Ro no D15139/23

ऑपरेशन सिंदूर से भारतीय सेना ने आतंकवाद को ध्वस्त कर ताकत से किया इंसाफ : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह

भारत की ताकत, भारत की सेना, भारत के जवान के साथ हम सभी
– देशभक्ति के जज्बे को हर दिल में अक्षुण्य बनाए रखने के लिए आज तिरंगा यात्रा का आयोजन
– विधानसभा अध्यक्ष राजनांदगांव शहर में आयोजित तिरंगा यात्रा में हुए शामिल
– बड़ी संख्या में शामिल होकर नागरिकों ने भारतीय सेना के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की
– ऑपरेशन सिंदूर हर भारतीय के दिल की आवाज
– राष्ट्र सेवा के लिए अदम्य साहस, पराक्रम और शौर्य का हर्ष
– ऑपरेशन सिंदूर की जीत का जश्न मनाया गया
राजनांदगांव 17 मई 2025। राष्ट्र सेवा के लिए देश के सैनिकों के अदम्य साहस, पराक्रम और शौर्य को सम्मान देने के लिए तथा आपरेशन सिंदूर में सशक्त भारतीय सेना के योगदान को अविस्मरणीय बनाने एवं देशभक्ति के जज्बे को हर दिल में अक्षुण्य बनाए रखने के लिए आज तिरंगा यात्रा में शामिल होने के लिए आज अभूतपूर्व उत्साह के साथ कारवां निकला। हम सेना के साथ हैं और ऑपरेशन सिंदूर के साथ राष्ट्र की भावनाओं को अभिव्यक्त करते हुए देश के जवान-सैनिकों के प्रति आभार प्रकट करने के लिए नगरवासियों का जन सैलाब उमड़ पड़ा। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह आज शहर के आयोजित तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। विधानसभा डॉ. रमन सिंह ने कहा कि देश भर में तिरंगा यात्रा देश की आन-बान-शान के लिए आयोजित की जा रही है। देश की एकता और सौहार्द्र को बनाये रखने के लिए देश के कोने-कोने से आवाज आ रही है। पाकिस्तान के आतंकवादियों ने जिस तरह जम्मू-कश्मीर के पहलगांव में निर्दोष नागरिकों की हत्या की और देश के सौहार्द्र एवं समरसता को क्षति पहुंचाने की कोशिश की गई। जाति एवं धर्म पूछकर निर्मम हत्या की गई और हमारी बहनों को सिंदूर पोछना पड़ा। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में इंसाफ ताकत से किया गया और भारतीय सेना ने पाक अधिकृत कश्मीर में ऐसे स्थान जहां आतंकवादी गतिविधियां संचालित हो रही है, उन्हें ध्वस्त कर दिया। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा इस संदेश को लेकर निकला है कि भारत की ताकत, भारत की सेना, भारत के जवान मातृभूमि के लिए युद्ध लड़े हैं, हम उनके साथ हैं। उन्होंने कहा कि शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए हम यह संकल्प लेते है, कि भारत विश्व की चौथी आर्थिक शक्ति ही नहीं बल्कि हमारी सेना में भी चुनौतियों का सामना करने का सामथ्र्य है।
तिरंगा यात्रा में भारत माता की जय, जय जवान जय किसान के उद्घोष से माहौल गूंज उठा। भारत की जीत सशस्त्र बलों की सुरक्षा, सशस्त्र बलों और अर्धसैनिक बलों के लिए आभार प्रकट करने स्कूली बच्चे, स्काउट-गाइड, खिलाड़ी एवं नागरिकों का काफिला नगर निगम कार्यालय से गायत्री मंदिर चौक होते हुए भारत माता चौक से होते हुए महाकाल चौक, मानव मंदिर चौक, जयस्तंभ चौक में तिरंगा यात्रा का समापन हुआ। ढोल मंजीरे की मंगल ध्वनि के साथ देश भक्ति पूर्ण गीतों दिल दिया है जान भी देंगे ऐ वतन तेरे लिए…, संदेशे आते है…, हमे इश्क है सरजमी से, वंदेमातरम्… जैसे देश भक्तिपूर्ण गीतों से ऑपरेशन सिंदूर की जीत के जश्न को मनाया गया। जम्मू-कश्मीर राज्य के पहलगांव में हुए आंतकवादी हमले के खिलाफ भारतीय सेना के अदम्य साहस एवं वीरता के प्रति नगरवासियों ने कृतज्ञता व्यक्त किया। इस अवसर पर आतंकवादियों के खिलाफ देश के स्वर को बुलंद करने के लिए बच्चों ने तख्तियां लेकर आतंकवाद का पुरजोर विरोध किया। पुलिस के जवानों ने लंबे तिरंगे लेकर ऑपरेशन सिंदूर के प्रति अपने भावनाओं को व्यक्त किया।
कारगिल युद्ध में शामिल हुए मेजर राजेश शर्मा ने कहा कि आतंकवादियों ने निर्दोष नागरिकों की नृशंस हत्या की। उसके जवाब में भारतीय सेना ने आतंकवादियों के ठिकानों को नेस्तानाबूद कर दिया और ऑपरेशन सिंदूर के लिए बखूबी अंजाम दिया गया। तिरंगा यात्रा सैनिकों के लिए सम्मान है तथा भारतीय सेना के अतुल्य साहस का परिचय है। आज भारत सुपरपावर बनने की ओर अग्रसर है। कोई इसे कमजोर न समझे। महापौर श्री मधुसूदन यादव ने सभी को तिरंगा यात्रा में सहभागिता के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि देश में सेना के शौर्य तथा देश की एकता के लिए तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि आज बड़ी संख्या में नागरिकों ने उपस्थित होकर तिरंगा यात्रा को सफल बनाया है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अध्यक्ष श्री नीलू शर्मा, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित राजनांदगांव के अध्यक्ष श्री सचिन बघेल, समाज सेवी कोमल सिंह राजपूत, श्री खूबचंद पारख, नगर पालिक निगम अध्यक्ष श्री टोपेन्द्र सिंह पारस वर्मा, पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग, नगर निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा, एसडीएम राजनांदगांव श्री खेमलाल वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, चेम्बर ऑफ कामर्स, लॉयन क्लब, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संघ व विभिन्न समाज के सदस्य, स्काउट-गाइड के बच्चे, खिलाड़ी, नगर सैनिक, अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    आत्मा योजना अंतर्गत छुरिया में कृषि प्रशिक्षण आयोजित

      राजनांदगांव 03 मार्च 2026। कृषि विभाग द्वारा आत्मा योजना के अंतर्गत विकासखंड मुख्यालय छुरिया में कृषि प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में दलहन एवं तिलहन फसलों की…

    Read more

    छुरिया विकासखंड के विभिन्न ग्रामों में विकास कार्यों के लिए 17 लाख 20 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान

    राजनांदगांव 02 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना अंतर्गत छुरिया विकासखंड के विभिन्न ग्रामों में विकास कार्यों…

    Read more

    NATIONAL

    हुमायूं कबीर का पहला दांव ही पड़ा उलटा, चुनाव आयोग की आपत्ति के बाद बदला पार्टी का नाम

    हुमायूं कबीर का पहला दांव ही पड़ा उलटा, चुनाव आयोग की आपत्ति के बाद बदला पार्टी का नाम

    ईरान के नए सुप्रीम लीडर चुने गए मोजतबा खामेनेई, एसेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स का फैसला

    ईरान के नए सुप्रीम लीडर चुने गए मोजतबा खामेनेई, एसेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स का फैसला

    इजरायली अटैक में ईरान का मुगल काल से संबंधित पैलेस भी क्षतिग्रस्त, भारत से लूटा माल रखा गया था

    इजरायली अटैक में ईरान का मुगल काल से संबंधित पैलेस भी क्षतिग्रस्त, भारत से लूटा माल रखा गया था

    गरीब पोराबाई फंसी-केजरीवाल को मोदी ने छुड़वाया,गले मिले या पड़े-लखमा, खबरदार-‘खामोश’ मत कहना, हैं, बेहद अश्लील धुरंधर-बोथरी सेंसर की धार-वंचित रहे परिवार वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    गरीब पोराबाई फंसी-केजरीवाल को मोदी ने छुड़वाया,गले मिले या पड़े-लखमा, खबरदार-‘खामोश’ मत कहना, हैं, बेहद अश्लील धुरंधर-बोथरी सेंसर की धार-वंचित रहे परिवार वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    सोनिया गांधी ने किया सवाल, खामेनेई की हत्या पर सरकार चुप्प क्यों?

    सोनिया गांधी ने किया सवाल, खामेनेई की हत्या पर सरकार चुप्प क्यों?

    सऊदी, कुवैत में US एंबेसी पर ईरान का हमला, अमेरिका बोला- इन 15 देशों को तुरंत छोड़ दें अमेरिकी

    सऊदी, कुवैत में US एंबेसी पर ईरान का हमला, अमेरिका बोला- इन 15 देशों को तुरंत छोड़ दें अमेरिकी