Ro no D15139/23

युवा फेस्ट-2026: पहले दिन छाया तकनीक, संस्कृति और संगीत का रंग, युवाओं ने दिखाया जोश और हुनर

 

धमतरी, 25 अप्रैल 2026/ जिले के शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर में 24 अप्रैल से प्रारंभ हुए दो दिवसीय “युवा फेस्ट-2026” के पहले दिन छात्र-छात्राओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला, वहीं आज दूसरे दिन कार्यक्रम और अधिक आकर्षक एवं ऊर्जावान रूप में सम्पन्न होगा । महाविद्यालय परिसर सांस्कृतिक गतिविधियों, नवाचारों और युवा प्रतिभाओं से सराबोर नजर आया।
पहले दिन आयोजित कार्यक्रमों में विभिन्न शैक्षणिक एवं रचनात्मक गतिविधियों ने विद्यार्थियों को सीखने और अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान किया। एआई वर्कशॉप, वीडियो एडिटिंग एवं Canva वर्कशॉप में जिले के यूट्यूबर, ब्लॉगर, सोशल मीडिया क्रिएटर और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर आधुनिक तकनीकों की बारीकियां सीखीं। विशेषज्ञों द्वारा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सफलता प्राप्त करने के व्यावहारिक गुर साझा किए गए, जिससे युवाओं को स्वरोजगार एवं नवाचार के नए आयाम समझने का अवसर मिला।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण “छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक संध्या” रही, जिसमें स्थानीय कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से समां बांध दिया। धमतरी की उभरती लोककला गायिका आरू साहू ने करमा, सुवा, ददरिया और पंडवानी जैसे पारंपरिक लोकगीतों की मनमोहक प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनकी सशक्त आवाज और प्रस्तुति ने छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति को जीवंत कर दिया। इसके साथ ही रॉक बैंड धमतरी, “द गोल्डन स्टार नाइट ऑर्केस्ट्रा” राजिम तथा “आवाज क्रांति बैंड” ने भी अपनी शानदार प्रस्तुतियों से युवाओं और संगीत प्रेमियों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
इस अवसर पर नगर निगम महापौर श्री रामू रोहरा ने अपने संबोधन में कहा कि “युवा फेस्ट जैसे आयोजन युवाओं की प्रतिभा को मंच प्रदान करने के साथ ही उन्हें नई दिशा देने का कार्य करते हैं। आज के दौर में तकनीक और रचनात्मकता का समन्वय अत्यंत आवश्यक है, और इस प्रकार के आयोजन युवाओं को आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा देते हैं।” उन्होंने युवाओं से अपने कौशल को निरंतर विकसित करने और सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने कार्यक्रम आयोजन के लिए जिला प्रशासन की सराहना की ।
कार्यक्रम के दौरान जिला प्रशासन के अधिकारीगण, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। दो दिवसीय “युवा फेस्ट-2026” ने न केवल युवाओं की प्रतिभा को मंच प्रदान किया, बल्कि उन्हें सीखने, नवाचार करने और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने का सशक्त अवसर भी प्रदान किया।

  • Related Posts

    15 अगस्त को धमतरी जिले में शुष्क दिवस सभी मदिरा दुकानें, बार एवं मद्य भाण्डागार रहेंगे बंद

      धमतरी, 8 अगस्त 2026/ स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2026 को धमतरी जिले में शुष्क दिवस घोषित किया गया है। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री अबिनाश मिश्रा…

    Read more

    नक्सल हिंसा प्रभावित 15 परिवारों को 2.25 करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता

      मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की संवेदनशील पहल पर मिली राहत रायपुर, 8 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की संवेदनशील पहल और छत्तीसगढ़ नक्सलवाद पुनर्वास नीति के प्रभावी…

    Read more

    NATIONAL

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन