Ro no D15139/23

कलेक्टर ने शासकीय मेडिकल कालेज तथा जिला चिकित्सालय को मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा व्यवस्था बनाने के लिए आपसी समन्वय बनाने के दिए निर्देश

– मरीज का उपचार होनी चाहिए पहली प्राथमिकता : कलेक्टर
राजनांदगांव 21 अगस्त 2025। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में शासकीय मेडिकल कालेज एवं जिला चिकित्सालय में आपसी समन्वय बनाने के लिए बैठक ली। कलेक्टर ने शासकीय मेडिकल कालेज तथा जिला चिकित्सालय को मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा व्यवस्था बनाने के लिए आपसी समन्वय बनाने के निर्देश दिए। इस दौरान अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि मरीज का उपचार पहली प्राथमिकता होनी चाहिए तथा एमएलसी करने की जिम्मेदारी जिला चिकित्सालय की है। मरीज को रिफर करने की स्थिति में डॉक्टर्स की निगरानी में एंबुलेंस सुविधा देते हुए रिफर करना है। मरीज का उपचार पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जनसामान्य को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार बैठक होते रहना चाहिए तथा चर्चा कर इस समस्या का निराकरण करने के लिए कार्य करने के लिए कहा। कलेक्टर ने इन कार्यों की निगरानी के लिए सिविल सर्जन को नोडल अधिकारी तथा आरएचओ को समन्वय बनाने के लिए नियुक्त किया है। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर श्री प्रकाश टंडन, संयुक्त संचालक सह अस्पताल अधीक्षक डॉ. अतुल देशकर, अस्पताल उप अधीक्षक डॉ. पवन जेठानी, विभागाध्यक्ष डॉ. मीना आरमो, सिविल सर्जन डॉ. यूएस चंद्रवंशी एवं अन्य अधिकारी तथा डॉक्टर उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    चाकू मारकर हत्या करने वाले आरोपी को दी गई आजीवन कारावास की सजा

      राजनांदगांव 02 अप्रैल 2026। सत्र न्यायालय राजनांदगांव में लंबित छत्तीसगढ़ राज्य विरूद्ध मनीष यादव में आरोपी को आजीवन कारावास एवं 500 रूपए अर्थदण्ड की सजा सुनाई गई है। कार्यालय…

    Read more

    दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से बदली भूमिहीन परिवारों की जिंदगी

      – भूमिहीन कृषि मजदूर परिवारों को मिला आर्थिक सुरक्षा – भूमिहीन परिवारों का बढ़ा आत्मविश्वास राजनांदगांव 02 अप्रैल 2026। राज्य सरकार द्वारा भूमिहीन श्रमिकों के सामाजिक-आर्थिक उत्थान हेतु चलाई…

    Read more

    NATIONAL

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत