटी घटनाओं के विषय में भी जाना। श्री रोहरा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय सरकार द्वारा मीसाबंदियों का सम्मान फिर से लौटाया है, जिसका लाभ मीसाबंदियों को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि आप सदैव सम्मान के पात्र रहेंगे। आपातकाल के दौरान मीसाबंदियों ने जो परेशानियों का सामना किया है, इससे आज हम स्वतंत्र हैं। उन्होंने इसके लिए मीसाबंदियों का धन्यवाद भी ज्ञापित किया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्रीमती रीता यादव सहित जिले में मीसाबंदी और उनके परिजन उपस्थित रहे।

कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित इस सम्मान समारोह में दौरान 1975 के देश में आपातकाल में गठित घटनाओं पर आधारित और अमृत महोत्सव से संबंधित लघु फिल्म का भी प्रदर्शन किया गया। श्री रामू रोहरा ने जिले के श्री शिरोमणी राव घोरपड़े, श्रीमती मालती बाई, श्री लखनलाल पथिक, श्रीमती विद्यावती मिश्रा, श्रीमती रेणुका मिश्रा, श्रीमती राधाबाई ध्रुव, श्रीमती झूलबाई सोनी, श्रीमती राधा चन्द्राकर आदि मीसाबंदी और उनके परिजनों का सम्मान किया। जिले के मीसाबंदी श्री शिरोमणी राव घोरपड़े ने आपातकाल के दौरान लगभग ढाई साल जेल में उन्हें दी गई यातनाओं और परेशानियों को साझा किया।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से यशवंत साहू बने बिजली के उत्पादक और उपभोक्ता

    *- 3 किलोवाट सोलर रूफटॉप संयंत्र से बिजली बिल हुआ शून्य*   *- केंद्र एवं राज्य सरकार से मिली 1.08 लाख रूपए की सब्सिडी*   राजनांदगांव 10 जुलाई 2026। प्रधानमंत्री…

    Read more

    दूरस्थ वनांचल बोराई तक पहुंचीं विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं, विशेष चिकित्सा शिविर में 243 ग्रामीणों ने लिया उपचार का लाभ”

    31 स्कूली बालिकाओं का हुआ एचपीवी टीकाकरण, राज्य शासन एवं जिला प्रशासन की पहल से सुदृढ़ हो रही ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाएं   धमतरी, 10 जुलाई 2026/- राज्य शासन की मंशानुरूप…

    Read more

    NATIONAL

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स

    मेलबर्न पहुंचे पीएम मोदी: बोले- भारत और ऑस्ट्रेलिया का एजेंडा ODI जैसा, फैसले T20 जैसे; साझेदारी टेस्ट मैच जैसी

    मेलबर्न पहुंचे पीएम मोदी: बोले- भारत और ऑस्ट्रेलिया का एजेंडा ODI जैसा, फैसले T20 जैसे; साझेदारी टेस्ट मैच जैसी

    पहाड़ों की रानी मिरिक का होगा सौंदर्यीकरण, पर्यटन मंत्री शंकर घोष ने 100 करोड़ के मेगा प्लान का किया ऐलान

    पहाड़ों की रानी मिरिक का होगा सौंदर्यीकरण, पर्यटन मंत्री शंकर घोष ने 100 करोड़ के मेगा प्लान का किया ऐलान

    TMC 440 crore Freeze : तृणमूल कांग्रेस के तीन खाते फ्रीज, 19 खातों पर ED की नजर

    TMC 440 crore Freeze : तृणमूल कांग्रेस के तीन खाते फ्रीज, 19 खातों पर ED की नजर

    PM मोदी का मेलबर्न में भव्य स्वागत, कहा- संगीत से गहरे होते भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंध

    PM मोदी का मेलबर्न में भव्य स्वागत, कहा- संगीत से गहरे होते भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंध