Ro no D15139/23

कलेक्टर अजीत वसंत की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक सम्पन्न प्रत्येक विकासखंड में जल आपूर्ति की सतत निगरानी सुनिश्चित की जाए-कलेक्टर श्री वसंत

अंबिकापुर 25 फरवरी 2026/  जल एवं स्वच्छता मिशन समिति के अध्यक्ष एवं  कलेक्टर  अजीत वसंत की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की समीक्षा बैठक जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष सम्पन्न हुई।  उन्होंने जिले में योजनांतर्गत चल रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए सभी प्रगतिरत कार्यों को जल्द पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अप्रारंभ कार्यों को शीघ्र शुरू करें,  निर्धारित मापदण्ड अनुसार गुणवत्तापूर्ण ढंग से सभी कार्य पूर्ण कराए जाएं। उन्होंने जल स्त्रोतों के निर्माण के लिए सभी कार्यों को 31 मार्च के पूर्व समाप्त करने के निर्देश दिए। वहीं समूह जल प्रदाय योजना की समीक्षा के दौरान उन्होंने दिवाई टिकरा समूह जल प्रदाय योजना का इंटेक वेल का कार्य तत्काल प्रारंभ करते हुए वर्षा ऋतु के पूर्व पूर्ण करने निर्देशित किया। बैठक में ठेकेदारों के समस्त अनुबंध के कार्यों की समीक्षा की गई तथा 3 ठेकेदारों के अनुबंधों को ब्लैक लिस्ट में शामिल करने के निर्देश दिए। बैठक में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के मुख्य कार्यपालन अभियंता ने जिले में उपलब्ध पेयजल स्रोतों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले के सातों विकासखंडों में कुल 11,717 हैंडपंप संचालित हैं, जिनके रख-रखाव के लिए 21 टेक्नीशियन और 25 हेल्पर तैनात हैं। विकासखंडवार आंकड़ों के अनुसार, अम्बिकापुर में 2388, लखनपुर में 1903, उदयपुर में 1721, लुण्ड्रा में 2027, सीतापुर में 1442, बतौली में 1136 और मैनपाट में 1100 हैंडपंप कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि जिले में हर घर जल प्रमाणित ग्राम 63 है तथा रिपोर्टेड ग्राम 80 हैं। कलेक्टर श्री वसंत ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक विकासखंड में जल आपूर्ति की सतत निगरानी सुनिश्चित की जाए, जिससे आम नागरिकों को पेयजलापूर्ति की असुविधा ना हो। बैठक में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन समिति के सदस्य सहित लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारी कर्मचारी और ठेकेदार उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    बस्तर मे आयोजित मैराथन में पुरस्कारों की होगी झड़ी

    बस्तर हेरिटेज मैराथन 2026 में विजेताओं पर होगी 25 लाख नकद पुरस्कारों की बौछार जगदलपुर, 18 मार्च 2026/ बस्तर की पावन धरा रविवार 22 मार्च को एक ऐतिहासिक खेल महाकुंभ की…

    Read more

    बस्तर के युवाओं के लिए सेना में भर्ती का सुनहरा अवसर जिला प्रशासन देगा निःशुल्क कोचिंग और ट्रेनिंग

    जगदलपुर, 18 मार्च 2026/ देश सेवा का जज्बा रखने वाले बस्तर के युवाओं के लिए भारतीय सेना में शामिल होने का एक शानदार मार्ग प्रशस्त हुआ है। थल सेना द्वारा आर्मी…

    Read more

    NATIONAL

    धुरंधर 2, दो आंखें बारा हाथ, खोटे सिक्के, शोले, मोहरा; लोहा लोहे को काटता है, चरित्र निभाया दोहरा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    धुरंधर 2, दो आंखें बारा हाथ, खोटे सिक्के, शोले, मोहरा; लोहा लोहे को काटता है, चरित्र निभाया दोहरा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    पटना के इस इलाके की फोरलेन रोड से बदलेगी तस्वीर, 330.24 करोड़ रुपए किए जायेंगे खर्च

    पटना के इस इलाके की फोरलेन रोड से बदलेगी तस्वीर, 330.24 करोड़ रुपए किए जायेंगे खर्च

    टीएमसी की लिस्ट में कई दागदार, जेल गये इन विधायकों को नहीं मिला टिकट

    टीएमसी की लिस्ट में कई दागदार, जेल गये इन विधायकों को नहीं मिला टिकट

    बेटे के साथ मारे गए ईरानी सिक्योरिटी चीफ अली लारिजानी, युद्ध के बीच ईरान के लिए कितना बड़ा झटका?

    बेटे के साथ मारे गए ईरानी सिक्योरिटी चीफ अली लारिजानी, युद्ध के बीच ईरान के लिए कितना बड़ा झटका?

    मिडिल ईस्ट में तैनात हैं 200+ यूक्रेन के मिलिट्री एक्सपर्ट, जेलेंस्की ने बताया- रूस का मोर्चा छोड़कर यहां क्या कर रहे?

    मिडिल ईस्ट में तैनात हैं 200+ यूक्रेन के मिलिट्री एक्सपर्ट, जेलेंस्की ने बताया- रूस का मोर्चा छोड़कर यहां क्या कर रहे?

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तैनात हुई इंडियन नेवी, वॉरशिप से एस्कॉर्ट कर रहे तिरंगा लगे जहाज

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तैनात हुई इंडियन नेवी, वॉरशिप से एस्कॉर्ट कर रहे तिरंगा लगे जहाज