Ro no D15139/23

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी से मजबूत हो रहा किसानों का आर्थिक आधार

*बरदर उपार्जन केन्द्र में किसान श्री बादल मलिक ने बेची 257 बोरी धान*
*मिलने वाली राशि से पूरा होगा अपना घर*

रायपुर, 04 दिसम्बर 2025 (IMNB NEWS AGENCY) छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था किसानों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। सरकार की किसान हितैषी नीतियों और पारदर्शी खरीदी प्रणाली के कारण किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिल रहा है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है और खेती के प्रति उनका विश्वास बढ़ा है।

बलरामपुर जिला के ग्राम पंचायत जवाहर नगर के किसान श्री बादल मलिक इसी बदलाव की मिसाल हैं। बरदर धान उपार्जन केन्द्र में उन्होंने 257 बोरी धान का विक्रय किया। श्री मलिक बताते हैं कि ऑनलाइन टोकन प्रणाली से खरीदी प्रक्रिया अब सहज और तेज हो गई है। केंद्र पहुंचते ही धान की तत्काल तुलाई होने से समय की बचत होती है और किसी तरह की भीड़ या परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता।

धान बिक्री से प्राप्त राशि किसान बादल मलिक के लिए जीवन में बड़ा बदलाव लेकर आई है। आर्थिक कमी के कारण लंबे समय से अधूरा पड़ा उनका घर अब पूरा हो पाएगा। परिवार की दैनिक जरूरतें भी अब आसानी से पूरी हो रही हैं। साथ ही किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से उन्हें बीज, खाद, दवाइयाँ और अन्य कृषि सामग्री के लिए समय पर ऋण मिल रहा है, जिससे उत्पादन में बढ़ोतरी हो रही है।

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी ने श्री बादल मलिक जैसे हजारों किसानों को आर्थिक स्थिरता दी है। किसान अब आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक खेती और नई योजनाओं का लाभ लेने में अधिक रुचि दिखा रहे हैं।

राज्य सरकार की नीतियों से किसानों की आय में वृद्धि के साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था भी लगातार सशक्त हो रही है।

  • Related Posts

    हरी खाद के तौर पर धैचा अपनाकर किसान घटाएं यूरिया की खपत

    *- नाइट्रोजन स्थरीकरण से बढ़ती है भूमि में उर्वरता*   *- धैचा पोषक तत्वों एवं सूक्ष्म जीवों से भरपूर*   *- जिले के फसल चक्र के अनुरूप किसानों को दी…

    Read more

    डी.एड. प्रवेश परीक्षा का आयोजन 4 जून को

    *- जिले के 22 परीक्षा केन्द्रों में शामिल होंगे 6712 परीक्षार्थी*   राजनांदगांव 31 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर द्वारा 4 जून 2026 को सुबह…

    Read more

    NATIONAL

    दस की झालमुड़ी-एक की मेलोडी-विपक्ष का सूपड़ा साफ, कमाई का जरिया रिश्वतखोर, पैदा होेते हैं बाप-बच्चे नहीं,केजरीवाल का क्रंदन,

    दस की झालमुड़ी-एक की मेलोडी-विपक्ष का सूपड़ा साफ, कमाई का जरिया रिश्वतखोर, पैदा होेते हैं बाप-बच्चे नहीं,केजरीवाल का क्रंदन,

    सच कम, झूठ ज्यादा : ट्रंप के शांति समझौते वाले दावों पर ईरान का जवाब

    सच कम, झूठ ज्यादा : ट्रंप के शांति समझौते वाले दावों पर ईरान का जवाब

    बिहार में सुबह सुबह एनकाउंटर, गोपालगंज में 50 हजार के इनामी कुख्यात ‘आकाश’ के पैर में लगी गोली

    बिहार में सुबह सुबह एनकाउंटर, गोपालगंज में 50 हजार के इनामी कुख्यात ‘आकाश’ के पैर में लगी गोली

    जो खुद जायेंगे, उनपर नहीं करेंगे कार्रवाई’, घुसपैठियों की घर वापसी पर बोले अमित शाह

    जो खुद जायेंगे, उनपर नहीं करेंगे कार्रवाई’, घुसपैठियों की घर वापसी पर बोले अमित शाह

    बंदर अब्बास अटैक पर ईरान का करारा जवाब, अमेरिकी एयरबेस पर किया हमला

    बंदर अब्बास अटैक पर ईरान का करारा जवाब, अमेरिकी एयरबेस पर किया हमला

    पटना में गंगा नदी में पलटी नाव, 15 लोग थे सवार, 2 की मौत, 5 की खोजबीन जारी

    पटना में गंगा नदी में पलटी नाव, 15 लोग थे सवार, 2 की मौत, 5 की खोजबीन जारी