Ro no D15139/23

बंगाली चाल में वर्षो से व्याप्त पानी की किल्लत होगी दूर, वार्ड क्र. 15 एवं 09 में पेयजल व्यवस्था होगी सुदृढ़

*उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन एवं महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने पेयजल व्यवस्था से जुडे सवा 87 लाख रू. के कार्यो का किया भूमिपूजन*

रायपुर 08 फरवरी 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कोरबा के टी.पी.नगर जोनांतर्गत स्थित बंगाली चाल में वर्षो से व्याप्त पानी की किल्लत अब दूर होने जा रही है, तो वहीं दूसरी ओर वार्ड क्र. 15 व वार्ड क्र. 09 में पेयजल की व्यवस्था सुदृढ़ होगी। आज टी.पी.नगर स्थित टैगोर उद्यान में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के उद्योग, , श्रम, आबकारी व सार्वजनिक उपक्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन व महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने पेयजल व्यवस्था से जुडे़ सवा 87 लाख रूपये के कार्यो का भूमिपूजन किया तथा शीघ्र कार्य प्रारंभ कर कार्यो को त्वरित रूप से पूर्ण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए, ताकि इसी ग्रीष्म ऋतु में इन कार्यो का लाभ वार्डवासियों को मिल सके। इस मौके पर सभापति श्री नूतन सिंह ठाकुर, पार्षद नरेन्द्र देवांगन सहित वार्ड के पार्षदगण, जनप्रतिनिधिगण विशेष रूप से उपस्थित थे।

नगर पालिक निगम केरबा द्वारा टी.पी.नगर जोन के अंतर्गत वार्ड क्र. 15 में टी.पी.नगर चौक से सुनालिया केनाल ब्रिज व बंगाली चाल तक तथा महाराजा होटल से पावर हाउस रोड तक 73 लाख 28 हजार रूपये की लागत से डी.आई.पाईप लाईन बिछाने का कार्य किया जाना हैं, वहीं वार्ड क्र. 09 इमलीडुग्गू के अंतर्गत अशोक घर से पूजा पाण्डेय घर तक बाईपास रोड, नागेश ठाकुर घर से आंगनबाड़ी एवं रेलवे मोहल्ला, टीका घर से आंगनबाड़ी तक 14 लाख 01 हजार रूपये की लागत से ओ.पी.व्ही.सी. पाईप लाईन बिछाने का कार्य निगम द्वारा कराया जाएगा, आज टी.पी.नगर स्थित टैगोर उद्यान में प्रदेश के उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य एवं महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत की अध्यक्षता में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान इन महत्वपूर्ण व पेयजल व्यवस्था से जुड़े कार्यो का भूमिपूजन उनके करकमलों से किया गया।

*निगम क्षेत्र में 36 करोड़ रू. से होने जा रहा जलप्रदाय विस्तार कार्य*

इस अवसर पर उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने अपने उद्बोधन में कहा कि निगम क्षेत्र के दूरदराज बस्तियों व मोहल्लों तक पानी की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित किए जाने हेतु 36 करोड रूपये की लागत से जलप्रदाय विस्तार का कार्य भी शीघ्र प्रारंभ होने जा रहा है, उन्होने कहा कि पानी की पर्याप्त आपूर्ति आमजनता के घरों तक हो, यह अतिआवश्यक है, हमारे नागरिकबंधुओं को पानी की किल्लत न हों, इस दिशा में निगम पूरी सजगता के साथ कार्य कर रहा है तथा जहॉं कहीं पानी की समस्या वर्तमान में है, उस समस्या को समाप्त करने के लिए कार्य किए जा रहे हैं। उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने अपने उद्बोधन में कहा कि हम सबका का सौभाग्य है कि वर्तमान में श्री नरेन्द्र मोदी देश के प्रधानमंत्री हैं, जिनके मार्गदर्शन में सभी क्षेत्रों में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है तथा केन्द्र सरकार व छत्तीसगढ़ सरकार स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, बिजली, ग्रामीण विकास, रोजगार, कृषि, उद्योग आदि सहित अन्य विभिन्न क्षेत्रों में ऐतिहासिक उपलब्धियॉं अर्जित करने के साथ ही किसान, मजदूर, निर्धन, गरीब, युवा, महिला तथा समाज के सभी वर्ग के लोगों के लिए हमारी सरकार कार्य कर रही हैं। उन्होने कहा कि जहॉं तक कोरबा के विकास का प्रश्न है, तो छत्तीसगढ़ प्रदेश व कोरबा की देवतुल्य जनता के आशीर्वाद से आज से 02 साल पूर्व प्रदेश में हमारी सरकार बनी, मुझे भी प्रदेश की जनता के साथ-साथ कोरबा की जनता की सेवा हेतु बड़ा दायित्व दिया गया, इन 02 वर्षो में नगर निगम केरबा क्षेत्र के विकास हेतु 800 करोड रूपये की स्वीकृति दी जा चुकी है, जिन पर लगातार कार्य हो रहे हैं तथा आगे भी कोरबा के विकास के लिए धनराशि की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी, इस हेतु प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का पूरा आशीर्वाद तथा नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरूण साव का लगातार मार्गदर्शन हमें प्राप्त हो रहा है।

*बंगाली चाल में बर्षो की पानी की समस्या होगी दूर*

इस अवसर पर महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने अपने उद्बोधन में कहा कि टी.पी.नगर क्षेत्र में स्थित बंगाली चाल में बर्षो से पानी की बड़ी समस्या थी, विशेषकर गर्मी के सीजन में बंगाली चाल के नागरिक व माताओं-बहनों के सामने पानी की एक बड़ी समस्या प्रतिवर्ष खडी होती थी, उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने इसे संज्ञान में लिया तथा मुझे भी उनका मार्गदर्शन मिला और अब बंगाली चाल की बर्षो की पानी की यह समस्या अब दूर होने जा रही है, इसके साथ ही वार्ड क्र. 15 व वार्ड क्र. 09 के विभिन्न मोहल्लों में भी पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था को मजबूती देने का कार्य आज प्रारंभ किया गया है। उन्होने कहा कि कोरबा के विकास के लिए जहॉं एक ओर उद्योग मंत्री श्री देवांगन लगातार फंड की व्यवस्था करा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय व नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरूण साव जी का पूरा आशीर्वाद निगम को प्राप्त हो रहा है, और इसी का परिणाम है कि वार्ड एवं बस्तियों में करोड़ो रूपये के विकास कार्य लगातार प्रारंभ किए जा रहे हैं।

इस मौके पर सभापति श्री नूतन सिंह ठाकुर, वार्ड पार्षद प्रेमलता बंजारे व राधा महंत, पार्षद ईश्वर पटेल, मुकुंद सिंह कंवर, मण्डल अध्यक्ष योगेश मिश्रा, योगेश जैन, पूर्व पार्षद जगदीश श्रीवास, इंदिरा विहार विकास समिति के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, कोषाध्यक्ष पंकज अग्रवाल, नवनीत राहुल शुक्ला, नरेन्द्र पाटनवार, आकाश श्रीवास्तव, पुनीराम साहू, लक्ष्य चतुर्वेदी, रामशंकर साहू, निगम के कार्यपालन अभियंता राकेश मसीह, सहायक अभियंता राहुल मिश्रा, रमेश सूर्यवंशी, कुलवंत सिंह, सुकेश दलाल, कविता सोनी, संजना अग्रवाल, पंखुडी अग्रवाल, अनिता अग्रवाल, अन्नपूर्णा श्रीवास, मनोज सिंह राजपूत, विजय गुप्ता, प्रमिला सागर, प्रदीप सिंह, अमरनाथ पटेल, सहित बड़ी संख्या मं नागरिकगण उपस्थित थे।

  • Related Posts

    होली से पहले एकमुश्त धान का बोनस देने पर विष्णुदेव साय सरकार का किसान मोर्चा छत्तीसगढ़ ने माना आभार

    *दंतेवाडा* : छत्तीसगढ़ भाजपा सरकार ने किसानों को होली से पहले धान बोनस की राशि एक मुस्त राशि देने पर पूरे प्रदेश के किसानों में हर्ष का माहौल है छत्तीसगढ़…

    Read more

    मुख्यमंत्री से राज्य नीति आयोग के नवनियुक्त उपाध्यक्ष गणेश शंकर मिश्रा ने की सौजन्य मुलाकात

    रायपुर 28 फरवरी 2026(IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में राज्य नीति आयोग, छत्तीसगढ़ के नवनियुक्त उपाध्यक्ष श्री गणेश शंकर मिश्रा ने सौजन्य मुलाकात…

    Read more

    NATIONAL

    अजमेर में बोले पीएम मोदी- मुस्लिम लीग के रास्ते पर चल रही है कांग्रेस

    अजमेर में बोले पीएम मोदी- मुस्लिम लीग के रास्ते पर चल रही है कांग्रेस

    लॉन्च प्राइस से पूरे 20,000 रुपये कम में मिल रहा Motorola Razr 60 Ultra, जानें पूरी ऑफर डिटेल

    लॉन्च प्राइस से पूरे 20,000 रुपये कम में मिल रहा Motorola Razr 60 Ultra, जानें पूरी ऑफर डिटेल

    Israel Iran War: इजरायल ने ईरान पर किया हमला, तेहरान में धमाके, यहूदी देश में इमरजेंसी- देश भर में बजे सायरन

    Israel Iran War: इजरायल ने ईरान पर किया हमला, तेहरान में धमाके, यहूदी देश में इमरजेंसी- देश भर में बजे सायरन

    चुनाव आयोग ने जारी की बंगाल के वोटरलिस्ट की हार्ड कॉपी, वोटर अभी ऑनलाइन सर्च नहीं कर पाएंगे अपना नाम

    चुनाव आयोग ने जारी की बंगाल के वोटरलिस्ट की हार्ड कॉपी, वोटर अभी ऑनलाइन सर्च नहीं कर पाएंगे अपना नाम

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारत-पाक सीमा के पास लड़ाकू हेलीकॉप्टर में भरी उड़ान

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारत-पाक सीमा के पास लड़ाकू हेलीकॉप्टर में भरी उड़ान

    झारखंड निकाय चुनाव: चतरा नगर परिषद में वार्ड 1 से 7 तक के नतीजे घोषित, जानें कहां से किसने मारी बाजी

    झारखंड निकाय चुनाव: चतरा नगर परिषद में वार्ड 1 से 7 तक के नतीजे घोषित, जानें कहां से किसने मारी बाजी