Ro no D15139/23

छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव – कलेक्टर के निर्देश पर आय, जाति, निवास प्रमाण पत्रों के शत-प्रतिशत सेचुरेशन हेतु समस्त ग्राम पंचायतों में अभियान चलाकर शिविरों में आवेदन पत्र किए जा रहे जमा

– आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र बनाने के लिए बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं एवं अन्य पात्र हितग्राहियों ने उत्साहपूर्वक किया आवेदन
– 20 अगस्त से 30 अगस्त 2025 तक किया जाएगा आवेदन संकलन का कार्य
राजनांदगांव 21 अगस्त 2025। छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अवसर पर कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे के निर्देशानुसार आय, जाति, निवास प्रमाण पत्रों के शत-प्रतिशत सेचुरेशन हेतु समस्त ग्रामों में अभियान चलाकर ग्राम पंचायत स्तर पर शिविर लगाकर व्यापक पैमाने पर आवेदन पत्र जमा करने का कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम पंचायतों में आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र बनाने के लिए बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं एवं अन्य पात्र हितग्राहियों ने उत्साहपूर्वक आवेदन जमा किया। इसके लिए राजस्व विभाग द्वारा मुनादी करते हुए प्रचार-प्रसार किया गया, ताकि सभी पात्र हितग्राहियों के आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र आसानी से बनाया जा सके। 20 अगस्त से 30 अगस्त 2025 तक आवेदन लेने का कार्य किया जाएगा। इसके लिए तहसील विद्यालयों एवं हास्टल में आवेदन पत्रों का प्रारूप हितग्राहियों को नि:शुल्क वितरण कराने के निर्देश दिए गए है। 20 अगस्त से विभिन्न ग्राम पंचायतों में शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें पटवारी, कोटवार, सरपंच, सचिव की उपस्थिति में शिविर का आयोजन किया जा रहा है तथा आवेदन पत्र जमा किए जा रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि सुशासन तिहार के दौरान आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र से संबंधित बहुत से आवेदन प्राप्त हुए थे। इसके दृष्टिगत कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने संपूर्ण जिले में स्कूली छात्र-छात्राओं एवं अन्य पात्र हितग्राहियों के लिए आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र जारी करने हेतु शिविर लगाने के निर्देश दिए। इसी कड़ी में स्कूली छात्र-छात्राओं के लिए आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र बनाने के लिए फ्री आईडी जारी किया गया है। जिसके तहत आवेदन पत्र तथा दस्तावेज अपलोड करने पर राशि नहीं लगेगी। जबकि अन्य पात्र हितग्राहियों के लिए निर्धारित शुल्क लगेगा। अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय ने बताया कि आवेदन के लिए 30 रूपए तथा प्रत्येक दस्तावेज के लिए 5 रूपए की राशि देय होगा। उन्होंने बताया कि आवेदन पत्र का संकलन 20 से 30 अगस्त 2025 तक जमा किए जाएंगे तथा साथ ही अन्य दस्तावेज भी जमा किए जाएंगे। आधार सेवा केन्द्र एवं लोकसेवा केन्द्र के माध्यम से दस्तावेज ऑनलाईन अपलोड किए जाएंगे तथा ऑनलाईन प्रविष्टि के बाद प्रमाण पत्रों का निराकरण किया जाएगा। संबंधित एसडीएम एवं तहसीलदारों के द्वारा प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा तथा ऑनलाईन आवेदन स्वीकृति के उपरांत प्रमाण पत्र स्कूलों या ग्राम पंचायत के माध्यम से उपलब्ध कराए जाएंगे।

  • Related Posts

    जिले की 1698 उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं का हुआ नि:शुल्क सोनोग्राफी

    दूरभाष के माध्यम से प्रति सप्ताह ली जा रही स्वास्थ्य जानकारी*   राजनांदगांव 28 जुलाई 2026। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के…

    Read more

    जिले में 6576 बालिकाओं को लगाया गया एचपीवी टीका

    राजनांदगांव 28 जुलाई 2026। जिले में सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा का कैंसर) से किशोरी बालिकाओं को सुरक्षित करने के लिए एचपीवी टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं…

    Read more

    NATIONAL

    Parliament Session Live : आज लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर होगी चर्चा, सरकार और विपक्ष आमने-सामने

    Parliament Session Live : आज लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर होगी चर्चा, सरकार और विपक्ष आमने-सामने

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends