Ro no D15139/23

जिले में मोदी की एक और गारंटी होगी पूरी: जिले की 193 ग्राम पंचायतों में 24 अप्रैल से शुरू होगी डिजीटल सेवाएं

नगद भुगतान सहित अन्य सरकारी योजनाओं का आसानी से ग्राम पंचायतों में ही मिल सकेगा लाभ

24 अप्रैल पंचायत दिवस से अटल पंचायत डिजीटल सुविधा केन्द्र शुरू होंगे

धमतरी । राष्ट्रीय पंचायत राज दिवस के अवसर पर जिले में मोदी की एक और गारंटी पूरी होने जा रही है। 24 अप्रैल को जिले की 193 ग्राम पंचायतों में नगद भुगतान सहित विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ लेने के लिए डिजीटल सेवाएं शुरू की जाएंगी। इन ग्राम पंचायतों में अटल पंचायत डिजीटल सुविधा केन्द्र शुरू होंगे। इसके लिए राज्य स्तर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में पहले चरण में प्रत्येक विकासखण्ड की दस-दस ग्राम पंचायतों में डिजीटल सुविधा केन्द्र शुरू करने के लिए कॉमन सर्विस सेंटर के सेवा प्रदाताओं से एमओयू किया गया है। इन डिजीटल सुविधा केन्द्रों के शुरू होने से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की छत्तीसगढ़ की जनता को ग्राम पंचायतों में नगद भुगतान की सुविधा देने की गारंटी भी पूरी हो जाएगी।

पूरे प्रदेश की तरह धमतरी जिले में भी 24 अप्रैल को सभी ग्राम पंचायतो में पंचायत राज दिवस मनाया जाएगा। इस दिन ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभाओं की बैठकें होंगी। अटल पंचायत डिजीटल सुविधा केन्द्रों की शुरूआत के पहले चरण में जिले के प्रत्येक विकासखण्ड की 10-10 ग्राम पंचायतों में सेवा प्रदाताओं और सरपंचों के बीच एमओयू होगा। इस पंचायती राज दिवस के दिन प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नागरिकों को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ऑनलाईन जुड़ेंगे।

ग्राम पंचायतों में डिजीटल सुविधा केन्द्रों से ग्रामीणों को अब बहुत सारी सुविधाएं एक ही छत के नीचे मिल सकेंगी। वे अपने खातें से आसानी से राशि निकाल सकेंगे, अपने खाते से किसी अन्य के खाते में राशि ट्रांसफर कर सकेंगे। अब ग्रामीण अपनी ग्राम पंचायत में ही बिजली-पानी का भुगतान आसानी से कर सकेंगे। ग्रामीणों को पेंशन और बीमा जैसी अनेक सुविधाओं का लाभ अपनी ग्राम पंचायतों में ही मिल सकेगा। ग्राम पंचायतों में डिजीटल सुविधा केन्द्रों के शुरू हो जाने से ग्रामीणों को छोटे-छोटे कामों के लिए विकासखण्ड या जिला मुख्यालय नहीं जाना पड़ेगा। इन सुविधा केन्द्रों से किसान धान का भुगतान, महतारी वंदन योजना की राशि, पेंशन और अन्य योजनाओं की राशि का भुगतान तो ले ही सकेंगे। साथ ही उन्हें निवास और जन्म-मृत्यु, जाति आदि दस्तावेजों को बनाने की सुविधा भी अपनी पंचायतों में ही मिल सकेगी। इन केन्द्रों से रेल्वे टिकिट बुकिंग से लेकर छात्रों की छात्रवृत्ति आदि का आहरण भी किया जा सकेगा। अटल पंचायत डिजीटल सुविधा केन्द्र एक तरह से ग्राम पंचायतों को स्वावलम्बी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

पहले चरण में 40 ग्राम पंचायतों में शुरू होंगे डिजीटल सुविधा केन्द्र

विकासखण्ड धमतरी -अकलाडोंगरी, अछोटा, सोरम, चिखली, उड़ेना, नवागांव-कंडेल, परेवाडीह, कलारतराई, भोथली, पीपरछेड़ी (डी)

विकासखण्ड कुरूद – अंवरी, परखंदा, मरौद, भैंसबोड़, ईर्रा, बगौद, सेलदीप, कोकड़ी-नारी, चटौद, भेण्डरा

मगरलोड विकासखण्ड – चन्द्रसूर, बड़ी करेली, मोहरेंगा, खिसोरा, धौराभाठा, बुड़ेनी, मोतिमपुर, हसदा, मोहंदी, परेवाडीह

नगरी विकासखण्ड -बोराई, गुहाननाला, टांगापानी, चनागांव, घटुला, भीतररास, कांटाकुर्रीडीह, ठेनही, गढ़डोंगरी, सिहावा

ग्राम सभाओं में लिए जाएंगे जल संरक्षण के संकल्प

पंचायती राज दिवस के दिन आयोजित ग्राम सभाओं में ग्रामीण जल संरक्षण के लिए संकल्प लेंगे। ग्राम सभाओं में गांव के हर घर में वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम बनाने का ंसंकल्प लिया जाएगा। इसके साथ ही गांव में पानी का अपव्यय रोकने के लिए जनजागरूकता चलाने, कुएं, बावरी, तालाबों जैसे पारम्परिक जलस्त्रोंतों की साफ-सफाई और संरक्षण करने, पानी को बचाने के लिए किए जाने वाले प्रयासों में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प भी ग्रामीण लेंगे। ग्राम सभा के प्रत्येक सदस्य स्वयं के, सार्वजनिक और शासकीय भवनों में बने वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम की निगरानी रखने और उसके खराब होने पर तत्काल संबंधितों को सूचित करने का भी संकल्प लेंगा।

  • Related Posts

    भूमिहीन कृषि मजदूरों को मिला आर्थिक संबल — धमतरी जिले के 23 हजार से अधिक हितग्राहियों के खातों में पहुंची 33 करोड़ से अधिक राशि

    धमतरी, 25 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के लगभग 5 लाख भूमिहीन कृषि…

    Read more

    विशेष बच्चों के लिए गहन स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 74 बच्चों की स्क्रीनिंग

    धमतरी, 25 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार आज सिविल अस्पताल नगरी में स्वास्थ्य विभाग एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में…

    Read more

    NATIONAL

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार

    JDU सांसद गिरधारी यादव के खिलाफ उतरे अपने ही पार्टी के नेता, कर दी अयोग्य ठहराने की मांग

    JDU सांसद गिरधारी यादव के खिलाफ उतरे अपने ही पार्टी के नेता, कर दी अयोग्य ठहराने की मांग

    ट्रंप ने जंग जीतने का किया दावा, कहा- ईरान परमाणु हथियार न रखने पर सहमत

    ट्रंप ने जंग जीतने का किया दावा, कहा- ईरान परमाणु हथियार न रखने पर सहमत

    ईरान पर हमले से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू में क्या हुई बात, जानें

    ईरान पर हमले से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू में क्या हुई बात, जानें

    IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ एक और FIR, 1 करोड़ घूस लेने का आरोप

    IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ एक और FIR, 1 करोड़ घूस लेने का आरोप

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने