Ro no D15139/23

बच्चों के चेहरे पर लौटी मुस्कान, तीन मासूमों को मिला नया जीवन

चिरायु योजना के अंतर्गत हुआ सफल ऑपरेशन, खिल गए चेहरे
रायपुर, 02 अप्रैल 2025। तालु कटे होने की समस्या से जूंझ रहे तीन बच्चों की मुस्कान देखते ही बन रही थी जब उनका ऑपरेशन सफल हुआ। स्वास्थ्य योजना चिरायु से मानो तीन मासूमों को एक नया जीवन मिल गया। आरंग हेल्थ टीम-सी द्वारा आयोजित शिविर में डेढ़ वर्षीय दक्षिका यादव, आठ वर्षीय प्रतिभा निर्मलकर और 6 वर्षीय दुर्गा भट्ट की तालु कटे होने की समस्या पाई गई थी। तीनों बच्चों का चिरायु योजना के अंतर्गत निशुल्क ऑपरेशन किया गया, जिससे उनके चेहरे पर नई मुस्कान आई।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा आंगनबाड़ी बैहार, प्राथमिक शाला गिधवा और प्राथमिक शाला भिलाई में आयोजित शिविर में इन बच्चों की जांच की गई थी। शुरुआत में उनके परिजन महंगे इलाज और ऑपरेशन को लेकर काफी चिंतित थे। तब चिरायु टीम की काउंसलिंग ने उनकी शंकाओं को दूर करते हुए बताया कि इस योजना के अंतर्गत उनके बच्चों का निःशुल्क इलाज किया जाएगा। सितंबर 2024 में रायपुर के श्री मेडिशाइन अस्पताल में इन तीनों बच्चों का सफल ऑपरेशन किया गया।
इस अभियान में सीएमएचओ डॉ. मिथिलेश चौधरी, डीपीएम श्री मनीष मेजरवार, चिरायु नोडल डॉ. श्वेता सोनवानी, आरंग बीएमओ डॉ. विजय लक्ष्मी अनंत और बीपीएम श्री दीपक मिरे ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाइ और उनके प्रयासों ने इस ऑपरेशन को संभव और सफल बनाया।
चिरायु योजना ने न सिर्फ इन बच्चों के जीवन में सुधार लाया, बल्कि उनके परिवारों को भी एक उम्मीद देते हुए बड़ी राहत पहुंचाई है।
  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ में जनजातीय शक्ति का खेल महाकुंभ: देश के प्रथम ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ का भव्य शुभारंभ

    *खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स की शुरुआत छत्तीसगढ़ से होना ऐतिहासिक – केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया* *खेल प्रतिभाओं को नया आसमान देने सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय* *रायपुर,…

    Read more

    छत्तीसगढ़ 31 मार्च 2026 तक सशस्त्र नक्सलवाद से होगा पूर्णतः मुक्त – उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

    *बस्तर अब भय और हिंसा के अतीत से बाहर निकलकर शांति, विकास और संभावनाओं की नई दिशा में आगे बढ़ रहा- उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा* *बस्तर की जल, जंगल और जमीन…

    Read more

    NATIONAL

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार

    JDU सांसद गिरधारी यादव के खिलाफ उतरे अपने ही पार्टी के नेता, कर दी अयोग्य ठहराने की मांग

    JDU सांसद गिरधारी यादव के खिलाफ उतरे अपने ही पार्टी के नेता, कर दी अयोग्य ठहराने की मांग

    ट्रंप ने जंग जीतने का किया दावा, कहा- ईरान परमाणु हथियार न रखने पर सहमत

    ट्रंप ने जंग जीतने का किया दावा, कहा- ईरान परमाणु हथियार न रखने पर सहमत

    ईरान पर हमले से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू में क्या हुई बात, जानें

    ईरान पर हमले से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू में क्या हुई बात, जानें

    IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ एक और FIR, 1 करोड़ घूस लेने का आरोप

    IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ एक और FIR, 1 करोड़ घूस लेने का आरोप

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने