Ro no D15139/23

सुशासन तिहार का उद्देश्य सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक समय पर  पहुंचाना लेपरा के जनसमस्या निवारण  शिविर   में 187 आवेदन का किया गया निराकरण

 कोरबा 19 मई 2026/सुशासन तिहार के तहत आज ग्राम पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के अंतर्गत ग्राम लेपरा में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उपस्थित होकर विभिन्न विभागीय योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ लिया। शिविर में विभागीय अधिकारियों द्वारा विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ उठाने हेतु प्रोत्साहित किया गया। ग्रामीणों ने भी अपनी मांगों एवं समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। मत्स्य, पंचायत, राजस्व, खाद्य विभाग द्वारा हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ भी प्रदान किया गया।
ग्राम पंचायत लेपरा में सुशासन तिहार के शिविर में प्रमुख रूप से जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती माधुरी देवी तंवर, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्री प्रकाशचन्द्र जाखड़, जनपद सदस्य श्री भरत सिंह सिदार, पूर्व जनपद सदस्यगण, जिला पंचायत सदस्य श्री विद्वान सिंह मरकाम, सरपंच श्री बरतू टोप्पो, श्रीमती रीतूरानी सिदार,जवाहर सिंह, मान सिंह मरकाम सहित पंचायत प्रतिनिधि एवं अन्य जनप्रतिनिधि  उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने शिविर में लगे स्टाॅल का निरीक्षण कर विभिन्न विभागों द्वारा प्रदान की जा रही सेवाओं की जानकारी प्राप्त की। मुख्य अतिथियों ने अपने उद्बोधन में कहा कि सुशासन तिहार का उद्देश्य सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक समय पर पहुँचाना है। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वे जन समस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता व तत्परता बनाए रखें, ताकि प्रत्येक नागरिक को शासन की योजनाओं का लाभ सरलता से प्राप्त हो सके।
शिविर में ग्रामीणों को शासन की विविध योजनाओं से संबंधित सामग्री और सेवाएँ प्रदान की गईं। स्वच्छता, पोषण, स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा, मनरेगा तथा अन्य विभागों द्वारा आवश्यक सामग्री का वितरण किया गया। किसान क्रेडिट कार्ड योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। विद्युत, राजस्व, कृषि, महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण विभागों द्वारा ग्रामीणों की समस्याओं का पंजीकरण और समाधान किया गया।
शिविर में कुल 717 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 187 आवेदनों का निराकरण स्थल पर ही कर दिया गया। शेष आवेदनों को संबंधित विभागों को अग्रेषित करते हुए शीघ्र समाधान हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। कार्यक्रम में लमना, बंजारी, मड़ई, बनिया, परला, लाद, घुंचापुर, पोड़ीखुर्द, रोदे, चोटिया, आमाटिकरा ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों की भी महत्वपूर्ण भागीदारी रही। षिविर में एसडीएम पोंड़ीउपरोड़ा श्री मनोज कुमार बंजारे सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
  • Related Posts

    सेवा सेतु पोर्टल: पारदर्शी, तेज और आसान हुई सरकारी सेवाओं की व्यवस्था

    *डिजिटल गवर्नेंस की दिशा में बड़ा बदलाव, अब घर बैठे मिलेंगी 441 शासकीय सेवाएं*   रायपुर, 06 अगस्त 2026/ डिजिटल सुशासन की दिशा में राज्य शासन ने एक ऐतिहासिक पहल…

    Read more

    नक्सल साये से निकलकर शिक्षा की ओर बढ़ता सुकमा

    *पालक कनेक्ट अभियान से संवर रहा बच्चों का भविष्य*   रायपुर, 6 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ में पालक कनेक्ट (पालक-शिक्षक संवाद) अभियान के माध्यम से सरकारी स्कूलों के बच्चों का भविष्य…

    Read more

    NATIONAL

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई