Ro no D15139/23

पारदर्शी धान खरीदी व्यवस्था से किसानों को राहत, धान विक्रय हुआ सुगम किसान जगदीश सिंह ने धान खरीदी व्यवस्था पर जाहिर की संतुष्टि

जिले के धान उपार्जन केन्द्रों में लागू पारदर्शी और सुव्यवस्थित व्यवस्था से किसानों को धान विक्रय में बड़ी राहत मिली है। अम्बिकापुर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत सरगंवा के निवासी किसान   जगदीश सिंह ने बताया कि इस वर्ष धान की उपज अच्छी हुई है। उन्होंने कुल 70.80 क्विंटल धान रकबा है।
सिंह ने बताया कि उन्होंने नमनाकला धान उपार्जन केन्द्र से अपना टोकन कटवाया। पहले चरण में 46 क्विंटल धान का टोकन कटा, जिसमें किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हुई। उपार्जन केन्द्र पहुंचते ही गेट पास, नमी परीक्षण की प्रक्रिया त्वरित रूप से पूरी की गई और तत्काल बारदाना उपलब्ध कराया गया।उन्होंने कहा कि धान विक्रय की पूरी प्रक्रिया सरल, सुगम और व्यवस्थित रही। केन्द्र में किसानों के लिए पेयजल एवं बैठने जैसी बुनियादी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे किसी प्रकार की असुविधा नहीं हुई।
किसान  जगदीश सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की सरकार में धान का 3100 रुपये प्रति क्विंटल का सर्वाधिक समर्थन मूल्य मिल रहा है, जिससे किसानों को बड़ा लाभ हो रहा है। धान विक्रय से प्राप्त राशि का उपयोग वे गेहूं, सरसों, सब्जी सहित अन्य फसलों की खेती में कर रहे हैं, जिससे उनकी आय में वृद्धि हो रही है।
उन्होंने धान खरीदी व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा कि यह व्यवस्था बहुत अच्छी है और इससे किसान बेहद खुश हैं। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त किया।

  • Related Posts

    वित्त मंत्री ओपी चौधरी के विभागों के लिए 11 हजार 470 करोड़ रुपए से अधिक की अनुदान मांगें पारित

    *समुचित वित्तीय प्रबंधन के लिए हमारी सरकार दृढ़ संकल्पित : वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी* *जीएसटी 2.0 से आम जनता को राहत, कर राजस्व में भी रिकॉर्ड वृद्धि* *पंजीयन विभाग…

    Read more

    मंत्री रामविचार नेताम के विभागों के लिए 50 हजार 537 करोड़ रुपए से अधिक की अनुदान मांगें पारित

    *नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बस्तर अब विकास की तेज उड़ान के लिए तैयार : श्री रामविचार नेताम* *“संकल्प” से ही हासिल करेंगे विकास की सिद्धि* *मत्स्य बीज उत्पादन में…

    Read more

    NATIONAL

    बे-मौसम की बरसात से भारी नुकसान, जानें अगले पांच दिन कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

    बे-मौसम की बरसात से भारी नुकसान, जानें अगले पांच दिन कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

    ममता बनर्जी ने दिये संकेत, बोली- इस तारीख को हो सकता है बंगाल में चुनाव का एलान

    ममता बनर्जी ने दिये संकेत, बोली- इस तारीख को हो सकता है बंगाल में चुनाव का एलान

    सच्चे हिंदू’ गाय को ‘राष्ट्र माता’ का दर्जा दिलाने लखनऊ आए: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

    सच्चे हिंदू’ गाय को ‘राष्ट्र माता’ का दर्जा दिलाने लखनऊ आए: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

    राष्ट्रपति के ‘प्रोटोकॉल उल्लंघन’ पर बंगाल की ममता बनर्जी सरकार ने केंद्र को भेजी सीक्रेट रिपोर्ट, दी सफाई

    राष्ट्रपति के ‘प्रोटोकॉल उल्लंघन’ पर बंगाल की ममता बनर्जी सरकार ने केंद्र को भेजी सीक्रेट रिपोर्ट, दी सफाई

    ईरान युद्ध ‘बहुत जल्द समाप्त’ होगा: ट्रंप, IRGC का पलटवार; वॉर का द एंड हम तय करेंगे

    ईरान युद्ध ‘बहुत जल्द समाप्त’ होगा: ट्रंप, IRGC का पलटवार; वॉर का द एंड हम तय करेंगे

    अनुराग ठाकुर ने ममता को बताया जिहादियों का कायदे आजम, बोले – बांग्लादेश भेजे जायेंगे घुसपैठिये

    अनुराग ठाकुर ने ममता को बताया जिहादियों का कायदे आजम, बोले – बांग्लादेश भेजे जायेंगे घुसपैठिये