Ro no D15139/23

गृह मंत्री शाह की अध्यक्षता में समिति ने पांच राज्यों में अग्निशमन सेवाओं के विस्तार और आधुनिकीकरण के लिए परियोजनाओं को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री मोदी के भारत को Disaster Resilient बनाने के विजन को पूरा करने गृह मंत्री शाह के मार्गदर्शन में आपदाओं के प्रभावी प्रबंधन सुनिश्चित करने पहल की
नई दिल्ली । केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह की अध्यक्षता में एक उच्च-स्तरीय समिति ने सिक्किम में आपदा से उबरने और पुनर्निर्माण संबंधी गतिविधियों के लिए और पांच राज्यों में अग्निशमन सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए परियोजनाओं को मंजूरी दी है। वित्त मंत्री, कृषि मंत्री और नीति आयोग के उपाध्यक्ष की सदस्यता वाली समिति ने राष्ट्रीय आपदा मोचन निधि (NDRF) के तहत Recovery and Reconsturction Funding Window और Capacity Building Funding Window से राज्यों को वित्तीय सहायता प्रदान करने के प्रस्तावों पर विचार किया।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के भारत को Disaster Resilient बनाने के विजन को पूरा करने के लिए गृह मंत्रालय ने गृह मंत्री श्री अमित शाह के मार्गदर्शन में देश में आपदाओं के प्रभावी प्रबंधन को सुनिश्चित करने के लिए कई पहल लागू की हैं। भारत में आपदा जोखिम न्यूनीकरण (Disaster Risk Reduction) प्रणाली को सुदृढ़ करके आपदाओं के दौरान जानमाल के नुकसान को रोकने के लिए कई कदम उठाए गए हैं।
उच्च-स्तरीय समिति ने “राज्यों में अग्निशमन सेवाओं का विस्तार और आधुनिकीकरण” योजना के तहत बिहार, गुजरात, झारखंड, महाराष्ट्र और केरल के लिए 1,604.39 करोड़ रुपए की परियोजनाओं/गतिविधियों को मंजूरी दी है। समिति ने बिहार के लिए 340.90 करोड़ रुपए, गुजरात के लिए 339.18 करोड़ रुपए, झारखंड के लिए 147.97 करोड़ रुपए, केरल के लिए 162.25 करोड़ रुपए और महाराष्ट्र के लिए 614.09 करोड़ रुपए की मंजूरी दी है, जो राष्ट्रीय आपदा मोचन निधि (NDRF) के तहत Prepardness and Capacity Building Funding Window से वित्तीय सहायता के रूप में प्रदान की जाएगी। केन्द्र सरकार ने “राज्यों में अग्निशमन सेवाओं का विस्तार और आधुनिकीकरण” के लिए NDRF के तहत कुल 5,000 करोड़ रुपए आवंटित किए हैं और पहले ही 20 राज्यों के प्रस्तावों को 3,373.12 करोड़ रुपए की कुल राशि की मंजूरी दे दी है।
इसके अतिरिक्त, उच्च-स्तरीय समिति ने राष्ट्रीय आपदा मोचन निधि (NDRF) के तहत Recovery and Reconstruction Funding Window से सिक्किम को 555.70 करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता मंजूर की है। यह सहायता अक्टूबर 2023 में तीस्ता नदी बेसिन के नीचे के क्षेत्रों में आई विनाशकारी बाढ़ Glacial Lake Outburst Floods (GLOF) के कारण प्रभावित हुए विभिन्न क्षेत्रों में आपदा से उबरने और पुनर्निर्माण संबंधी जरूरतों के लिए प्रदान की जाएगी।
मौजूदा वित्त वर्ष में केन्द्र सरकार ने राज्य आपदा मोचन निधि (SDRF) के तहत 28 राज्यों को 19,074.80 करोड़ रुपए और राज्य आपदा न्यूनीकरण कोष (SDMF) के तहत 16 राज्यों को 3,229.35 करोड़ रुपए जारी किए हैं। इसके अतिरिक्त, राष्ट्रीय आपदा मोचन निधि (NDRF) के तहत 19 राज्यों को 5,160.76 करोड़ रुपए और राष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण कोष (NDMF) के तहत 08 राज्यों को 719.71 करोड़ रुपए जारी किए गए हैं।

  • Related Posts

    Parliament Session Live : संसद में आज अमित शाह लाएंगे जन्म-मृत्यु पंजीकरण से जुड़ा नया बिल

    संसद के मानसून सत्र के दौरान आज लोकसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जन्म और मृत्यु पंजीकरण (संशोधन) विधेयक पेश करेंगे. इसके अलावा सदन में कई अन्य महत्वपूर्ण विधेयकों…

    Read more

    Parliament Session Live : आज लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर होगी चर्चा, सरकार और विपक्ष आमने-सामने

    संसद में शुरू हुई NDA की ‘मंगल मिलन’ बैठक, पीएम मोदी समेत कई बड़े नेता मौजूद एनडीए संसदीय दल की साप्ताहिक ‘मंगल मिलन’ बैठक संसद परिसर में शुरू हो गई…

    Read more

    NATIONAL

    Parliament Session Live : संसद में आज अमित शाह लाएंगे जन्म-मृत्यु पंजीकरण से जुड़ा नया बिल

    Parliament Session Live : संसद में आज अमित शाह लाएंगे जन्म-मृत्यु पंजीकरण से जुड़ा नया बिल

    Parliament Session Live : आज लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर होगी चर्चा, सरकार और विपक्ष आमने-सामने

    Parliament Session Live : आज लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर होगी चर्चा, सरकार और विपक्ष आमने-सामने

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए