Ro no D15139/23

कोरबा जिले के संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में 01 जून को रहेगा सार्वजनिक व सामान्य अवकाश, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

 कोरबा, 21 मई 2026/छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी समय-अनुसूची के अनुसार जिला कोरबा में नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन-2026 के तहत मतदान प्रक्रिया संपन्न कराई जानी है। जिले के जिन क्षेत्रों में उप निर्वाचन होना है, वहाँ सुचारू रूप से मतदान संपन्न कराने और मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने की सुविधा प्रदान करने के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कुणाल दुदावत ने एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है।
जारी आदेश के तहत जिले के संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान के दिन यानी 01 जून 2026, दिन सोमवार को सार्वजनिक एवं सामान्य अवकाश घोषित किया गया है। यह आदेश छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय और भारत सरकार गृह मंत्रालय की विभिन्न अधिसूचनाओं के साथ-साथ परिक्राम्य लिखित अधिनियम (निगोशिएबल इन्स्ट्रूमेंट्स एक्ट) 1881 की धारा 25 के स्पष्टीकरण द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिला प्रशासन द्वारा जारी किया गया है।
इस उप निर्वाचन के दायरे में आने वाले क्षेत्रों का विवरण देते हुए बताया गया है कि नगरीय निकाय व ग्रामीण क्षेत्रों में सरपंच के 01, पंच के 30, पार्षद के 01 एवं जनपद सदस्य के  03 सहित कुल 35 रिक्त पदों पर उपचुनाव संपन्न होना है।
नगरीय निकाय उप निर्वाचन के तहत नगर पालिका परिषद दीपका के वार्ड क्रमांक 15 में पार्षद पद के लिए वोट डाले जाएंगे। इसके साथ ही त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन के अंतर्गत जिले के विभिन्न विकासखण्डों  में जनपद पंचायत सदस्य के 03 पदों हेतु मतदान होगा। जिनमें करतला विकासखण्ड के जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक 24, पाली के जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक 15 एवं पोड़ी उपरोड़ा के जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक 18 शामिल है। करतला विकासखण्ड के ग्राम पंचायत सलिहाभांठा में सरपंच के 01 पद हेतु उपनिर्वाचन होगा।
पंच के कुल 30 पदों के अंतर्गत कोरबा के ग्राम बेला में वार्ड 9 व 17, चचिया में वार्ड 19,  खोड्डल में वार्ड 4, 6, व 7,  जिल्गा में वार्ड 10, अखरापाली में वार्ड 9, रजगामार में वार्ड 1, करतला विकासखण्ड के ग्राम लबेद में वार्ड 4, केराकछार में वार्ड 9, घाठाद्वावारी  में वार्ड 6, बरकोना में वार्ड 3, कटघोरा के ग्राम कसईपाली में वार्ड 10, मोहनपुर में वार्ड 5, झाबर में वार्ड 1, पाली विकासखण्ड में जोरहाडबरी में वार्ड 5 व 6, भलपहरी में वार्ड 5, मूढाली में वार्ड 6, पोड़ी में वार्ड 9 , पोड़ी उपरोड़ा के ग्राम अमलडीहा में वार्ड 3, पोड़ीखुर्द के वार्ड 5, घोंसरा के वार्ड 4, दर्राभांठा के वार्ड 5, मानिकपुर में वार्ड 11, रावा के वार्ड 8, पोड़ी गोसाई के वार्ड 7, जामकछार के वार्ड 2 व ग्राम बैरा के वार्ड 12 हेतु  01 जून को मतदान किया जाएगा
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कुणाल दुदावत ने स्पष्ट किया है कि यह सार्वजनिक और सामान्य अवकाश केवल उन्हीं निर्दिष्ट निर्वाचन क्षेत्रों और वार्डों के लिए प्रभावी होगा जहाँ 01 जून को मतदान होना है, ताकि सभी संबंधित अधिकारी, कर्मचारी और आम नागरिक बिना किसी असुविधा के लोकतंत्र के इस महापर्व में उत्साहपूर्वक भाग ले सकें और शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित किया जा सके।
  • Related Posts

    राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य डॉ. आशा लकड़ा ने ली समीक्षा बैठक अनुसूचित जनजातियों हेतु संवैधानिक सुरक्षा उपायों तथा कल्याण एवं विकास योजनाओं के क्रियान्वयन की हुई समीक्षा

     पहुंचविहीन क्षेत्रों में जनजाति समुदायों तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना शासन की प्राथमिकता, विभाग अपनी जिम्मेदारी का गम्भीरतापूर्वक निर्वहन करें- डॉ आशा लकड़ा अम्बिकापुर 01 जुलाई 2026/  राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की…

    Read more

    जनदर्शन में मंत्री  राजेश अग्रवाल ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश ग्राम पंचायत परसोंडी, लखनपुर में ग्रामीणों से आत्मीय संवाद, जनसेवा और विकास के संकल्प को दोहराया

      अम्बिकापुर 01 जुलाई 2026/   पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने जनदर्शन कार्यक्रम के अंतर्गत आज विकासखंड लखनपुर की ग्राम पंचायत परसोंडी पहुंचकर ग्रामीणजनों से आत्मीय भेंट-मुलाकात की।…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान को इजरायल की खुली चेतावनी, नेतन्याहू बोले- हमला करने से नहीं हिचकेंगे

    ईरान को इजरायल की खुली चेतावनी, नेतन्याहू बोले- हमला करने से नहीं हिचकेंगे

    श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर कोलकाता आयेंगे अमित शाह, जनसंघ के संस्थापक की प्रतिमा का करेंगे शिलान्यास

    श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर कोलकाता आयेंगे अमित शाह, जनसंघ के संस्थापक की प्रतिमा का करेंगे शिलान्यास

    मुरादाबाद को सीएम योगी ने दी 365 करोड़ की सौगात, बोले-समाजवादी पार्टी की सोच बाबरी वाली

    मुरादाबाद को सीएम योगी ने दी 365 करोड़ की सौगात, बोले-समाजवादी पार्टी की सोच बाबरी वाली

    भरत भूषण तिवारी की हत्या के विरोध में विप्र परिवार रायगढ़ की शोकसभा, न्यायिक जांच की उठी मांग

    भरत भूषण तिवारी की हत्या के विरोध में विप्र परिवार रायगढ़ की शोकसभा, न्यायिक जांच की उठी मांग

    राम मंदिर फंड विवाद : सुप्रीम कोर्ट ने किया तत्काल सुनवाई से इनकार, कहा- आसमान नहीं टूट पड़ेगा…इतनी क्या जल्दी है

    राम मंदिर फंड विवाद : सुप्रीम कोर्ट ने किया तत्काल सुनवाई से इनकार, कहा- आसमान नहीं टूट पड़ेगा…इतनी क्या जल्दी है

    1 जुलाई से बदल रहे रसोई गैस के नियम, बंगाल में भी इन ग्राहकों का कट जायेगा कनेक्शन

    1 जुलाई से बदल रहे रसोई गैस के नियम, बंगाल में भी इन ग्राहकों का कट जायेगा कनेक्शन