Ro no D15139/23

मतदान प्रक्रिया और आदर्श आचार संहिता के संबंध में सेक्टर अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

कोरबा 21 जनवरी 2025/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के दिशानिर्देशन में नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 के तहत ई.व्ही.एम. तथा मतपत्र से मतदान कराने, मतदान केन्द्रों में आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा मतदान दलों के रवाना होने से लेकर मतदान प्रक्रिया, सीलिंग प्रक्रिया, मतगणना के संबंध में सेक्टर अधिकारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन कलेक्टोरेट सभाकक्ष में किया गया। जिसमें निर्वाचन अधिकारी और सेक्टर ऑफिसर्स सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स श्री कामता जायसवाल और श्री जय देवांगन द्वारा आज एक दिवसीय प्रशिक्षण में मतदान दिनांक से पूर्व संवेदनशील मतदान केंद्र की जानकारी रखने के साथ रूट चार्ट तैयार करने के साथ ईवीएम मशीन के संचालन के संबंध में बताया गया। उन्होंने नगरीय निकाय चुनाव में ईव्हीएम तथा पंचायत चुनाव में मतपत्र के माध्यम से चुनाव संपादित होने की जानकारी देते हुए सेक्टर अधिकारियों को संबंधित मतदान केन्द्रों में आवश्यक व्यवस्था और मतदान प्रक्रिया की संपूर्ण जानकारी प्रदान की।  प्रशिक्षण में निर्वाचन कार्य हेतु सामग्रियों का वितरण और वापसी की प्रक्रिया, आवश्यक प्रपत्रों के साथ सामग्रियों के सम्बंध में जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में बताया गया कि निर्वाचन(मतदान) दिवस में रिपोर्टिंग, मॉक पोल, वास्तविक पोल, प्रत्येक दो घण्टे में मतदान प्रतिशत की जानकारी के साथ ही आदर्श आचार संहिता के दौरान किए जाने वाले कार्य एवं मॉनीटरिंग के विषय में जिला स्तरीय मास्टर्स टेनर्स द्वारा विस्तृत जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण में मतदान केन्द्रवार चुनाव संबंधी सामग्री वितरण, मतदान दल का मतदान केन्द्र पर पहुंचना, मतदान प्रारंभ होने के साथ ही संबंधित रिटर्निंग अधिकारी को रिर्पोटिंग करना, निर्धारित प्रपत्रों को सही तरीके से भरना, चुनाव कार्य से संबंधित सभी अधिकारियों को अपने शासकीय दायित्वों का सक्रियता से निर्वहन करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही सेक्टर अधिकारियों को संबंधित मतदान केन्द्रों की जानकारी रखते हुए मतदान केन्द्र तक पहुंचने के मार्ग, विद्युत व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, रेम्प, फर्नीचर आदि की व्यवस्था के संबंध में भी निर्देश दिए गये। सेक्टर अधिकारियों को निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान आचार संहिता का पालन करने के संबंध में जानकारी दी गई। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री दिनेश कुमार नाग, अपर कलेक्टर श्री अनुपम तिवारी, मनोज बंजारे आदि उपस्थित थे।

  • Related Posts

    रेशम उद्योग सहाकारी समिति मर्यादित करतला का मतदाता सूची प्रकाशित दावा-आपत्ति 11 अपै्रल तक आमंत्रित

      कोरबा 02 अपै्रल 2026 /रजिस्ट्रीकरण अधिकारी रेशम उद्योग सहाकारी समिति मर्यादित करतला पंजीयन क्रमांक 3163 श्री एस.के.कंवर द्वारा सोसायटी के सदस्यों का मतदाता सूची का प्रकाशन 02 अप्रैल 2026…

    Read more

    मछुआ सहाकारी समिति मर्यादित रिंगनिया का मतदाता सूची प्रकाशित दावा-आपत्ति 09 अपै्रल तक आमंत्रित

     कोरबा 02 अपै्रल 2026 /रजिस्ट्रीकरण अधिकारी मछुआ सहाकारी समिति मर्यादित रिंगनिया पंजीयन क्रमांक 39 श्री जी.आर. भतरा द्वारा सोसायटी के सदस्यों का मतदाता सूची का प्रकाशन 02 अप्रैल 2026 को…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?