Ro no D15139/23

TMKOC: इस एक्ट्रेस के साथ वायरल हुई जेठालाल की फोटो, लोग लगा रहे कमबैक के कयास

इंटरटेनमेंट डेस्क । तारक मेहता का उल्टा चश्मा पिछले 17 सालों से टीवी की दुनिया पर राज कर रहा है। यह शो टीआरपी चार्ट में लगातार टॉप पर बना हुआ है, यहां तक कि अनुपमा और ये रिश्ता क्या कहलाता है जैसे पॉपुलर शोज को भी पीछे छोड़ चुका है। इस बीच हाल ही में चल रहे ‘भूतनी ट्रैक’ के दौरान जैठालाल यानी दिलीप जोशी कई एपिसोड से गायब थे। इससे यह अफवाह फैल गई थी कि उन्होंने शो को छोड़ दिया है। हालांकि, निर्माताओं ने तुरंत स्पष्ट किया कि दिलीप जोशी अभी भी शो का हिस्सा हैं।
शो में जेठालाल का होने वाला है कमबैक?
वहीं अब सोशल मीडिया पर भूत के किरदार ‘चकोरी’ के साथ दिलीप जोशी की एक फोटो वायरल हो रही है, जिसने देखकर फैंस की चिंता कम हो गई है। इस फोटो में चकोरी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस स्वाति शर्मा, दिलीप जोशी के साथ पोज देती हुई नजर आ रही हैं। फोटो में जहां जेठालाल व्हाइट टी-शर्ट में नजर आ रहे हैं, वहीं चकोरी रेड और ब्लैक कलर की साड़ी में दिखाई दे रही हैं।
ऐसे में दोनों को साथ देखकर फैंस ने अपनी खुशी जाहिर की है। जहां एक यूजर ने लिखा, ‘आखिरकार, जेठालाल वापस आ गए!’ दूसरे ने लिखा, ‘यह तस्वीर साबित करती है कि जेठालाल अभी भी शो में हैं।’ वहीं तीसरे ने लिखा, ‘इतने लंबे समय बाद जेठालाल को देखकर बहुत अच्छा लग रहा है।’
TMKOC में क्या हो रहा खास?
आपको बता दें शो के नए एपिसोड्स में, गोकुलधाम सोसायटी के लोग मेहता साहब के बॉस के बंगले पर कुछ दिन के लिए गए थे। इस दौरान वहां उनका सामना चकोरी नाम की एक भूतनी से हुआ, जिसने सबको डराना शुरू कर दिया। सबसे पहले भिड़े पर भूत सवार हुआ और फिर पोपटलाल पर। आखिरकार, ज्यादातर सोसायटी के सदस्य भागने में कामयाब रहे, लेकिन पोपटलाल फंस गए। एक बड़े ट्विस्ट में, पोपटलाल ने सच उगल दिया कि चकोरी कोई भूत नहीं थी, बल्कि एक इंसान थी, जो भूत होने का नाटक कर रही थी। ऐसे में देखना खास होगा कि शो में और क्या-क्या ट्विस्ट आते हैं।

  • Related Posts

    चीते जैसी फुर्ती: रजत पाटीदार ने गोता लगाकर लपका प्रशांत वीर का कैच, वीडियो वायरल

    Rajat Patidar Catch Video: चेन्नई की पारी का 16वां ओवर चल रहा था. अनुभवी गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार अटैक पर थे. CSK की टीम काफी दबाव में थी, लेकिन क्रीज पर…

    Read more

    छत्तीसगढ़ी सिनेमा को मिला नया रंग : पारिवारिक फिल्म ‘अंगार’ आज से सिनेमाघरों में रिलीज

    छत्तीसगढ़ी सिनेमा को मिला नया रंग : पारिवारिक फिल्म ‘अंगार’ आज से सिनेमाघरों में रिलीज रायपुर, 04 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) छत्तीसगढ़ी सिनेमा प्रेमियों के लिए आज का दिन…

    Read more

    NATIONAL

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….