Ro no D15139/23

विशेष पिछड़ी जनजातियों की सामाजिक, आर्थिक स्थिति जानने 15 मार्च से होगा व्यापक घरेलू सर्वेक्षण मोबाइल एप के माध्यम से किया जाएगा सर्वेक्षण कार्य

 

जशपुरनगर 03 मार्च 2026/ जिले में विशेष पिछड़ी जनजाति समूह अंतर्गत पहाड़ी कोरवा एवं बिरहोर जनजातियों के परिवारों का व्यापक घरेलू सर्वेक्षण किया जाएगा। इस सर्वेक्षण का मुख्य उद्देश्य इन समुदायों के जीवन स्तर, सामाजिक-आर्थिक स्थिति तथा मूलभूत आवश्यकताओं की वास्तविक जानकारी प्राप्त करना है, ताकि शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक शीघ्र एवं प्रभावी ढंग से पहुँचाया जा सके। यह सर्वेक्षण कार्य 15 मार्च 2026 से प्रारंभ होकर 30 अप्रैल 2026 तक पूर्ण किया जाएगा। कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने निर्देश दिए हैं कि सर्वेक्षण कार्य समयबद्ध एवं निर्धारित अवधि में पूर्ण किया जाए, जिससे डेटा संकलन, सत्यापन एवं रिपोर्ट तैयार करने की प्रक्रिया सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके। इससे योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आएगी और पात्र हितग्राहियों को शीघ्र लाभान्वित किया जा सकेगा।
घरेलू सर्वेक्षण कार्य मोबाइल एप के माध्यम से किया जाएगा। प्रत्येक परिवार की जानकारी सीधे एप में दर्ज की जाएगी, जिससे पारदर्शिता और सटीकता सुनिश्चित होगी। एकत्रित जानकारी तत्काल ऑनलाइन अपलोड की जाएगी, जिससे वास्तविक समय में निगरानी संभव हो सकेगी और प्रशासनिक स्तर पर त्वरित निर्णय लिए जा सकेंगे। जशपुर जिले में कुल 106 पीवीजीटी ग्राम एवं 263 बसाहटें चिन्हित हैं। इनमें से 94 ग्राम पहाड़ी कोरवा तथा 12 ग्राम बिरहोर जनजाति के हैं। सर्वेक्षण कार्य की प्रभावी निगरानी एवं संचालन के लिए जिला स्तरीय समिति, विकासखंड स्तरीय समिति एवं ग्राम स्तरीय समिति होगी। सर्वेक्षण के दौरान परिवार के मुखिया की आवश्यक जानकारी के साथ-साथ स्वास्थ्य एवं पोषण की स्थिति, रोजगार एवं सामाजिक सुरक्षा, कृषि एवं किसान सहायता, ऊर्जा एवं पर्यावरण, खाद्य सुरक्षा और  सब्सिडी, दिव्यांगजन की स्थिति तथा परिवार के सभी सदस्यों से संबंधित आवश्यक विवरण संकलित किए जाएंगे।

  • Related Posts

    बस्तर के होनहारों के लिए सुनहरा अवसर प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं हेतु प्रवेश प्रक्रिया शुरू

      जगदलपुर, 24 मार्च 2026/ प्रदेश में संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों के शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9वीं में प्रवेश की प्रक्रिया विधिवत रूप से शुरू कर दी गई है।…

    Read more

    छापर भानपुरी में मुख्यमंत्री बाल संदर्भ योजना के तहत स्वास्थ्य जांच शिविर संपन्न

    जगदलपुर, 24 मार्च 2026/ आकांक्षी विकासखंड तोकापाल के अंतर्गत ग्राम पंचायत छापर भानपुरी में मंगलवार को संपूर्णता अभियान 2.0 के तहत एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। एकीकृत…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान पर हमले से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू में क्या हुई बात, जानें

    ईरान पर हमले से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू में क्या हुई बात, जानें

    IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ एक और FIR, 1 करोड़ घूस लेने का आरोप

    IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ एक और FIR, 1 करोड़ घूस लेने का आरोप

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे