Ro no D15139/23

फोर्टीफाइड चावल के अवैध भंडारण के मामले में तीन दुकानें सील

*310 क्विंटल फोर्टीफाइड चावल से लदा ट्रक जब्त*

रायपुर, 10 जनवरी 2025/ अम्बिकापुर जिले की संयुक्त प्रशासनिक टीम ने फोर्टीफाइड चावल के अवैध भंडारण और परिवहन के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। राजस्व, खाद्य, मंडी और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने कल खरसिया नाका स्थित साईं ट्रेडर्स में दबिश देकर 310 क्विंटल फोर्टीफाइड चावल से लदे ट्रक को जब्त किया। यह चावल सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत वितरित किया जाना था, लेकिन इसे अवैध रूप से लोड कराया जा रहा था।

एसडीएम अम्बिकापुर ने बताया कि शुक्रवार को कार्रवाई जारी रखते हुए खरसिया नाका स्थित श्रीराम ट्रेडर्स और बंसल ट्रेडर्स में भी दबिश दी गई। जांच के दौरान साईं ट्रेडर्स में 8 क्विंटल, श्रीराम ट्रेडर्स में 130 क्विंटल और बंसल ट्रेडर्स में 45 क्विंटल फोर्टीफाइड चावल का अवैध भंडारण पाया गया। प्रशासनिक टीम ने तत्काल चावल को जब्त करते हुए तीनों दुकानों को सील कर दिया। इस कार्रवाई में जिला खाद्य अधिकारी श्री चित्रकांत ध्रंव, तहसीलदार श्री उमेश बाज, नायब तहसीलदार श्री निखिल श्रीवास्तव सहित मंडी और पुलिस विभाग के अधिकारी शामिल थे।

कलेक्टर श्री विलास भोसकर फोर्टीफाइड चावल का अवैध भंडारण और परिवहन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। कलेक्टर ने सभी संबंधित विभागों को इस तरह की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने और त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। गौरतलब है कि फोर्टीफाइड चावल पोषण बढ़ाने के उद्देश्य से तैयार किया जाता है, जिसे पीडीएस के माध्यम से राशन कार्डधारी जरूरतमंद परिवारों को वितरित किया जाता है।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ डायोसिस बोर्ड ऑफ एजुकेशन के चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, नई समिति का गठन निष्पक्ष चुनाव के बाद बनी नई प्रबंधन समिति, शिक्षा व्यवस्था होगी सुदृढ़

    निष्पक्ष चुनाव के लिए मसीही समाज ने मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया रायपुर, 27 मार्च 2026/ कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह एवं जिला प्रशासन रायपुर के मार्गदर्शन में…

    Read more

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स (तीसरा दिन) कर्नाटक का दबदबा कायम

    *मणिकांता एल बने स्टार* *कर्नाटक का स्वर्णिम प्रदर्शन, तैराकी में पूर्ण वर्चस्व* *छत्तीसगढ़ ने जीते एक रजत व दो कांस्य* रायपुर, 27 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) खेलो इंडिया ट्राइबल…

    Read more

    NATIONAL

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने