Ro no D15139/23

निकाली गई विशाल तिरंगा रैली, देशभक्ति के रंग में रंगा कामानार से केशलूर

जगदलपुर, 12 अगस्त 2025/ केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 241वीं बटालियन द्वारा स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में जनजागरूकता निर्मित करने सहित देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मंगलवार को एक भव्य बाइक रैली का आयोजन किया गया। यह रैली कामानार स्थित बटालियन मुख्यालय से शुरू होकर केशलूर तक निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में जवानों और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

रैली का शुभारंभ 241 बटालियन के द्वितीय कमान अधिकारी श्री संजय कुमार द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। इस अवसर पर बटालियन के अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी, जवान और महिलाएं उपस्थित थे। रैली के दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों तथा देशभक्ति गीतों की गूंज से पूरा वातावरण गूंज उठा। इस दौरान जवानों को संबोधित करते हुए द्वितीय कमान अधिकारी श्री संजय कुमार ने कहा कि यह तिरंगा यात्रा देश की संप्रभुता, एकता और अखंडता के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले सभी सच्चे शहीदों के प्रति हमारी कृतज्ञता और सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि तिरंगा राष्ट्र ध्वज के रूप में वर्षों के संघर्षों, वीर सपूतों की कुर्बानियों और सुरक्षा बलों के बलिदान का प्रतिनिधित्व करता है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य देशभक्ति की भावना को प्रोत्साहित करना और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान को बढ़ावा देना है।
इस अवसर पर उप कमांडेंट श्री निरंजन कुमार निराला, सहायक कमांडेंट श्रीमती सविता सिंह, केशलूर एसडीपीओ श्री लक्ष्मण पोटाई, दरभा थाना प्रभारी श्री चाणक्य नाग तथा अन्य अधिकारीगण, जवान और महिलाएं उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    आईटीआई जगदलपुर के विभिन्न ट्रेड में प्रवेश हेतु 15 जून तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

    जगदलपुर, 10 जून 2026/ शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था जगदलपुर में सत्र 2026-27 एवं 2026-27 के तहत विभिन्न ट्रेडों डीसीएम, कोपा, स्टेनो हिन्दी, वेल्डर, फिटर, विद्युतकार एवं एमएमव्ही में ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया…

    Read more

    छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना राउंड-3 की तैयारी शुरू

    कलेक्टर ने प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजनांतर्गत कार्ययोजना तैयार करने दिए निर्देश जगदलपुर, 10 जून 2026/ छत्तीसगढ़ में युवाओं को रोजगारपरक कौशल और औद्योगिक अनुभव प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू की गई भारत सरकार…

    Read more

    NATIONAL

    मोदी सरकार के 12 वर्ष आदिवासी उत्थान और नक्सलमुक्ति का स्वर्णकाल- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    मोदी सरकार के 12 वर्ष आदिवासी उत्थान और नक्सलमुक्ति का स्वर्णकाल- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    लोगों का भरोसा जीतने में सफल रहे हैं पीएम मोदी, पढ़ें नीतीश कुमार का आलेख

    लोगों का भरोसा जीतने में सफल रहे हैं पीएम मोदी, पढ़ें नीतीश कुमार का आलेख

    ममता बनर्जी के चारों ओर सन्नाटा! फोन बंद, चेहरे गायब, दीदी के सबसे करीबी सांसदों ने संकट में मुंह फेरा

    ममता बनर्जी के चारों ओर सन्नाटा! फोन बंद, चेहरे गायब, दीदी के सबसे करीबी सांसदों ने संकट में मुंह फेरा

    4399 दिन… पीछे छूटे नेहरू, नरेंद्र मोदी बने भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री

    4399 दिन… पीछे छूटे नेहरू, नरेंद्र मोदी बने भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री

    नाज़िया इलाही खान के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी का तीखा पलटवार, कहा— “मुहर्रम और अज़ादारी पर सवाल उठाना करोड़ों भारतीयों की आस्था का अपमान”

    नाज़िया इलाही खान के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी का तीखा पलटवार, कहा— “मुहर्रम और अज़ादारी पर सवाल उठाना करोड़ों भारतीयों की आस्था का अपमान”

    वाराणसी में नॉनवेज दुकानों पर कार्रवाई और शराब की दुकानों पर चुप्पी न्यायसंगत नहीं : मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी

    वाराणसी में नॉनवेज दुकानों पर कार्रवाई और शराब की दुकानों पर चुप्पी न्यायसंगत नहीं : मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी