Ro no D15139/23

संवेदनशील प्रशासन से लौटी सुनने की मुस्कान श्रवण यंत्र ने कम की संवाद की दूरी, बुजुर्गों को मिला आत्मविश्वास और सामाजिक जुड़ाव का नया सहारा

रायपुर, 28 जुलाई 2026/ शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं तब वास्तविक सफलता प्राप्त करती हैं, जब उनका लाभ समय पर जरूरतमंद तक पहुंचे। बलरामपुर जिले में जिला प्रशासन की संवेदनशीलता और त्वरित पहल ने दो बुजुर्ग हितग्राहियों के जीवन में फिर से संवाद, आत्मविश्वास और सामाजिक सहभागिता की खुशियां लौटा दी हैं।

नगर पंचायत राजपुर निवासी श्री सुमेश्वर तथा ग्राम डौरा, जनपद पंचायत बलरामपुर निवासी श्री शिवमंगल गुप्ता बढ़ती उम्र के कारण सुनने की समस्या से जूझ रहे थे। धीरे-धीरे उनके लिए परिवार की बातें सुनना, लोगों से सामान्य बातचीत करना और सामाजिक गतिविधियों में शामिल होना कठिन होता जा रहा था। संवाद की यह दूरी उन्हें मानसिक रूप से भी प्रभावित करने लगी थी।

दोनों हितग्राहियों ने श्रवण यंत्र उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन को आवेदन दिया। आवेदन प्राप्त होते ही कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए बिना किसी अनावश्यक विलंब के दोनों पात्र हितग्राहियों को श्रवण यंत्र उपलब्ध करा दिया।

श्रवण यंत्र प्राप्त करने के बाद दोनों बुजुर्गों के चेहरों पर खुशी और संतोष साफ झलक रहा था। अब वे अपने परिवार के सदस्यों की बातें स्पष्ट रूप से सुन पा रहे हैं, सामाजिक आयोजनों में सहजता से भाग ले रहे हैं और दैनिक जीवन के कार्यों को अधिक आत्मविश्वास के साथ कर पा रहे हैं।

भावुक होकर दोनों हितग्राहियों ने कहा कि यह श्रवण यंत्र उनके लिए केवल एक सहायक उपकरण नहीं, बल्कि नई जिंदगी की शुरुआत है। उन्होंने जिला प्रशासन और समाज कल्याण विभाग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समय पर मिली इस सहायता ने उन्हें फिर से अपनों की आवाज़ों से जोड़ दिया है।

  • Related Posts

    अम्बिकापुर में नवीन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन का वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न’

    मान. छ.ग. उच्च न्यायालय के मान. मुख्य न्यायमूर्ति श्री जस्टिस रमेश सिन्हा ने किया वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास अम्बिकापुर 18 अगस्त 2026/  सरगुजा जिला में न्यायिक अधोसंरचना के विस्तार की…

    Read more

    नशे के खिलाफ युवाओं ने बुलंद की आवाज, जिलेभर में चला जागरूकता अभियान

    नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में हुए जागरूकता कार्यक्रम, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प   धमतरी, 18 अगस्त 2026। युवाओं…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल